आकर्षण को बना या बिगाड़ सकती हैं ये सात बातें
वैज्ञानिकों की नजर में आकर्षण के पीछे एक विज्ञान काम करता है। दिल का इससे कोई लेना-देना नहीं। हार्मोंस और रासानिक प्रक्रियायें पसंद या नपसंद तय करते हैं। तो जानिये कौन सी ऐसी चीजें हैं जो आकर्षण को बना या बिगाड़ सकती हैं।

आप रोजाना कई छोटी बड़ी चीजें करते हैं। और कई बार आपको अपने काम का अंदाजा ही नहीं होता। आप यह समझ नहीं पाते कि आप जो कुछ भी कर रहे हैं उसका असर सिर्फ आप पर ही नहीं, बल्कि जिसके साथ आप डेट कर रहे हैं उस पर भी पड़ रहा है। यहां हम आपको सात चीजों के बारे में बता रहे हैं जो आपके आकर्षण को बना या खराब कर सकती हैं। Image Courtesy- Getty Images

सेंट एंड्रूज यूनिवर्सिटी ने पाया कि वे महिलायें जो इंटरनेट पर अधिक समय बिताती हैं, उन्हें गठीले शरीर वाले पुरुष ज्यादा पसंद आते हैं। वहीं जो महिलायें इंटरनेट पर सीमित समय बिताती हैं उन पर यह बात लागू नहीं होती। उन्हें नाजुक और महिलाओं से नजर आने वाले पुरुष अधिक पसंद आते हैं। कितनी अजीब बात है ना... Image Courtesy- Getty Images

शोध में साबित हुआ है कि हॉर्मोनल गर्भनिरोधक दवायें कुछ खास किस्म के पुरुषों के लिए हमारे आकर्षण को समाप्त कर सकती हैं। अन्य शोधों में यह भी साबित हुआ है कि ऑव्युलेशन के दौरान महिलायें अलग प्रकार के पुरुषों को पसंद करती हैं। तो इसमें केवल दवाओं का सेवन करने से ही फर्क नहीं पड़ता। Image Courtesy- Getty Images

यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के शोध के मुताबिक जब हमें यह अहसास होता है कि हम जीवन भर अकेले ही रहेंगे, तो हम आकर्षण के अपने स्तर को कम कर लेते हैं। यहां हम आकर्षण को लेकर चलताऊ रवैया अपनाने लगते हैं। तो पहले जहां आपको भीड़ में से कोई एक खास पसंद आता था, वहीं जब हालात खराब होने लगते हैं, तो हम दूसरे लोगों की ओर भी आकर्षित होने लगते हैं। Image Courtesy- Getty Images

शोध में साबित हुआ है कि कई बार ज्यादा वक्त साथ बिताने पर भी आकर्षण हो सकता है। इसमें ऑफिस में आपके साथ बैठने वाला/वाली सहकर्मी भी शामिल हो सकता है। यह भी संभव है कि आम परिस्थितियों में शायद आप उनके प्रति आकर्षित नहीं होते। और ईमानदारी से बात की जाए तो जिस शख्स से आप रोजाना मिलते हैं और जिसकी रोजाना परवाह करते हैं, उसके बारे में फिक्रमंद होना और उसके प्रति आकर्षित होना कोई अजीब बात तो नहीं। Image Courtesy- Getty Images

एक शोध में यह बात सामने आयी है कि जब पुरुष किसी रिश्ते को अधिक समय तक नहीं चलाना चाहते, तो वे ऐसी महिलाओं की ओर आकर्षित होते हैं जिनके चेहरे पर स्त्रीत्व भाव अधिक होता है। हालांकि स्त्रीत्व क्या होता है इस पर बहस हो सकती है। और इसके लिए हर किसी की धारणा अलग हो सकती है। इससे यह पता चलता है कि पुरुषों का आकर्षण इस बात पर निर्भर करता है कि आखिर वे एक रिश्ते में क्या चाहते हैं। Image Courtesy- Getty Images

हालांकि फेरोमोन्स उत्पन्न करने वाले आहार के बारे में पता लगाया जाना बाकी है। अमेरिका के शिकागो में स्मैल एंड टेस्ट रिसर्च फाउंडेशन ने पाया कि पुरुष जब लेवेण्डर और पम्पकिन पाई को एक साथ सूंघते हैं तो उनके जननांगों में रक्त प्रवाह 40 फीसदी तक बढ़ जाता है। इसका अर्थ है कि अगर पुरुष आपको पहले आकर्षक नहीं समझते थे, तो सुगंध का यह मेल उनको आपकी ओर खींच सकता है। Image Courtesy- Getty Images

यह दूसरी बाधा हो सकती है। 2006 ममें हुए एक शोध में पाया गया कि भूखे होने पर महिलाओं के प्रति पुरुषों की पसंद बदल जाती है। खाली पेट वाले पुरुषों को मोटी महिलायें अधिक पसंद आती हैं। शोधकर्ता इसे संसाधनों की कमी से जोड़कर देखते हैं। इसका अर्थ है कि जिन महिलाओं का वजन अधिक होता है वे आमतौर पर इस बात को प्रसारित-प्रचारित कर रही होती हैं कि उन्हें मालूम है कि अपना पेट भरकर दोबारा खुश कैसे रहना है। Image Courtesy- Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।