विटामिन जो दिलायें एक्ने की समस्या से निजात
मुंहासों से ग्रस्त लोग विटामिन का सेवन करके बिना किसी कठोर या विषाक्त पदार्थों को शामिल कर इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

मुंहासे या एक्ने देश के सबसे आम त्वचा विकारों में से है। अलग-अलग आयु वर्गों के लगभग 85 प्रतिशत लोग इस समस्या से ग्रस्त है। हालांकि मुंहासों को दूर करने के लिए कई प्रकार की दवाओं का सेवन किया जा सकता हैं, लेकिन इसमें मौजूद केमिकल त्वचा में जलन का कारण बन सकते है। image courtesy : getty images

इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं हैं कि लोगों की बढ़ी संख्या मुंहासों के उपचार के लिए वैकल्पिक उपचार की तरफ अग्रसर हो रही हैं। आप विटामिन की मदद से भी आप मुंहासों की समस्या से निजात पा सकते हैं। आइए साफ त्वचा पाने के लिए विटामिन की शक्ति के बारे में जानकारी लें। image courtesy : getty images

मुंहासों से ग्रस्त लोग विटामिन का सेवन करके बिना किसी कठोर या विषाक्त पदार्थों को शामिल कर इस समस्या से निजात पा सकते हैं। मुंहासों के उपचार में यहां दिये कुछ प्रमुख विटामिन और मिनरल शामिल हैं। image courtesy : getty images

बीटा कैरोटीन - फलों, सब्जियों, अंडे, दूध, मक्खन और अन्य खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। यह मुंहासों के साथ त्वचा की अन्य समस्याओं जैसे एक्जिमा, सोरायसिस, कोल्ड सोर, घाव, जलना, सनबर्न आदि के इलाज के लिए प्रयोग किया जाता है। image courtesy : getty images

मानव स्वास्थ्य के लिए आवश्यक तत्व यानी जिंक मुंहासों के इलाज के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसका टापिकल उपयोग कर न केवल स्पष्ट त्वचा पाने में मदद करती हैं बल्कि घाव को भरने और दाद सिंप्लेक्स संक्रमण के उपचार में भी सहायक होता है। image courtesy : getty images

मुंहासे के लिए विटामिन सी लेने के लिए कई कारण हैं। यह लालिमा को कम करने और स्वस्थ कोलेजन स्तर को बनाए रखने में मदद करता है, साथ ही यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। image courtesy : getty images

विटामिन ई में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मुक्त कणों के कारण हुए नुकसान से त्वचा की रक्षा करते हैं। सेलेनियम के साथ विटामिन ई मुंहासे उत्पादक ग्लूटाथिऑन पेरोक्साइडेस के स्तर को स्थिर करने में मदद करता है। image courtesy : getty images

विटामिन-ए में पुनर्यौवन प्राप्ति की क्षमता होने के अलावा यह मुंहासों और एक्ने के इलाज में भी प्रभावशाली साबित होता है। इसके अलावा विटामिन ए त्वचा में कसाव लाकर झुर्रियों की समस्या को दूर करता है। महावारी पूर्व होने वाले मुंहासों के इलाज के लिए विटामिन बी का प्रयोग किया जाता है। image courtesy : getty images

कैंसर और रक्तचाप के साथ स्वस्थ हड्डियों को बढ़ावा देने के लिए विटामिन डी का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अनुसंधान के अनुसार, विटामिन डी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इससे प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिलता है जिससे मुंहासों की समस्या नहीं होती है। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।