संतरे के अद्भुत प्रयोग के बारे में जानिए
विटामिन सी से भरपूर संतरा बीमारियों को दूर भगाकर शरीर को स्वस्थ रखता है साथ ही यह अन्य कामों में के लिए भी उपयोगी है।

संतरा स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत फायदेमंद होता है, यह विटामिन सी से भरपूर है जो बीमारियों को दूर भगाता है। संतरा का जूस और इसके छिलके भी बीमारियों को दूर भगाते हैं। संतरे में पाए जाने वाले ग्लूकोज एवं डेक्सट्रोज जैसे जीवनशक्ति प्रदान करने वाले तत्व पचकर शक्तिवर्धन का कार्य करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है बीमारियों को दूर करने के अलावा भी संतरा कई अन्य कामों में भी प्रयोग किया जाता है। आगे के स्लाइडशो में पढि़ये संतरे के अद्भुत प्रयोग के बारे में।
image courtesy-gettyimages

संतरा दिल के लिए बहुत फायदेमंद है, संतरे में मौजूद पोटैशियम व फोलिक एसिड, कैल्शियम और कोलेस्ट्रॉल के स्तर तथा हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। ये बहुत जरूरी तत्व हैं जो कोशिकाओं में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन करके हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। पोटेशियम मस्तिष्क में ऑक्सीजन के संचार करता है, जिससे तनाव और अवसाद में राहत मिलती है।
image courtesy-gettyimages

मच्छरों के काटने से मलेरिया और डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि संतरे के छिलकों से निकाला हुये तेल से शरीर की मालिश की जाये तो मच्छर नहीं काटेंगे और आप मच्छरों के काटने वाली बीमारी से बच सकेंगे।
image courtesy-gettyimages

संतरा खाने, संतरे का जूस पीने और संतरे के छिलकों को त्वचा पर लगाने से त्वचा में निखार आता है। संतरे के सूखे छिलकों का महीन चूर्ण गुलाब जल या कच्चे दूध में मिलाकर पीसकर आधे घंटे तक लेप लगाने से कुछ ही दिनों में चेहरा साफ, सुंदर और कांतिमान हो जाता है। इसके अलावा मुंहासे-झाइयां व चेहरे का सांवलापन दूर होता है।
image courtesy-gettyimages

संतरा बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद है। जब बच्चों के दांत निकलते हैं, तब उन्हें उल्टी होती है और दस्त लगने लगते हैं। उस समय संतरे का रस देने से उनकी बेचैनी दूर होती है तथा बच्चों की पाचन शक्ति भी बढ़ जाती है।
image courtesy-gettyimages

पेट में दर्द होने पर 4 चम्मच संतरे के रस में थोड़ी सी भुनी हुई हींग को घोलकर पीने से पेट का दर्द दूर हो जाता है। संतरे के फांक के छिलके का प्रयोग करने से पेट का दर्द, भूख कम लगना, और कमजोरी दूर करने में कारगर है।
image courtesy-gettyimages

लू लगने पर संतरे, मौसमी और अनार के रस को रोगी को पिलाने से आराम मिलता है। बुखार में संतरे के सेवन से ताप कम होता है।
image courtesy-gettyimages

संतरे के छिलके से बनी चाय वजन कम करने में बहुत कारगर है। संतरे के छिलके को सुखाकर उसकी चाय बनाकर पीने से वजन कम होता है। संतरे के छिलके को सुखाकर उसका पावडर तैयार कर चाय के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
image courtesy-gettyimages

शरीर को ऊर्जा देने के लिए संतरे का सेवन कीजिए। इसमें विद्यमान फ्रक्टोज, डेक्स्ट्रोज, खनिज एवं विटामिन शरीर में पहुंचते ही ऊर्जा देना प्रारंभ कर देते हैं। संतरे के सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है और शरीर की चुस्ती-फुर्ती बढ़ती है।
image courtesy-gettyimages

इसका प्रयोग कए अच्छे रूम फ्रेशनर के रूप में किया जा सकता है। घर में आ रही बदबू को दूर करने के लिये संतरे के छिलके को लौंग या दालचीनी के साथ पानी डाल कर उबालकर प्रयोग करने से कमरे की दुर्गंध दूर होती है।
image courtesy-gettyimages

भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए संतरे का प्रयोग किया जाता है। यह ब्राउन शुगर में नमी को समाप्त करने के लिए संतरे सूखे छिलकों का प्रयोग करें। यह कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से भी बचाता है। शराब की लत छुड़ाने में भी संतरा कारगर है।
image courtesy-gettyimages
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।