बैचलरेट पार्टी से भी अधिक मजेदार हैं ये 5 काम
शादी के इस जश्न के दौरान कुछ चीजें दुल्हन को बैचलरेट पार्टी से भी ज्यादा आनंद दे सकती है। जीं हां आप हमारे स्लाइड शो में दी शानदार चीजों को अपनाकर बैचलरेट पार्टी से भी ज्यादा मजे ले सकती हैं।

आप बैचलर पार्टी की बजाय बहुत सारी मजेदार बातें कर सकते हैं। हालांकि बैचलर पार्टी का अपना ही एक मजा होता है। अपनी शादी का जश्न मानने और अद्भुत यादों को बनाये रखने के लिए शादी से पहले दूल्हा अपने दोस्तों को बैचलर पार्टी देता है और दुल्हन के लिए यह बैचलरेट पार्टी होती है। यह पार्टी शादी से पहले की बिंदास लाइफ को अलविदा कहने और जी भर कर जी लेने के जश्न की तैयारी होती है। लेकिन क्या आप जानते है कि शादी के इस जश्न के दौरान कुछ चीजों को अपनाकर दुल्हन बैचलरपार्टी से भी ज्यादा आनंद दे सकती है। जीं हां आप हमारे स्लाइड शो में दी शानदार चीजों को करके बैचलरेट पार्टी से भी ज्यादा मजे ले सकती हैं।

एक दिन स्पा में बिताना बैचलरेट पार्टी का बढि़या विकल्प है। इस विकल्प को आपको इसलिए पसंद करना चाहिए, क्योंकि आप इस दिन सौंदर्य उपचार का मजा मिलता है। यह स्पा आपको शादी के जश्न के दौरान आपको तरोताजा महसूस करायेगा। इसे लगभग हर दुल्हन पसंद करेगी और अपनी शादी के दौरान अच्छा महसूस करेगी। आप इसका मजा अकेले या अपने ग्रुप के साथ ले सकते हैं।

विश्वास कीजिए, शॉपिंग हार्ट के लिए बहुत अच्छी थेरेपी है। यह तनाव को कम करने के साथ-साथ मजेदार भी होती है। इसलिए बैचलरेट पार्टी की बजाय अपने दोस्तों के साथ शॉपिंग पर जाना मजेदार रहता है। साथ ही आपको अपने सबसे अच्छे दोस्तों के साथ समय बिताने और अच्छे ऑफर का मजा भी मिलता है। यह शादी के जश्न से पहले अपने दोस्तों से कनेक्ट होने का शानदार तरीका है।

दूल्हे पार्टी के लोगों के साथ लंच पर जाना बहुत अच्छा आइडिया है। इससे आप एक साथ जाकर बाहर समय का आनंद ले सकते हैं। आपके लिए क्या वाकई महत्वपूर्ण है, यानी शादी के बारे में भी आप बात कर सकते हैं। यह समय केवल शादी से पहले की अवधि के रोमांच का मजा लेने का ही है। साथ ही एक साथ समय बिताने का शानदार तरीका भी है।

क्या यह आपको बचपना लगता है? हो सकता है, लेकिन यह वास्तव में मजेदार है। दोस्तों के साथ रात बिताने, हंसने और खूब सारा मनपसंद खाने से बेहतर भी भला कुछ हो सकता है। हो सकता है कि भविष्य में दिल से दिल की बात करने का इससे मजेदार समय आपको न मिले। लेकिन ऐसा शादी से कुछ दिन पहले करें नहीं तो आप शादी वाले दिन थके-थके नजर आयेगी।

मेनिक्योर और पेडिक्योर करवाने से आपको दो फायदे हो सकते हैं। एक यह कुछ अच्छी सहेलियों के साथ समय बिताने का मजेदार तरीका है। दूसरा, आप अपने जीवन के उस खास मौके पर सुंदर नाखून पा सकती है। यह आपके पार्टनर के लिए शादी की पार्टी के मौके पर एक महान उपहार हो सकता है। या आपका पार्टनर इसे अपने लिए एक उपहार के रूप में मान सकता है। दोनों ही तरीके बहुत अच्छे हैं।
Image Source : Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।