आर्गेनिक प्रोडक्ट क्या है?

आर्गेनिक प्रोडक्‍ट नेचुरल होते हैं। और इन पर किसी भी प्रकार के कीटनाशक का छिड़काव नहीं होता। आर्गेनिक प्रोडक्‍ट केमिकल और कीटनाशकों के उपयोग के बिना उगाये जाते है। किसान कीड़े और वीड्स को नियंत्रित करने के लिए प्राकृतिक साधनों का उपयोग करते हैं। इस तरह खाद के रूप में केवल प्राकृतिक उर्वरक का इस्‍तेमाल किया जाता है। कटाई के बाद, आर्गेनिक प्रोडक्‍ट को ट्रीट करने के लिए मोम जैसे संरक्षक का प्रयोग भी नहीं होता है। आर्गेनिक खेती का लक्ष्‍य पर्यावरण पर नकारात्‍मक प्रभाव को कम करना और स्थिरता को बढ़ाना है। स्थिरता का मतलब खेती के तरीके भूमि की देखभाल करने के लिए तैयार करना और इस बात को भी ख्‍याल रखना है कि यह लंबे समय के लिए उत्‍पादक और उपयोगी हो। आइए जानें, आर्गेनिक प्रोडक्‍ट अन्‍य प्रोडक्‍ट की तुलना में कैसे बेहतर होते हैं। Image Source : swadeshikheti.com
पोषक तत्वों की अधिक मात्रा

कुछ आर्गेनिक प्रोडक्‍ट में गैर आर्गेनिक प्रारूप के रूप में कुछ पोषक तत्‍व होते हैं, जबकि अन्‍य पोषक तत्‍वों से भरपूर होते है। उदाहरण के लिए, कुछ "नियमित" किराने की दुकान में मिलने वाले आर्गेंनिक फल (जैसे सेब) में पोषक तत्‍व होते हैं। जबकि आर्गेनिक फूड जैसे कुकीज और आइसक्रीम में अतिरिक्‍त पौष्टिक तत्‍व शामिल नहीं होते। इसके विपरीत, आर्गेनिक और गैर आर्गेनिक खेती के बीच मतभेद होने के कारण कुछ फलों और सब्जियों में ट्रेस मिनरल बहुत अधिक मात्रा में होते हैं।
कृत्रिम सामग्री का कम प्रयोग

जहां एक ओर आर्गेनिक और गैर आर्गेनिक फूड वास्‍तव में वृद्धि हार्मोंन के कारण अलग होते हैं, सिंथेटिक सामग्री और कीटनाशकों में जोखिम अधिक होता है। उर्वरकों और कीटनाशकों का आमतौर पर खाद्य उद्योग में उपयोग किया जाता है। लेकिन कुछ लोगों को इन कृत्रिम रसायनों के मानव स्वास्थ्य और विकास पर होने वाले दीर्घकालिक प्रभाव का डर होता है। हालांकि डॉक्टर यकीन से यह नहीं बता सकते कि कौन से समस्याएं कृत्रिम उर्वरक और कीटनाशकों का कारण बन सकती है, लेकिन आर्गेनिक आहार खाने से संभावित स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता हैं।
प्राकृतिक स्वाद से भरपूर

आर्गेनिक फूड में प्रिजर्वेटिव नहीं होते और इन्‍हें आप आसानी से स्‍थानीय उत्‍पादक से खरीद सकते हैं, इसलिए यह तरो-ताजा रहते हैं। साथ ही इनमें केमिकल और कृत्रिम फ्लेवर न होने के कारण, प्राकृतिक स्‍वाद अधिक होता है। हालांकि आर्गेनिक लेबल प्रोडक्‍ट बेहतर स्‍वाद और ताजगी की गारंटी नहीं देते, लेकिन फिर भी आपको बेहतर स्‍वाद मिल ही जाता है।
पर्यावरण पर सकारात्मक असर

आर्गेनिक खेती पर्यावरण के लिए भी अच्‍छी मानी जाती है। यूएसडीए प्रमाणित किसान, प्रदूषण को कम करने, पानी और संसाधनों को बचाने और मिट्टी के कटाव को कम करने के लिए काम करते हैं। साथ ही वह अपने पशुओं को रहने के लिए अधिक प्राकृतिक स्थिति प्रदान करते हैं। आर्गेनिक किसान कीटनाशकों का उपयोग नहीं करते, जिससे जंगली जानवर और पौधे संभवतः नुकसान से बचे रहते हैं। आर्गेनिक प्रोडक्‍ट स्‍थानीय दुकानों में सीधे भेजने की संभावना ज्‍यादा होने के कारण देश भर में शिपिंग का प्रदूषण भी कम हो जाता है। Image Source : Getty