ये 11 आहार हैं एंटीऑक्सीडेंट के सबसे अच्छे स्रोत
हमारा शरीर कोशिकाओं से बना है, किसी भी कोशिका की क्षति से पूरे शरीर के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। लेकिन एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थ ऑक्सीकरण की प्रक्रिया को समाप्त करने में मदद करते हैं जिससे कोशिकाओं को स्वस्थ रख जा सकता हैं।

एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीकरण की प्रक्रिया को बंद करने वाला एक अणु है। ऑक्सीकरण कोशिकाओं में होने वाला चेन रिएक्शन है जो अंततः कोशिकाओं को क्षति या अंत की तरफ ले जाता है। हमारा शरीर कोशिकाओं से बना है, किसी भी कोशिका की क्षति से पूरे शरीर के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। लेकिन एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थ ऑक्सीकरण की प्रक्रिया को समाप्त करने में मदद करते हैं जिससे कोशिकाओं को स्वस्थ रख जा सकता हैं। इस स्लाइड शो में ऐसे ही कुछ एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थों की सूची दी गई है।
Image Courtesy : Getty Images

नींबू सिट्रस परिवार के अंतर्गत आता है। पीले रंग के इस फल में मौजूद विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट का शक्तिशाली स्रोत है। नींबू एंटीऑक्सीडेंट का एक समृद्ध स्रोत है। नींबू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके स्वास्थ्य, बालों और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
Image Courtesy : Getty Images

विटामिन सी से भरपूर स्ट्रॉबेरी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले मुक्त कणों को खत्म कर रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। एक कटोरी स्ट्रॉबेरी के नियमित सेवन से कई रोगों से बचाव होता है। शरीर में विटामिन सी का स्टोर नहीं होता है, इसलिए विटामिन सी का सेवन रोज करना चाहिए।
Image Courtesy : Getty Images

नट्स यानी सूखे मेवे विटामिन ई का समृद्ध स्रोत हैं और यह आपके शरीर के लिए एंटीऑक्सीडेंट की आपूर्ति करने वाले आहार का सबसे अच्छा स्रोत हैं। विटामिन सी के विपरीत, विटामिन ई, लीवर में फैट के साथ साथ शरीर में जमा किया जा सकता है। नट्स में बादाम, अखरोट, पिस्ता, आदि का सेवन कर सकते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, नट्स खाने वाले लोग न खाने वालों की तुलना में दो साल ज्यादा समय तक जीते हैं।
Image Courtesy : Getty Images

इसका हर पौधा, विटामिन सी से भरपूर होता है जिसके कारण यह एंटीऑक्सीडेंट का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। विटामिन सी के अलावा ब्रोकली में सेलेनियम भी होता है। सेलिनियम मानव शरीर की कोशिकाओं के नुकसान से लड़ने में मदद करता है। इसे सलाद में या कच्चा खाया जाता है, इसकी सब्जी बनाई जा सकती है, या फिर उबाल कर भी खाया जा सकता है। कुछ डिश में ब्रोकली को बेक करके भी खाया जाता है।
Image Courtesy : Getty Images

अंडा दुनिया भर में पसंद किया जाने वाला सबसे आम आहार है। डॉक्टर भी हर रोज एक अंडा खाने की सलाह देते हैं। इसमें मौजूद विटामिन ई ऑक्सीकरण प्रक्रिया को समाप्त करने के लिए आवश्यक होता है।
Image Courtesy : Getty Images

मछली में सेलेनियम की उच्च मात्रा और केमिकल पाया जाता है, यह शरीर की कोशिकाओं को किसी भी रूप में क्षतिग्रस्त होने से बचाने में मदद करती है। मछली की तरह शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की पर्याप्त राशि बनाये रखने के लिए विभिन्न प्रकार की मछलियों का उपभोग भी कर सकते हैं।
Image Courtesy : Getty Images

हालांकि इस भूरे रंग का स्वाद आपको ज्यादा अच्छा नहीं लगता। लेकिन इसमें कई तरह के गुण होते है। ब्राउन राइस में कैलारी की मात्रा बहुत कम होती है और यह ग्लूटन फ्री होता है। इसके अलावा ब्राउन राइस में पॉलीफिनॉल नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीकरण की प्रक्रिया को रोकने में मदद करता हैं।
Image Courtesy : Getty Images

बीन्स कुछ और नहीं बल्कि पौधे के बीज होते है। जिनमें सिस्टीन नामक एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो शरीर से मुक्त कणों को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही बीन्स फैट से मुक्त होने के कारण मानव स्वास्थ्य के लिए आवश्यक पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है।
Image Courtesy : Getty Images

सबसे लोकप्रिय खाद्य पदार्थों में से एक, तरबूज भी एंटीऑक्सिडेंट का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। तरबूज ग्लूटेथियॉन (glutathione) का समृद्ध स्रोत होने के कारण विषाक्त पदार्थों से कोशिकाओं की रक्षा करता है। इसके अलावा यह विटामिन सी का भी बहुत अच्छा स्रोत होने के कारण एंटीऑक्सीडेंट गुणों से युक्त होता है।
Image Courtesy : Getty Images

काले रंग के अंगूर से तैयार रेड वाइन में पॉलीफिनॉल नामक एंटीऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में मौजूद होता हैं। इसके चलते यह मानव शरीर में ऑक्सीकरण प्रक्रिया से निपटने में मदद करता है।
Image Courtesy : Getty Images

अक्सर हम पके केले को डस्टबिन में फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पका केला एंटीऑक्सीडेंट का सबसे अच्छा स्रोत है। एक पका केला शरीर में ऑक्सीकरण प्रक्रिया को नियंत्रित करने में एक बड़ी भूमिका निभाता है।
Image Courtesy : Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।