दाढ़ी से जुड़े इन आश्चर्यजनक तथ्यों से अनजान हैं आप
दाढ़ी मतलब लड़का बड़ा हो रहा है और डूड बन रहा है, लेकिन दाढ़ी हमेशा डूड बनने की निशानी नहीं होती, इससे जुड़े इन आश्चर्यजनक तथ्यों को आपको जानने की जरूरत है।

दाढ़ी में बंदा डूड और टफ लगता है। बिना दाढ़ी वाले लड़के तो सॉफ्ट और बच्चे लगते हैं। लेकिन दाढ़ी इन सब के अलावा भी कई अनजानी बातें अपने आप में छुपाए हुए हैं। जिनके बारे में आपको जानना बहुत जरूरी है। ये आश्चर्यजनक बातें आपकी जानकारी को बढ़ायेंगी साथ ही आप दाढ़ी के बारे में कुछ नई बातों से भी रूबरू होंगे। तो चलिये इन आश्चर्यजनक तथ्यों के बारे में जानें।

ये दाढ़ी से जुड़ा डर है। यह फोबिया जिसको भी होता है उसे दाढ़ी रखने से डर लगता है। इस डर के पैदा होने पर व्यक्ति को मिचली लगने लगती है। इंसान को पसीने आने लगते हैं और उसकी हार्टबीट बढ़ जाती है और वो पसीना-पसीना हो जाता है।

दाढ़ी दिन के समय में अधिक बढ़ते हैं। रात में दाढ़ी के बढ़ने का अनुपात दिन की तुलना में कम होता है। शायद इसलिए रात में जागने वाले अधिकतर लोगों की दाढ़ी कम लंबी होती है।

भारतीय परिवार में किसी की मौत होने पर लोग अपनी दाढ़ी साफ करवा लेते हैं। जबकि रोम की पुरनी सभ्यता में इसका विपरीत था। वहां मरने पर दाढ़ी शेव करना मना था और ये सेंसेबल भी लगता है। किसी के मरने पर दाढ़ी शेव करना किसको याद रहता है?

दाढ़ी बाहर की होने वाली कई एलर्जी से बचाती है। खासकर तो फुलों में पाए जाने वाले परागकण और धूल-गंदगी से होने वाली एलर्जी से व्यक्ति की सुरक्षा करती है। इसलिए अगर एलर्जी से बचना है तो दाढ़ी इस समस्या का सबसे बेहतर समाधान है।

अगर एक व्यक्ति अपने पूरे जीवनकाल में हमेशा के लिए शेव करना बंद कर दे तो उसकी दाढ़ी बढ़ते-बढ़ते 27.5 फीट लंबी हो जाएगी। इसलिए समय-समय पर शेव करवानी चाहिए।

एक इंसान जो लगातार अपनी दाढ़ी शेव करता है वो अपने जिंदगी के 3,350 घंटे बाथरुम में गुजारता है। अगर दाढ़ी बनाने के दौरान वो फोन में बात करता है तो वो इससे भी ज्यादा समय अपने दाढ़ी बनाने में लगाता है।

ऊपर लिखे सारे तथ्यों में ये बहुत ही महत्वपूर्ण तथ्य है कि दाढ़ी हमारी अल्ट्रावॉयलेट किरणों से रक्षा करता है। साथ ही उम्र बढ़ने या एजिंग के निशान को छुपाने में भी मदद करता है। इसलिए हल्की-फुल्की दाढ़ी रखना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।