लगातार यात्रा करने वाले लोगों के लिए ब्यूटी टिप्स
लोगों के लिए कहीं घूमने जाना और यात्रा करना बेहद खुशी देने वाला होता है, लेकिन कुछ लोगों का काम ही बहुत यात्रा करने वाला होता है। लेकिन ऐसे में अपने लुक्स का ध्यान रखने और फ्रेश रहने के लिए कुछ खास टिप्स की ज़रूरत होती है।

कुछ लोगों के लिए ट्रेवलिंग करना खुशियां पाने और जीवन में कुछ नया सीखने का बहाना होता है। वहीं कुछ लोगों को अपने काम के लिए ही बहुत सारी यात्रा करनी पड़ती है। ऐसे में घंटों लगातार थका देने वाली यात्रा करने के बाद फ्रेश दिखना काफी मुश्किल हो जाता है। हांलाकि कुछ ट्रेवलिंग ब्यूटी टिप्स की मदद से आप यात्रा के दौरान भी अच्छे लग सकती हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

जब कभी भी यात्रा करना शुरू करें तो एक रात पहले शरीर पर मॉइस्चराइज़र लगाएं। यह आपकी त्वचा को हाइड्रट करता है और खुस्की तथा खरोंचों आदि से भी बचाता है। इससे आपकी त्वचा नम भी बनी रहती है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

जब आप यात्रा कर रहे हों या करने जा रहे हों तो फाउंडेशन का प्रयोग न करें। इसकी जगह केवल मॉइस्चराइज़र का ही प्रयोग करें। जब आप अपने गंतव्य पर पहुंचने वाली हों तो फ्रेश दिखने के लिए थोड़ा मॉइस्चराइज़र लगा लें।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

यदि आप यह सोच कर परेशान हैं कि तैलीय त्वचा यात्रा के दौरान आपको परेशान कर देगी तो इसके उपाय साथ लेकर चलें। इसके लिए आपने साथ ब्लॉटिंग पेपर साथ लेकर चलें और आवश्यकता पड़ने पर थपथपा कर अतिरिक्त तेल को त्वचा से हटाती रहें। ऐसा करने से आप बिना मॉइस्चराइज़र हटाए फ्रेश लुक बनाए रख सकेंगी।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

लंबे समय तक टिकने वाली लिपस्टिक आपके मुंह को डिहाइड्रेट करती हैं और सुखा बना देती हैं। इसलिए यात्रा के दौरान ग्लोस का इस्तेमाल करें। आप यात्रा के दौरान कभी भी दोबारा ग्लोस लगा सकती हैं और इससे आपके होंठ भी खूबसूरत दिखते हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

एक लंबी यात्रा आपकी आंखों को थका देती है और उनमें थोड़ा उभार आ जाता है। इसके लिए आप पिसी हुई बरफ को कपड़े में रक कर आंखों के नीचे रखें। इससे आंखों की सूजन दूर होती है और वे रिफ्रेश लगने लगती हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

यैत्रा करते समय बार-बार अपने चहरे पर हाथ न लगाएं। क्योंकि इस दौरान हाथओं में काफी बैक्टीरिया होते हैं जो चहरे पर लगने से त्वचा में संक्रमण हो सकता है, और त्वचा संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। अपने हाथों को भी एंटीबैक्टीरियल साबुन से धोते रहें।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

क्लिंज़र एक ऐसी ज़रूरी चीज़ है जिसे आपको यात्रा पर ले जाना कभी नहीं भूलना चाहिए। सौंदर्य उत्पादों का प्रयोग त्वचा के एसिड संतुलन को बाधित कर सकते हैं, जबकि क्लिंज़र इन समस्याओं को रोकने में मदद करता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

आप यात्रा करते समय एक झपकी लेने के बारे में सोच रहे हों तो अपनी आंखों के आसपास थोड़ी नाइट क्रीम लगाएं और चहरे पर इसका मास्क लगाएं। इससे जब आप सुबह सोकर उठेंगे तो रिलेक्सड और फ्रेश महसूस करेंगे।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

यात्रा के दौरान आपके हाथों का सबसे ज्यादा इसेत्माल होता है, इसलिए हैंड क्रीन अपने ट्रेवल बैग में ज़रूर रखें। हैंड क्रीम यात्रा के दौरान इस्तेमाल करते रहना चाहिए। इससे हाथों की त्वचा हाइड्रेट और कोमल बनी रहती है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

सौंदर्य प्रसाधन, जैसे बॉडी लोशन, शावर जैल, टैल्कम पाउडर तथा डीयोड्रेंट या इत्र आदि भी अपने साथ रखें। इसके अलावा एक फस्ट एड बोक्स जिसमें सेवलॉन आदि हो भी जरूर साथ रखें।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।