नहाने के पानी में मिलाएं ये 5 चीजें, निखर जाएगा बदन
आप रोजाना नाहते होंगे लेकिन आज हम आपको 5 ऐसी चीजें बता रहे हैं जिन्हें अगर आप अपने नहाने के पानी में मिलाएंगे तो आपका रंग निखर जाएगा।

गोरा, मुलायम और चमकता हुआ शरीर पाना हर किसी की चाहत होती है। खासकर के महिलाएं हर हाल में गोरी दिखना चाहती हैं। लेकिन व्यस्त जिंदगी के चलते इस ओर कदम उठाना थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको नहाने के दौरान गोरा होने के उपाय बता रहे हैं। जी हां, आप रोजाना नाहते होंगे लेकिन आज हम आपको 5 ऐसी चीजें बता रहे हैं जिन्हें अगर आप अपने नहाने के पानी में मिलाएंगे तो आपका रंग निखर जाएगा।

वाइन सिर्फ नशा करने ही नहीं बल्कि रंग और रूप निखारने का काम भी करती है। वाइन की मदद से आप गोरा और निखरा हुआ रंग पा सकते हैं। वाइन में उपस्थित एंटीऑक्सीडेंटस समय से पहले आने वाले वृद्धावस्था को रोकता है और त्वचा को जवां और स्वस्थ बनाता है। नहाने के पानी में 5 से 8 चम्मच वाइन मिलाएं और नहाएं। कुछ दिनों तक ऐसा करने से काफी फर्क दिखता है।

एसेंशियल ऑइल्स कई तरह के होते हैं, जो हमारी स्किन के लिए कई मायनों में जरूरी होते हैं। आप नहाने के पानी में अपनी पसंद का कोई एसेंशियल ऑइल मिला सकते हैं। एसेंशियल ऑइल्स को नहाने के पानी में मिलाने से स्किन पर कई तरह के फायदे होते हैं। आप अपनी त्वचा के अनुसार कोई भी आॅयल चुन सकती हैं। जैसे नारियल का तेल या ऑलिव ऑइल आदि।

शहद को खूबसूरती का उपनाम कहा जाता है। शहद का किसी भी रूप में सेवन करने से त्वचा पर हैरान करने वाले फायदे होते हैं। खाली पेट गुनगुने पानी के साथ शहद का सेवन करने के अलावा नहाने के पानी में भी शहद का प्रयोग किया जाता है। शहद में एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो त्वचा को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं।

नहाने के पानी में दूध का प्रयोग करने से शुष्क, झुलसी हुई और संवेदनशील त्वचा को काफी लाभ मिलता है। दूध में उपस्थित विटामिंस और प्रोटीन त्वचा को हमेशा के लिए चमकदार और हाइड्रेटेड रखते हैं। नहाते वक्त पानी में एक से डेढ़ ग्लास दूध मिलाया जा सकता है।

ओट्स भी खाने के साथ ही नहाते वक्त रंग को निखारता है। नहाने के पानी में ओट्स मिलाने को ओटमील बाथ कहा जाता है। आजकल कई सैलून में इस तरह का बॉथ दिया जाता है। नहाने के पानी में मिला ओट्स त्वचा को आराम पहुंचाता है और त्वचा से सूखी, खुजलीदार और संवेदनशील को हटाता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।