लाल केला खाना फायदेमंद

आस्ट्रेलिया में बड़े चाव से खाया जाने वाले लाल केले को शायद ही आपने देखा या खाया हो। लेकिन केरल में मिलने वाला लाल केला वास्तव में भारत की ही देन है। लाल केले की प्रजाति सबसे पहले मध्य अमेरिका के कोस्टा रिका में खोजी गई थी। आजकल लाल केला अमेरिका के अलावा वेस्टइंडीज, मैक्सिको, जमैका, इक्वाडोर और ऑस्ट्रेलिया के कई भागों में लोकप्रिय है। ऑस्ट्रेलिया में इसे रेड डक्का कहा जाता है। इस स्लाइडशो में हम आपको लाल केले से होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं। Image Source-Getty
कितना फायदेमंद है लाल केला

भारत के केरल राज्य में मिलने वाला लाल केला बाहर से लाल होता है और इसकी परत निकालने पर इसका रंग हल्का गुलाबी होता है। यह केला खाने में पीले और हरे केले से ज्यादा मीठा और नरम होता है। लाल केले में बहुत सारी पौष्टिकता होती है। एक मध्यम आकार के लाल केले में 110 कैलोरी होती हैं। इसमें फैट, कोलेस्ट्रॉल और सोडियम बिलकुल नहीं होता। इसमें 29 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और एक ग्राम प्रोटीन होता है। Image Source-wordpress.com
किडनी स्टोन से बचाये

अनियमित खानपान और जंक फूड के कारण दूसरी यूरीन संबंधी बीमारियों के कारण किडनी स्टोन की समस्या बढ़ती जा रही है। लाल केला खाने से यह समस्या दूर हो जाती है। लाल केले में पोटैशियम होता है जो किडनी स्टोन से बचाता है। इसमें कैल्शियम भी होता है जो हड्डियों को मजबूत रखता है। यह दिल को भी स्वयस्थ रखता है। Image Source-Getty
खून की मात्रा बढ़ाये

शरीर में खून की कमी से कई बीमारियां होने लगती हैं, इसलिए ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए जिससे शरीर में खून की मात्रा बढ़े। लाल केला विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जिसके सेवन से हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है। इसके अलावा यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर ब्लड में ग्लूकोज के स्तर को सामान्य रखता है। इतना ही नही इसमें विटामिन बी6 भी होता है जो एनीमिया जैसी बीमारी से भी बचाता है। Image Source-Getty
एनर्जी भी मिलती है

अगर आप घंटों काम करके थक चुके हैं और इसके कारण शरीर में ऊर्जा बिलकुल नहीं है। ऐसे में शरीर को तुरंत ऊर्जावान बनाने के लिए आप एक लाल केले का सेवन कीजिए। लाल केला प्राकृतिक शुगर को ऊर्जा में बदलता है जिससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। इसे आप सुबह के नाश्ते में खा सकते हैं। Image Source-Getty