दौड़ना शुरू करना चाहते हैं, तो पहले ये बातें जरूर जानें

दौड़ना शरीर के लिए कितना फायदेमंद होता है ये बात बहुत कम लोग जानते होंगे। इससे फेफड़े मजबूत होते हैं और धीरे-धीरे निरंतर अभ्यास से श्वसन प्रक्रिया में सुधार होता है। दौड़ने समय धमनियां फैलती व संकुचित होती हैं। इससे धमनियों का व्यायाम होता है, साथ ही रक्तचाप नियंत्रित रहता है इसके अलावा भी कर्इ फायदे हैं। अगर आप भी दौड़ना शुरू करना चाहते हैं तो जरूर जानिए नाइकी रनिंग क्लब के हेड कोच डेनियल वाज से ये खास टिप्स
Image Source : Getty

अगर आप दौड़ने की शुरूआत कर रहे हैं तो आप एक सप्ताह में दो से चार दिन ही रनिंग करें। प्रति दौड़ 30 से 40 मिनट से ज्यादा नही होनी चाहिए।
Image Source : Getty

सबसे पहले आप धीरे दौड़ना शुरू करें और फिर सामन्य स्थिति में दौड़ें। लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि दौड़ने से पहले 5 से 10 मिनट का वार्मअप बहुत जरूरी है।
Image Source : Getty

दौड़ की शुरूआत करने से पहले ये बात जरूर जान लें कि कभी भी अचानक से अपनी गति को न बढ़ाएं। ऐसा करने से आपको चोट लग सकती है। ऐसे में धीरे-धीरे अपनी गति को बढ़ाना सही रहेगा।
Image Source : Getty

वार्म अप के लिएए आप हाथों को घुमाएं, पैरों को स्विंग करें। इसके अलावा स्कवैट्स और लांजेज भी कर सकते है।
Image Source : Getty

रनिंग के दौरान पर्याप्त आराम की भी बहुत जरूरत होती है। दौड़ पूरी करने के बाद आराम करना जरूरी होता है। इससे शरीर को वापस अपनी स्थिति में लाने में मदद मिलती है।
Image Source : Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।