नाभी से जु़ड़े ये राज नहीं जानते होंगे आप!
सामुद्रिक शास्त्र में नाभि का भी काफी जिक्र है। नाभि पेट पर मौजूद शरीर का एक बेहद खूबसूरत और संवेदनशील हिस्सा होती है। इस लिये ही लोग (खासतौर पर महिलाएं) इनको सुंदर बनाने के लिए सर्जरी तक करवाते हैं।

सामुद्रिक शास्त्र में नाभि का भी काफी जिक्र है। नाभि पेट पर मौजूद शरीर का एक बेहद खूबसूरत और संवेदनशील हिस्सा होती है। इस लिये ही लोग (खासतौर पर महिलाएं) इनको सुंदर बनाने के लिए सर्जरी तक करवाते हैं, लेकिन चाहे जैसे भी नाभि की खूबसूरती बढ़ा लें, सच तो यह है कि इसकी वास्तविक स्थिति आपसे जुड़ी कई सच्चाइयां बयां करती है। तो चलिये आज जानते हैं कि किसी महिला की नाभि उनसे जुड़े क्या राज़ खोलती है।
Images courtesy: © Getty Images

कहा जाता है कि जिन महिलाओं की नाभि खड़ी होती है वह काफी हिम्मत वाली और स्वभाव से निडर होती हैं। वे अपना कोई भी काम मन लगाकर करती हैं। उन्हें काम में सफाई भी काफी पसंद होती है। जब तक काम करने के बाद उन्हें संतुष्टि न हो, तब तक वे उस काम के पूरा होने पर भी उन्हें अधूरापन महसूस रहती हैं।
Images courtesy: © Getty Images

ऐसा माना जाताहै कि ऊपर की ओर उठी नाभि वाली महिलाओं को उन्हें जिंदगी में कुछ भी पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। हालांकि, वे स्वभाव से ईमानदार होती हैं, जिस वजह से भी इन्हें कठिनाइयों का सामना अधिक करना पड़ता है।
Images courtesy: © Getty Images

कई महिलाओं की नाभि का आकार गोल होता। ऐसी महिलाओं के बारे में माना जाता है कि ये स्वभाव से काफी सरल व सौम्य होती हैं। ऐसी महिलाएं तन से स्वस्थ्य और सोच-विचार के मामले में हमेशा दूसरों से एक कदम आगे रहती हैं।
Images courtesy: © Getty Images

कुछ महिलाओं की नाभि पेट के बीचों-बीच न होकर थोड़ी अलग हटकर स्थित होती है। माना जाता है कि ऐसी महिलाएं बातें करने में काफी तेज़-तर्रार होती हैं। इन्हें मूड स्विंग ज्यादा होता है साथ ही स्पोर्ट्स में इनकी काफी रुचि होती है।
Images courtesy: © Getty Images

जिन महिलाओं की नाभि का शेप हॉरिजॉन्टल हो, उस महिला से थोड़ी दूरी बनाकर चलना ही फायदेमंद होता है। माना जाता है कि ये महिलाएं आपकी अच्छी बातों में से भी कोई न कोई गलत पॉइंट्स निकाल लेंगी और हर वक्त दूसरों की कमियों को निकालने में लगी रहती हैं।
Images courtesy: © Getty Images

मान्यता के अनुसार जिन महिलाओं की नाभि दिखने में खोखली यानी अंदर की ओर होती है वे स्वभाव की बहुत अच्छी होती हैं। उनका व्यवहार ही उन्हें हमेशा सबके करीब रखता है। ये काफी भावुक होती हैं, और इन्हें दूसरों का खयाल रखना खूब आता है।
Images courtesy: © Getty Images

जिन महिलाओं की नाभि ज्यादा सेंसिटिव होती है वे खुश मिजाज़ होती हैं और उन्हें हंसना-हंसाना बेहद पसंद होता है। ऐसी महिलाओं का साथ है तो समझिए कि दुखी होने के बाद भी वे आपको दुखी नहीं रहने् देंगी। क्योंकि वह आपको हंसे बगैर रहने ही नहीं देंगी।
Images courtesy: © Getty Images

मान्यता के अनुसार बाहर की ओर झांकती हुई नाभि वाली महिलाएं को भाग्य का धनी कहा जा सकती है। ये हमेशा सकारात्मक सोच रखती हैं और हर चीज को लेकर उत्साहित रहती हैं। वहीं माना जाता है कि जिन महिलाओं की नाभि के बीच का हिस्सा भीतर की ओर होता है, वे महिलाएं आसानी से गर्भवती हो जाती हैं। साथ ही ये स्वभाव से सरल होती हैं।
Images courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।