बाल क्यों हाते हैं खराब

अच्छे और स्वस्थ बालों के बिना संपूर्ण सौंदर्य अधूरा है। एक बार बाल अगर खराब हो जाएं तो फिर कड़ी मेहनत से ही इनकी खूबसूरती वापस पाई जा सकती है। कई ऐसी दैनिक गतिविधियां और बुरी आदतें होती हैं जिनकी वजह से हमारे बालों को नुकसान होता है और उनमें समस्याएं होने लगती हैं। इनमें से एक बड़ी समस्या है बालों का पतला होना और टूट जाना। तो चलिये जानें वे कौंन सी बुरी आदतें हैं जिनकी वजह से बाल पहले हो जाते हैं। Image courtesy: © Getty Images
स्टेरॉयड के अधिक इस्तेमाल से

वे लोग जो बॉडी बनाने के लिए काफी मात्रा में स्टेरॉयड का सेवन करते है, उन्हें बालों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। कई शोधों साबित कर चुके हैं कि अधिकांश स्टेरॉयड के इस्तेमाल से हार्मोन असंतुलन हो जाते हैं जिससे गंजेपन की समस्या हो सकती है। Image courtesy: © Getty Images
ड्रायर से नुकसान

आप अपने बालों पर कैसा भी इस्तेमाल करें ये बालों की जड़ों को सुखा देते हैं। सिर की त्वचा सीख जाने के कारण बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। हालांकि स्थायी तौर पर गंजेपन की यह वजह नहीं होती है। हां लेकिन बालों के पतले और बेजान होने का यह एक कारण हो सकता है। Image courtesy: © Getty Images
बालों को टाइट बांधने से

कुछ महिलाएं या पुरुष अपने बालों को बहुत कस कर बांधते हैं, जिस कारण उनके बालों की जड़ों पर काफी तनाव पड़ता है और वे कमजोर हो जाती हैं। इसलिए बालों को बहुत कस कर नहीं बांधना चाहिए, खासतौर पर सोते समय पर तो बिल्कुल नहीं। Image courtesy: © Getty Images
स्टीम बाथ ज्यादा लेने से

बोस्टन स्थित हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन रयान वॉल्टर के अनुसार त्वचा की ही तरह बालों को भी गरम पानी से अधिक धोने पर वे रूखे और बेजान हो जाते हैं और पलते होकर टूटने लगते हैं। गर्म पानी से न सिर्फ बालों की जड़ों की प्राकृतिक नमी चली जाती है बल्कि वे कांतिहीन भी हो जाते हैं। Image courtesy: © Getty Images
कई औषधियां

वे महिलाएं जो जन्म नियंत्रण करने वाली दवाईयों का सेवन करती हैं वे यदि अचानक इनका उपयोग करना बंद दे तो उन्हें बाल गिरने की समस्या से दो-चार होना पड़ सकता है। कीमोथेरिपी के कारण भी बाल गिरते हैं। इसके अलावा कई प्रकार के हैवी एंटीबायोटिक्स भी बालों की समस्याओं का कारण बन सकते हैं। Image courtesy: © Getty Images
बालों में बार-बार हाथ फेरना

बालों में बार-बार हाथ फेरना भी बालों के स्वास्थ्य के लिए बुरी आदतों में से एक है। दिन भर हम न जाने कितनी धूल और कीटाणुओं वाली चीजों को ‍हाथ लगाते हैं और फिर वही हाथ चेहरे ओर बालों पर लगाते हैं। यही कीटाणु और धूल बालों में डेंड्रफ का कारण बनते हैं और फिर आगे चलकर बाल टूटने की वजह बन जाते हैं। Image courtesy: © Getty Images
हॉट स्टाइल उपकरणों का उपयोग

हॉट स्टाइल उपकरणों का तेज तापमान बालों के प्रोटीन (जो बालों को स्वस्थ व सुरक्षित रखते हैं) को नुकसान पहुंचाता है। और एक बार बालों की प्रोटीन द्वारा बनी सिरक्षा छल्ली क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद नमी का संतुलन बाधित हो जाता है और अपके बालों के पलता होकर टूटने का खतरा बढ़ जाता है। Image courtesy: © Getty Images
बहुत ज्यादा डाइटिंग से

डाइटिंग कर वज़न बहुत अधिक कम हो जाने पर शरीर के साथ-साथ बालों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। यह बालों के विकास को प्रभावित कर सकता है। ऐसा डाइटिंग के कारण शरीर को आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिल पाने के कारण (विशेष रूप से प्रोटीन आहार में कमी) होता है।Image courtesy: © Getty Images
गीले बाल बांधना

बहुत से लोग बाल धोने के तुंरत बाद तौलिए से उन्हें झटकते हैं ताकि बाल जल्द सूख जाए लेकिन ये बालों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ऐसा करने से बाल कमजोर हो जाते हैं और जल्द ही टूटने लगते हैं। इसके अलावा गीले बालों पर ही कंघी फेरने से भी बाल कमजोर होते हैं और टूटने लगते हैं। Image courtesy: © Getty Images