सात आहार जो दे सकते हैं सांसों की दुर्गंध
मुंह में दुर्गंध के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार पेट की समस्यायें होती हैं, लेकिन कुछ आहार ऐसे भी हैं जिनका सेवन करने के कारण आपके मुंह से बदबू आ सकती है।

मुंह से आने वाली दुर्गंध आपको सबसे सामने शर्मसार कर सकती है। अगर आप नियमित रूप से सांसों की बदबू की समस्या से जूझ रहे हैं तो इसके लिए दूसरी बीमारियां जैसे - पेट की समस्या, मुंह की बीमारी, लीवर की समस्या आदि जिम्मेदार हो सकती है। कुछ आहार ऐसे भी हैं जिनके सेवन से सांसों की दुर्गंध आती है। इन आहारों के सेवन के बाद सांसों की बदबू से छुटकारा पाने के लिए माउथ फ्रेशनर का प्रयोग कीजिए।
image source - getty images

अगर आपको लगता है कि मिंट का सेवन करने से आपके मुंह से अच्छी सांसें आयेंगी तो आप गलत हैं। दरअसल मिंट आपकी सांसों की बदबू के लिए जिम्मेदार हो सकता है। इसलिए मिंट का सेवन करने से बचना चाहिए। मिंट में मेंथॉल होता है जो सांसों में बदबू पैदा करता है।
image source - getty images

मिठाइयों को देखकर आपके मुंह में भले ही पानी आ जाता है और इन्हें खाने के लिए आप आतुर हो जाते हैं तो थोड़ा संभलिये। क्योंकि इनके सेवन के बाद आप दूसरों के सामने शर्मिंदा भी हो सकते हैं, क्योंकि ये मुंह में दुर्गंध पैदा कर सकते हैं। केक, पेस्ट्रीज और बेकरी के बने ताजे केक खाने से भी मुंह से बदबू आती है।
image source - getty images

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है, इसके लिए हम प्रोटीनयुक्त आहार का सेवन करते हैं। लेकिन दूध, मांस और मछली जो कि प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोत हैं, इनके सेवन से कीटाणु पैदा होते हैं, इसके कारण सांसों की बदबू पैदा होती है। इसके अलावा अंडा खाने से भी सांसों से दुर्गंध आ सकती है।
image source - getty images

वैज्ञानिक शोधों की मानें तो एसिड के सेवन से बैक्टीरिया के दोबारा उत्पनन्न होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है, जिसके कारण मुंह से दुर्गंध आती है। एसिडयुक्त आहार जैसे - कॉफी, टोमैटो जूस, सोडा, अचार, मक्खन, चॉकलेट आदि के सेवन से बचें।
Image source - getty images

शराब का सेवन करने के शौकीन हैं तो यह मुंह से दुर्गंध पैदा कर सकता है। वाइन, ह्विस्की, बीयर आदि के सेवन के बाद मुंह सूखने लगता है और मुंह में सलाइवा के साथ ऑक्सीजन की भी कमी हो जाती है। यह बैक्टीरिया पैदा करता है और इससे मुंह से दुर्गंध आती है।
image source - getty images

सूखे फलों के सेवन से भी सांसों से दुर्गंध आती है। एवोकैडो के एक सूखे फल में इतना शुगर होता है कि इसके कारण सांसों से बदबू आती है। इसके अलावा इसमें अघुलनशील फाइबर भी होता है जो दांतों और मसूड़ों के लिए समस्या पैदा कर सकता है।
image source - getty images

लहसुन और प्याज का सेवन करने के बाद आपके मुंह से बदबू आती है। इसमें सल्फर होता है जो खून में अवशोषित हो जाता है और जब आप सांस लेते हैं तो बाहर निकलता है। इसके कारण ही मुंह से बदबू आती है।
image source - getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।