स्वास्थ्य गुणों से भरपूर है लौंग की चाय
लौंग आसानी से मिल जाता है और यह लगभग हर घर में मौजूद भी होता है, लौंग स्वाद बढ़ाने वाला मसाला तो है ही साथ ही इसके सेवन से बीमारियां भी नहीं होती हैं, लौंग की चाय पीकर आप स्वस्थ रह सकते हैं।

लौंग की चाय के स्वास्थ्य लाभ
हम से अधिकांश लोगों के दिन की शुरुआत और अंत चाय से होती है। कई लोगों की तो सुबह बिना चाय के होती ही नहीं है। तो क्यों न इतनी महत्वपूर्ण चीज को स्वास्थ्यवर्धक बनाया जाये। सेहत के लिए ग्रीन और ब्लैक टी बहुत अच्छी मानी जाती यह तो सभी जानते हैं, लेकिन इसमें आप एक और विकल्प यानी लौंग की चाय को भी मिला सकते है। जी हां हर रसोई में पाया जाने वाला लौंग स्वाद और सेहत के लिए जाना जाता है लेकिन लौंग की चाय से भी हमें कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आइए लौंग की चाय के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी लेते हैं।
Image Courtesy : Getty Images

पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करें
लौंग की चाय से पाचन संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। लौंग की चाय पाचन तंत्र को भी उत्तेजित करती है तथा एसीडिटी को कम करती है। खाना खाने से पहले लौंग की बनी चाय पीने से लार के उत्पादन की प्रक्रिया उत्तेजित होती है। जो भोजन पाचने में मददगार होती है।
Image Courtesy : Getty Images

दांतों में दर्द
अक्सर दांत में दर्द होने पर आपको दर्द वाले हिस्से में लौंग रखने की सलाह दी जाती है। लौंग में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेंट्ररी गुणों के कारण यह मसूड़ों में आने वाली सूजन को दूर करने में सहायक है। इसलिए अगर आप मसूड़ों या दांतों में होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपचार करना चाहते हैं तो लौंग की गुनगुनी चाय से कुल्ले करने से दर्द दूर हो जायेगा। लौंग की चाय मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट कर देता है। इसके अलावा यह मुंह के अन्य रोगों से भी छुटकारा दिलाता है।
Image Courtesy : Getty Images

साइनस से बचाये
साइनस या चेस्ट में कफ की समस्या को दूर करने में भी लौंग की चाय सहायक होती है। अगर आपको साइनस की शिकायत हैं तो प्रतिदिन सुबह लौंग की चाय पीने से इंफेक्शन समाप्त हो जाता है और साइनस से राहत मिल जाती है। लौंग में उपस्थित यूगेनॉल भरी हुई चेस्ट से तुरंत राहत प्रदान करने में सहायक होता है।
Image Courtesy : Getty Images

अर्थराइटिस और मांसपेशियों के दर्द में लाभकारी
अगर आप अर्थराइटिस के दर्द से जूझ रहे हैं तो लौंग की चाय इस दर्द से राहत दिलाने में आपकी मदद कर सकती है। इसमें मौजूद शक्तिशाली एनाल्जेसिक तत्व जोड़ों, मांसपेशियों के दर्द और सूजन के लिए लाभकारी होता है। दर्द होने पर प्रभावित स्थान पर लौंग की चाय से सेंक करें। साथ ही नियमित रूप से 20-30 मिनट दो से तीन बार ठंडी चाय लगाने से राहत मिलती है।
Image Courtesy : Getty Images

त्वचा संक्रमण को दूर करें
लौंग में एंटी-सेप्टिक गुणों के कारण, यह कई प्रकार की त्वचा संबंधी समस्याओं और संक्रमणों को दूर करने में सहायक होता है। लौंग में कई प्रकार के तेलों की मौजूदगी शरीर के विषैले तत्वों को दूर करता है। और इसे घाव पर लगाने से घाव में इंफेक्शन नहीं होता और घाव जल्दी भरता है।
Image Courtesy : Getty Images

बुखार को आपसे रखें कोसों दूर
लौंग की चाय में मैंगनिशियम, विटामिन ई और विटामिन के भरपूर मात्रा में होता हैं। इसलिए यह चाय बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाती है ओर इसमें मौजूद एंटी पाइरेटिक गुणों के कारण यह प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है। जब भी आपको बुखार आए तो लौंग की चाय पीयें। यह बुखार को कम करने में सहायक होती है।
Image Courtesy : Getty Images

पेट में कीड़ों की समस्या में इसे अजमायें
जिन लोगों के पेट में कीड़े होते हैं उनके लिए लौंग की चाय बहुत ही लाभकारी होती है। पेट के कीड़ों को नष्ट करने के लिए इसका प्रयोग बहुत समय पहले से किया जा रहा है। ऐसा इसमें मौजूद एंटी इन्फ्लेमेट्ररी तत्वों के कारण होता है। लौंग पेट के कीड़ों को बाहर निकालने और इसके कारण होने वाले पेट दर्द से छुटकारा दिलाने में मददगार होता है।
Image Courtesy : Getty Images

नैचुरल हैंड सेनीटाइजर भी है लौंग की चाय
आपको शायद यह जानकार बहुत हैरानी होगी कि लौंग की चाय नेचुरल हैंड सेनीटाइजर भी है। जी हां आप लौंग की चाय से अपने हाथ भी धो सकते हैं यानी आप इसे हैंड वाश की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आप लौंग के पानी से अपने हाथ अच्छे से धोएं तो आपके हाथों से बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं और धूल पूरी तरह साफ हो जाती हैं।
Image Courtesy : Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।