शरीर का आंतरिक तापमान

शरीर का आंतरिक तापमान बढ़ जाने की वजह से कई तरह की परेशानियां हो सकती है। एक मानव शरीर का औसत तापमान लगभग 36.9 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। शरीर का तापमान कई कारणों से हो सकता है, जैसे तंग कपड़े पहनना, बहुत ज्‍यादा कसरत, भारी दवाइयां या फिर धूप में ज्‍यादा वक्‍त बिताना आदि होता है। इसको शांत करने वाले पेय के बारे पढ़े। Image Source-Getty
ठंडा पानी पीयें

शरीर की गर्मी को कम करने के लिए पानी सबसे असरदार तरीका है। हर दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पियें जिससे कि शरीर की सारी गर्मी चली जाए। आपके शरीर में मौजूद ऑक्सीडेंट्स शरीर की गर्मी को बढ़ाते हैं। पानी शरीर की सारी गर्मी को निकालता है और आपको गर्मी में अंदर से ठंडा रखता है। पानी के छींटे निरंतर अपने चेहरे पर मारने से आपको सूरज की तेज़ किरणों से काफी राहत मिलेगी।Image Source-Getty
विटामिन सी वाले आहार खाएं

कहा गया है कि सब्ज़ियां, शरीर के तापमान को राहत देने के लिए उत्कृष्ट खाद्य पदार्थ हैं। जिसमे विटामिन सी की मात्रा उच्च रहे जैसे नींबू, नारंगी,मीठा नीबू आदि। यह शरीर की गर्मी को भी शांत करता है। इसके रस को चाय में डालकर पिएँ या एक नींबू को पाँच बराबर-बराबर भागों में काटकर तीन गिलास पानी में डालकर एक गिलास पानी रह जाने तक धीमी आँच में उबालें।Image Source-Getty
नारियल पानी लें

यह स्वाभाविक रूप से शरीर के तापमान को संतुलित करता है शरीर को पुनः हाइडरेट करने के लिए नारियल पानी का एक गिलास ज़रूर पिए। नारियल पानी गर्मी के दिनों में होने वाले रोगों के खतरे को कुछ हद तक कम करने में मदद करता ही है साथ ही शरीर को ठंडा करके घमौरियों को आने से कुछ हद तक रोकता है।Image Source-Getty
पुदीना

पुदीने का इस्तेमाल बहुत से व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है और गर्मी के दिन में भी पुदीने का रस आपके शरीर को ठंडा रखता हैं। शरीर के तापमान को प्राकृतिक रूप से कम करने के लिए डॉक्टर भी खाने में पुदीने की पत्तियां शामिल करने की सलाह देते हैं। आप पुदीना के निरंतर इस्तेमाल से एक्ने से मुक्त और चमकदार त्वचा पा सकते हैं।Image Source-Getty