मॉनसून में कभी न खाएं ये 7 फल और सब्जियां, आपको कर देंगी बीमार!
मानसून में स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि आप कुछ खास सब्जियों और आहार के सेवन से बचें। क्योंकि इन आहारों का सेवन आपकी सेहत बिगाड़ सकता है।

मानसून अपने साथ ढेर सारी बीमारियां भी ले कर आता है। अगर आप चाहते हैं कि आप मानसून में स्वस्थ रहें तो खानपान का खास खयाल रखना होगा। इसके लिए जरूरी है कि यह जान लिया जाए कि आपको किन-किन चीजों से परहेज करना है। आइये जानते हैं कि मानसून में हमें किन-किन चीजों को नहीं खाना चाहिए और क्यों।

बारिश के मौसम में हमारा पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, इसलिए अपने खाने का ध्यान रखें। पालक और पत्ता गोभी में भी छोटे कीड़े और उनके अंडे होते हैं। इसलिए इनके सेवन से बचें। अगर आप इन्हें खाना चाहते हैं तो गुनगुने पानी से धोकर खाएं।

आलू, अरबी, जैसे कंदशाक, भिंडी, मटर, फूलगोभी न खाएं, क्योंकि ये आसानी से नहीं पचते हैं और इनसे इंफेक्श्ान होने का खतरा होता है। इसलिए मानसून में इनका सेवन करने से बचें।

बरसात के मौसम में कच्चा सलाद खाने से बचें। कच्चे सलाद में कई तरह के कीड़े होने का डर बना रहता हैं। इसलिए सलाद को स्टीम्ड करके खाएं। इससे सलाद के कीटाणु भी नष्ट हो जाएंगे और ये अधिक स्वास्थ्यवर्धक भी बन जाता है।

बरसात के मौसम में मशरूम खाने से भी बचें। इस मौसम में मशरूम से इंफेक्शन होने का खतरा अन्य मौसम के मुकाबले कहीं अधिक होता है।

मानसून के मौसम कुछ चटपटा खाने का मन तो सबका करता है लेकिन इसके साथ-साथ आपको साफ-सफाई का भी खास खयाल रखना चाहिए। सड़क के किनारे बिकने वाले पकौड़ो को ना खाएं। इन पकौडो को तलने के लिये जो तेल प्रयोग किया जाता है वह अच्छा नहीं होता। इसके साथ ही मानसून आपके पेट की खाना पचाने की क्षमता कम हो जाती है इसलिये इन्हें ना खाएं।

सड़क किनारे बिकने वाले कटे हुए फलों को तो बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए. दुकानदार इन्हें खुला छोड़ देते हैं, जिससे इन पर मक्खियां बैठ जाती हैं और यह प्रदूषित हो जाते हैं।

मानसून में मछलियां और झीगें बच्चों को जन्म देते हैं, इसलिए हमें इन्हें किसी कीमत पर नहीं खाना चाहिए, नहीं तो तबियत खराब हो सकती है।

सड़क किनारे बिक रहे फलों के रस में गंदा पानी भी मिला हो सकता है, जो आपके पेट में इन्फेक्शन कर सकता है, इसलिए मानसून में ज्यादा से ज्यादा जूस आदि पीने से बचना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।