जानिए महिलाओं के पुरुषों से लंबा जीवन जीने के पीछे के दिलचस्प कारण
औरतें पुरुषों की तुलना में एक लंबा जीवन जीती हैं। यह कारण निहित है उनका बायोलॉजिकल स्ट्रक्चर यानी जीन्स में। महिलाओं के लंबी उम्र के कारण के बारे में विस्तार से जानने के लिए ये स्लाइडशो पढ़े।

पुरूषों की तुलना में महिलाओं का भ्रूण गर्भ में ज्यादा बेहतर तरीके से विकसित करता है। उनकी इम्यून सिस्टम ज्यादा मजबूत होती है जिसके चलते जन्म के समय उनका शारीरिक रूप से समग्र विकास हुआ होता है। जबकि पुरूषों का शारीरिक विकास जन्म के बाद शुरू होता है इसलिए उनका शरीर ज्यादा कमजोर होता है और बीमारियां ज्यादा पकड़ती है। इसी वजह से महिलाएं पुरूषों की तुलना में ज्यादा जीती है।
Image Source-Getty

प्राकृतिक रूप से भी महिलाओं का जीवन ज्यादा होता है क्योंकि उनमें जीव उत्पत्ति और मानव जीन को संभालने की क्षमता होती है। सभी जाति और जीव के जीवन का आधार महिलाएं होती है इसलिए उनका जीवन पुरूषों की तुलना में ज्यादा होता है। साथ ही महिलाओं की पालन-पोषण की क्षमता भी पुरूषों की तुलना में उनके जीवन की रेखा को बढ़ाती है।
Image Source-Getty

महिलाओं और पुरूषों के गुणसंबंधी सूत्र भी उनके उम्र को प्रभावित करते है। महिलाओं में पुरूषों की तुलना में टेलोमेर गुणसंबंधी सूत्र ज्यादा होते है जो बाकि सूत्रों की रक्षा करते है। ये हमारी कोशिकाओं को दोबारा जीवन देता है और एंटी एंजिग मशीन की तरह काम करता है। चूंकि महिलाओं में ज्यादा टेलोमेर होते है उनकी उम्र पुरूषों की तुलना मे ज्यादा होती है।
Image Source-Getty

महिलाओं के पूरे जीवन में उनके स्वास्थ्य के अनुसार हार्मोन का बदलाव होता रहता है। बच्चे को जनम के बाद महिलाओं की इम्यूनिटी और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए थायरॉक्सीन का ज्यादा उत्पाद होने लगता है। ये एक बहुत बड़ा कारण है महिलाओं के लंबे जीवन का।
Image Source-Getty

महिलाओं का सेक्स हार्मोन एस्ट्रोजन और रक्त की नालियों को साफ रखता है जिससे हृदय संबंधी परेशानियां नहीं होती है। महिलाओं में एस्ट्रोजन खुद से बनता है जबकि पुरूषों में इसकी उत्पत्ति की मात्रा बहुत कम होती है जिसके वजह से हृदय रोग का खतरा ज्यादा रहता है। एस्ट्रोजन का बनना महिलाओं की लंबी उम्र का एक बड़ा कारण होता है।
Image Source-Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।