मानसून में आयुर्वेदिक तरीके से करें त्वचा की देखभाल
मानसून में त्वचा के प्रति आप की थोड़ी सी लापरवाही आप के सौंदर्य को प्रभावित कर सकती है। आइए जानें मानसून में बहुमूल्य आयुर्वेदिक तरीकों से त्वचा को कैसे चमकदार और खूबसूरत रखा जा सकता है।

चिलचिलाती धूप के बाद बारिश की बौछारें तन-मन को खुशी से सराबोर कर देती हैं। लेकिन साथ ही यह मौसम त्वचा के लिए कई प्रकार की समस्याएं ले कर आता हैं। मानसून को सूजन, पित्ती, रिर्गवर्म, हर्पीस और एक्जिमा के रूप में त्वचा की समस्यायें बढ़ाने वाला माना जाता है। वातावरण में बढ़ी आर्द्रता के बावजूद त्वचा डिहाइड्रेट होकर नमी खोने लगती है। image coutesy : getty images

मानसून में पित्त की उत्तेजना से कई प्रकार के त्वचा संबंधी विकार हो सकते हैं। इस मौसम में त्वचा के प्रति आपकी थोड़ी सी लापरवाही आप के सौंदर्य को प्रभावित कर सकती है। आइए जानें मानसून में बहुमूल्य आयुर्वेदिक तरीकों से त्वचा को कैसे चमकदार और खूबसूरत रखा जा सकता है। image coutesy : getty images

मानसून में अपनी त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए, मसालेदार, तैलीय और खट्टे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें। वातावरण में मौजूद अधिक नमी पाचन तंत्र को कमजोर कर सकती है। भारी भोजन पेट में खराबी पैदा कर सकता हैं। इस तरह का आहार पित्त को बढ़ावा देता है। जिससे इस मौसम में त्वचा पर फोड़े-फुंसियों की समस्या हो सकती है। इसलिए हलके और आसानी से पचने वाले आहार का सेवन कीजिये। उबली हुई सब्जियां जैसे तोरई, कद्दू, सलाद, फल, मूंग की दाल, खिचड़ी, मक्का, चना आटा, और दलिया आदि खाएं। image coutesy : getty images

इस बात को हम समझते हैं कि एक कप चाय के बिना दिन की शुरुआत करना बहुत से लोगों के लिए मुश्किल होता है। लेकिन, आपको इसे कम करने की कोशिश करनी चाहिए। कॉफी और शराब के लिए सख्त रूप से न है क्योंकि इन्हें पित्त और अम्लता के लिए बेहद उत्तेजक माना जाता है। इसकी जगह आप पित्त को शांत करने वाली हर्बल चाय को चुनें। image coutesy : getty images

बरसात में बाहर जाने पर थोड़ा बहुत गीला होना सामान्य बात है। लेकिन मानसून का आनंद लेते हुए अपनी त्वचा को लंबे समय तक गीला रखना ठीक नहीं है। त्वचा के अधिक समय तक गीला रहने से फंगल संक्रमण हो सकता है। फंगल का सीधा संबंध हाथ-पैरों की अंगुलियों से होता है। अधिक देर तक पानी में रहने या पानी में भीगने से फंगल इंफेक्शन होने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए अपनी त्वचा और पैरों को साफ रखना महत्वपूर्ण होता है। image coutesy : getty images

वीट ग्रास आपकी त्वचा के लिए एक टॉनिक है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के साथ त्वचा रोग को नियंत्रित करने में मददगार होता है। एक स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली से आप स्वस्थ और चमकदार त्वचा पा सकते हैं। वीट ग्रास एंटीऑक्सीडेंट से समृद्ध होता है और खून विषैले तत्व को बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। image coutesy : getty images

इस मौसम में त्वचा की समस्याओं को रोकने के लिए और अपनी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। इससे विषैले तत्व शरीर से निकल जाते हैं, इसलिए आपको प्रतिदिन कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने चाहिए। दूषित जल से संक्रमण फैलने खतरा होता है इसलिए हमेशा जल को उबालकर पीना चाहिए। image coutesy : getty images

शरीर और त्वचा के स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिए ताजा और अपरिष्कृत आहार लें। पैक, फ्रिज में रखें या प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों को लेने से बचें। इसके अलावा पिज्जा, बर्गर या चिप्स आदि की जगह घर में बना ताजा भोजन लें। अपने आहार में फल और हरी सब्जियों को शामिल करें। image coutesy : getty images

अल्कोहल बेस स्किन क्लींजर के इस्तेमाल से बचना चाहिए। ये त्वचा को ड्राई कर सकते हैं। इसकी जगह अतिरिक्त तेल, जमी हुई कीट और धूल से छुटकारा पाने और त्वचा को बैक्टीरिया के संक्रमण से मुक्त रखने के लिए नियमित रूप से हर्बल साबुन या क्लींजर का उपयोग करें। image coutesy : getty images

मानसून में त्वचा की चमक को बनाये रखने के लिए सौंफ, धनिया बीज और भारतीय करौदे और आंवला जैसे शरीर पर कूलिंग प्रभाव देने वाली जड़ी-बूटियों (पित्त शांत करना) का इस्तेमाल करें। आंवला लीवर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने और पाचन में मददगार होता है - साथ ही यह विटामिन सी और अन्य मिनरल का अच्छा स्रोत है। इसके अलावा इसके नियमित सेवन से आपकी रंगत में निखार आता है। image coutesy : getty images

एलोवेरा जैल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि यह रक्त को शुद्ध करता है। ताजा एलोवेरा जैल को नियमित रूप से खाली पेट पर दो या तीन बड़े चम्मच की मात्रा में लिया जा सकता है। आप अपनी त्वचा पर ताजा एलोवेरा जैल का उपयोग कर सकते हैं - इसमें एंटी एजिंग, एंटी टैनिंग, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। image coutesy : getty images

पाचन क्रिया का दुरुस्त होना स्वस्थ त्वचा के लिए बहुत जरूरी होता है। अगर आपको मल त्याग ठीक से नहीं होता है तो हल्के लैक्सटिव जैसे त्रिफला चूर्ण या अन्य प्राकृतिक लैक्सटिव जैसे आलूबुखारा, अंजीर और किशमिश लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। त्रिफला चूर्ण का एक चम्मच गर्म पानी या दूध के साथ नियमित रूप से रात को सोते समय लिया जा सकता है। image coutesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।