जब शर्मीली लड़कियों से करनी हो बात
शर्मीली लड़कियां हर किसी के साथ बात करने में सहज नहीं होती हैं। उन्हें खुलने में थोड़ा वक्त लगता है। जब तक आप उन्हें सहज महसूस नहीं कराएंगे तब तक वो आपसे खुल नहीं पाएंगी।

यूं तो लड़कियां थोड़ी शर्मीली ही होती हैं लेकिन कुछ ऐसी भी होती जो बहुत ज्याद शर्माती हैं या बात करने में संकोच महसूस करती है। ऐसे में उनसे बातचीत करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर आप ये जान लें कि शर्मीली लड़कियों से किस तरह से बात करनी चाहिए या उनसे दोस्ती की शुरुआत कैसे करें तो यह मुश्किल थोड़ी कम हो सकती है।

जब भी आप शर्मीली या संकोची स्वभाव की लड़की से बात करें तो ध्यान रखें की अकेले ही उससे बात करने जाएं। शर्मीली लड़कियां लोगों के सामने बात करने में सहज महसूस नहीं कर पाती हैं क्योंकि वो सोचती हैं कि लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे।

अगर पहले से एक दूसरे को नहीं जानते हैं तो हिम्मत करें और लड़की के पास जाकर उसका नाम पूछें। अगर आप पहल करेंगे तो उनमें भी हिम्मत आएगी आपसे बात करने की या आपका नाम पूछने की।

शर्मीली लड़कियों से बातचीत के दौरान उनसे साधारण बातें ही करें जैसे क्या वो इस शहर में नयी हैं? क्या तुम यहां किसी को जानती हो? क्या तुम मेरे साथ कॉफी पीने चलना चाहोगी? आदि। बातचीत के दौरान खुद को काफी सहज रखें जिससे वो आपके साथ कंनेक्ट हो पाए।

शर्मीली लड़की के ज्यादातर मामलों में किसी कॉमन फ्रेंड के जरिए एक दूसरे से परिचय करना सबसे कारगर होता है। अजनबी बनकर मिलने के बजाय अगर आप कॉमन फ्रेंड के जरिए उनसे मिलेंगे तो आप उनका विश्वास आसानी से हासिल कर सकते हैं। साथ ही लड़की भी आपसे कहीं बेहतर तरह से खुलेगी।

शर्मीली लड़की से बातचीत के क्रम में आपको प्रासंगिक सवाल जरूर पूछने चाहिए। लेकिन ज्यादा सवाल करने से वो परेशान होकर आपसे दूरी बना सकती है। ध्यान रखे जो भी सवाल आप उससे करें उसके उत्तर पर टिप्पणी जरूर करें नहीं तो उसे लगेगा कि आपको उसकी बातों में कोई रूचि नहीं है।

ऐसी लड़कियों को अगर आप कम्फर्टेबल रहने के लिए स्पेस देंगे तो इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप रिश्ते को आगे बढ़ाने में ज्यादा जल्दबाजी न दिखाएं। शर्मीली लड़कियां तुनकमिजाज होती हैं। इसलिए जल्दबाजी से मामला बिगड़ सकता है।

लड़कियों को तारीफ सुनना बहुत पसंद होता है। इसलिए जब उनसे मिले तो उनके बालों, कपड़ों या ड्रेसिंग सेंस की तारीफ करना ना भूलें। शर्मीली लड़कियां बातचीत करने के दौरान असुरक्षा महसूस करती हैं। इसलिए जब आप उन्हें यह एहसास कराएंगे कि वह खूबसूरत दिख रही है तो उन्हें खुलने में मदद मिलेगी।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।