आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खों से करें पेचिश का इलाज
रोगों के उपचार के लिए घरेलू उपचार हमेशा दवाओं की तुलना में एक बेहतर विकल्प होते है, दवाएं न केवल महंगी होती हैं, बल्कि इसके कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं।

पेचिश पाचन तंत्र का रोग है जिसमें गंभीर अतिसार (डायरिया) की शिकायत होती है और मल में रक्त एवं म्यूकस आता है। यदि इसकी चिकित्सा नहीं की गयी तो यह जानलेवा भी हो सकता है। लेकिन हल्के पेचिश का घर पर इलाज संभव है। इस तरह के मामलों के लिए चिकित्सक के पास जाने या बहुत सारा पैसा खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। रोगों के उपचार के लिए घरेलू उपचार का उपयोग हमेशा दवाओं के सेवन की तुलना में एक बेहतर विकल्प होता है। दवाएं न केवल महंगी होती हैं, बल्कि इसके कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं।
Image Source : Getty

संतरे का रस और पानी पेचिश को रोकने का एक अच्छा विकल्प है। आप विकल्प के रूप में छाछ भी पी सकते हैं। यह पेट में पेट के लिए अनुकूल बैक्टीरिया विकसित करने में मदद करता है। वैकल्पिक रूप से, आप भी दही भी खा सकते है। छाछ और दही दोनों में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं। जो पेट में एसिटिक एसिड का उत्पादन कर हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं।
Image Source : Getty

केस्टर ऑयल लुब्रिकेंट और सौम्य रेचक के रूप में काम कर विषाक्त पदार्थों का तेजी से निष्कासन करने में मदद करता है। इस तरह मल त्याग के दौरान रोगी के तनाव को कम करने के लिए मिश्रण के रूप में केस्टर ऑयल की छोटी खुराक दी जाती है।
Image Source : Getty

250 मिलीलीटर दूध में 50 ग्राम अनार के छिलकों को तब तक उबाले जब तक वह एक तिहाई न हो जाये। फिर रोगी को तीन बराबर मात्रा में पीने के लिए दें। यह मिश्रण पेचिश से अच्छी तरह राहत प्रदान करता है।
Image Source : Getty

बेल का फल पेचिश के लिए एक प्रभावी उपचार है। आप इसके गूदे को एक दिन में दो बार पानी के साथ लें। या पेचिश को दूर करने के लिए आप इस फल के गूदे में गुड़ को मिलाकर दिन में 3 बार उपभोग कर सकते हैं। इसके अलावा पुरानी पेचिश के लिए बेल फल के गूदे में सूखी अदरक और छाछ को समान मात्रा में मिश्रित करके पीना एक प्रभावी इलाज है।
Image Source : Getty

छाछ के एक गिलास में चुटकी भर सेंधा नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर और काली मिर्च का पाउडर मिलाकर दिन में दो बार पीना, पेचिश का एक बहुत अच्छा इलाज है।
Image Source : Getty
इस स्लाइड शो से संबंधित किसी प्रकार के सवाल या सुझाव के लिए आप यहां पोस्ट/कमेंट कर सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।