इन 5 चीजों के सेवन से नहीं होती एंटी एजिंग की समस्या

बढ़ती उम्र को रोकने के लिए नाशते में कुछ खास तरह के आहार का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानें उन आहार के बारे में जो एंटी एजिंग का काम करते हैं।

Anurag Anubhav
Written by:Anurag AnubhavPublished at: Feb 19, 2018

बढ़ती उम्र को रोके

बढ़ती उम्र को रोके
1/11

बढ़ती उम्र को रोकने के लिए आप कई सौंदर्य उत्पादों की मदद लेते होंगे लेकिन क्या कभी आपने एंटी एजिंग आहारों का सेवन करके देखा है? जी हां एंटी एंजिंग आहार अंदर शरीर को पोषण देते हैं और आपके शरीर पर बढ़ती उम्र के लक्षणों को नजर नहीं आने देते हैं। आइए जानें सुबह-सुबह किन एंटी एजिंग आहार का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है आपके लिए।

सोया उत्पाद

सोया उत्पाद
2/11

सोया उत्पाद सोयाबीन, सोया का आटा, सोया दूध और टोफू आदि। कम वसा और कैल्शियम से भरपूर होते हैं। सोया उत्पादों में जेनिस्टीन होता है, जिसे कुछ विशेष तरह के कैंसर की दर को कम करने वाले कारक के रूप में देखा जाता है। ये शरीर को भी जवान और स्वस्थ बनाएं रखते हैं।

अंडा

अंडा
3/11

स्‍टडी में पता चला है कि अंडा खाने से आपका पूरा स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा बना रह सकता है। इनमें कुछ प्रकार के वसा पाए जाते हैं जो शरीर के काम-काज पर असर डालते हैं। अंडे में विटामिन ए, बी और ई खूब पाया जाता है, जो कि उम्र को बढने से रोक देते हैं।

अनार

अनार
4/11

अनार एजिंग की प्रोसेस को धीमा कर के शरीर के डीएनए में ऑक्‍सीडेशन को धीमा कर देता है। इसे खा कर आप चमकीली और स्‍वस्‍थ त्‍वचा पा सकती हैं। आपको इसलिये रोजाना ही अनार का सेवन करना चाहिये।

ग्रीन टी

ग्रीन टी
5/11

ग्रीन टी में बहुत सारा एंटीऑक्‍सीडेंट पाया जाता है, जिससे आपकी एजिंग धीरे धीरे कम होने लगती है। अगर आपको कम उम्र का दिखना है तो, दिनभर में दो कप ग्रीन टी जरुर पियें।

खट्टे फल

खट्टे फल
6/11

संतरा, मौसमी, अंगूर, नीबू आदि में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें बायोफ्लेवोनॉइड और लाइमोनीन भी मिलता है। अध्ययन के द्वारा यह पता लगाया जा चुका है कि ये कैंसर उत्पन्न करने वाले पदार्थों (कार्सिनोजन्स) को दूर करते हैं। इन सभी चीजों में एंटीआक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।

ब्लूबेरी

ब्लूबेरी
7/11

इस फल में बहुत सारे महत्वपूर्ण विटामिन और पॉलीफिनॉल पाए जाते हैं। इसे खाने से ना केवल एजिंग धीमी हो जाती है बल्कि कैंसर और मधुमेह जैसी बीमारी भी पास नहीं आती। हर व्यक्ति को अपनी दिनभर की डाइट में ब्लूबेरी को जरूर शामिल करना चाहिए। ये आपको बढ़ती उम्र में भी जवां दिखाती है।

दही

दही
8/11

दही में कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि दही में जीवित बैक्टीरिया होते हैं। ये पाचन में मदद करते हैं। कैल्शियम का अच्छे स्रोत होने के कारण ये ऑस्टियोपोरोसिस से बचाता है। साथ ही, स्किन को यंग बनाए रखता है।

स्प्राउट्स

स्प्राउट्स
9/11

स्प्राउट्स के सेवन से कई प्रकार के रोगों से सुरक्षा मिलती है। इसमें पाए जाने वाले बीटा-कैरोटीन, आइसोथियोसायनेट्स (जो विशेष रूप से ब्रोकली में पाया जाता है) कैंसर को रोकने में मदद करते हैं। इनके नियमित सेवन से मनुष्य उम्रभर जवान दिखाई देता है।

स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी
10/11

स्ट्राबेरी में घुलनशील फाइबर होते हैं। ये ब्लड शुगर के लेवल को कम करते हैं। कैंसर कोशिकाओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले एंजाइम को अवरुद्ध कर देते हैं। साथ ही, इनमें प्रचूर मात्रा में एंटीआक्सीडेंट पाएं जाते हैं जो कि उम्र को थामे रखते हैं।

Disclaimer