सुंदर त्वचा के लिए लगाएं ये तेल
त्वचा शरीर का एक ऐसा हिस्सा है जिसपर नजर सबसे पहले जाती है। इसलिए हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा सुंदर व आकर्षक हो। आकर्षक त्वचा के लिए आप तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

आजकल हर महिला सुंदर दिखने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल करती है। परन्तु घर में पड़ी कुछ चीजों की मदद से आप सुंदर दिख सकती हैं। खूबसूरती में सिर्फ चेहरा ही नहीं आता बल्कि त्वचा की दमकती आभा ही आपको संपूर्ण सुंदरता का खिताब दिलाती है। चेहरे को चमकदार बनाने के लिए सनस्क्रीन लोशन की अपेक्षा आप चाहें तो नैचुरल सनस्क्रीन से भी अपनी स्किन की केयर कर बेहतर परिणाम पा सकती हैं। इसके लिए आप कुछ तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइये जानते हैं कौन सा तेल है आपकी त्वचा के लिए जरूरी।
Image Source - Getty Images

नारियल तेल में सन प्रोटैक्शन फैक्टर बहुतायत में मौजूद होता है, इसीलिए इसे स्किन का दोस्त भी कहा जाता है। सुबह-शाम अपने चेहरे पर नारियल तेल लगाने से आप गोरी तथा सुंदर त्वचा पा सकती हैं। आपको बस ये करना है कि अपनी त्वचा पर नारियल के तेल से हल्की मसाज करें।
Image Source - Getty Images

अखरोट के तेल में उच्च विटामिन और प्रोटीन होते हैं जो त्वचा के लिए लाभकारी होते हैं। इसलिए इस अखरोट के तेल को सौंदर्य उत्पादों में मिलाया जाता है। अखरोट खाने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। खाने के अलावा हम इनके तेल का सौंदर्य की देखभाल में उपयोग कर सकते हैं। इस तेल में तंतु, ओमेगा 3 फैटी एसिड और जरुरी विटामिन होते हैं जो कई सौंदर्य उपचारों में काम करते हैं।
Image Source - Getty Images

सनफ्लावर ऑयल बाजार में आसानी से उपलब्ध होने वाला तेल है। यह त्वचा में आसानी से समा कर सूर्य की हानिकारक किरणों से रक्षा करता है। आप धूप में बाहर जाने से पहले सनफ्लावर ऑयल त्वचा पर लगा लें। ज्यादा चिपचिप लगे तो ऊपर से थोड़ा सा टेलकम पाउडर भी लगा लें।
Image Source - Getty Images

बादाम तेल में विटामिन ए, बी और ई होता है, जो कि त्वचा का रंग निखारने, त्वचा संबन्धी समस्याओं को ठीक करने और उसे निखारने में मदद करता है। यह त्वचा को मुलायम और कोमल बनाता है। बादाम तेल मुंहासों के दाग को मिटाता है, अगर यह रोज लगाया जाए तो। यह त्वचा को बूढ़ा होने से बचाता है। यह त्वचा के रंग को और ज्यादा साफ करता है और त्वचा का असली रंग सामने लाता है।
Image Source - Getty Images

भारतीय रसोई का अहम हिस्सा होने के साथ-साथ सरसों का तेल भारतीय परंपरा और रीति-रिवाजों का भी अहम हिस्सा रहा है। सरसों का तेल ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड, विटामिन ई और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है और यही वजह है कि इसे सबसे ज्यादा हेल्दी तेलों में से एक माना जाता है। इसके चिकित्सकीय गुणों के कारण ही हमेशा से आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है। त्वचा में होने वाली टैनिंग या काले धब्बों को दूर करने और प्राकृतिक रूप से चमकदार त्वचा पाने में सरसों का तेल प्रभावी माना जाता है।
Image Source - Getty Images

तिल का तेल आसानी से बाजार में उपलब्ध होता है और ये ज्यादा महंगा भी नहीं होता। इसलिए इसे आप अपनी त्वचा के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कुदरती सन प्रोटैक्शन फैक्टर मौजूद होने के कारण यह त्वचा को काला होने से रोकता है।
Image Source - Getty Images

ऑलिव आयल यानी जैतून का तेल त्वचा के लिए फायदेमंद है। ऑलिव ऑयल में फ्लेवसेनॉयड्स स्कवेलीन और पोरीफेनोल्स एंटीऑक्सीडेंट्स होता है जो फ्री रैडिकल्स से कोशिकाओं को समाप्त होने से बचाता है। सर्दियों और गर्मियों के मौसम में यह रूखी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। नहाने के बाद शरीर पर ऑलिव ऑयल लगाएं, इससे शरीर से काले धब्बे समाप्त होंगे और त्वचा में दिनभर निखार रहेगा। चेहरे और गर्दन पर ऑलिव ऑयल लगाइए, इससे चेहरे पर रौनक आएगी और गर्दन का कालापन दूर होगा।
Image Source - Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।