दिल के बारे में आश्चर्यजनक तथ्य

जब भी आप अपने सीने पर हाथ रखते है तो अपनी दिल की धड़कन को महसूस कर सकते हैं। लेकिन क्‍या आपने इस बारे में कभी भी सोचा है कि वास्‍तव में आपके दिल में होती टिक टिक में क्‍या चल रहा है। आइए दिल से जुड़े ऐसे ही आश्चर्यजनक रोचक तथ्‍यों के बारे में पता करते हैं।
दिल ही तो है

एक आम वयस्‍क का दिल प्रति मिनट 72 बार धड़कता है। इस तरह से दिल एक दिन में एक लाख बार, एक वर्ष में छत्तीस लाख बार और जीवनभर की अवधि में लगभग 2.5 बार धड़कता है।
क्या पम्प है

दिल शरीर में एक मिनट से भी कम समय में हर कोशिका को रक्‍त पहुंचा सकता हैं। पूरे दिन में करीब एक लाख बार धड़कने वाला दिन पूरे शरीर में 2000 गैलन यानी करीब 7600 लीटर ऑक्‍सीजन युक्‍त रक्‍त शरीर की सभी कोशिकाओं, अंगों और हिस्‍सों में पहुंचाता है, ताकि वे सुचारू रूप से काम कर सकें।
आप हंसिये दिल सेहतमंद रहेगा

हंसना दिल के लिए सबसे उत्तम दवा है। एक भरपूर हंसी से पूरे शरीर में 20 फीसदी अधिक रक्‍त प्रवाहित होता है। एक शोध में यह बात सामने आयी है कि जब लोग कॉमेडी फिल्‍म देखेते हैं, उनके रक्‍तप्रवाह में सुधार होता है। यही कारण है कि शायद हंसी तनाव का समाधान हो सकती है। जब आप हंसते हैं तो रक्त वाहिनियों की दीवारों की अंदर की परत को आराम मिलता है और वह फैलती है।
अलग होने के बाद बीट्स

क्‍योंकि दिल का अपना विद्युत आवेग होता है। इसलिए जब तक इसको पर्याप्‍त मात्रा में ऑक्‍सीजन मिलती रहे, तो यह शरीर से अलग होने के बाद भी धड़कता रह सकता है।
मेहनती

आपके शरीर के सभी अंगों के मुकाबले आपका दिल सबसे अधिक मेहनती होता है। पूरे जीवन में आपके दिल के बराबर कोई मेहनत नहीं करता। आपका दिल एक से पांच वॉट के बीच ऊर्जा का उत्‍पादन करता है।
चांद तक पहुंचा सकता है

दिल रोजाना कितना रक्‍त पंप करता है यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितना शारीरिक श्रम करते हैं। क्‍या आप जानते हैं कि आपकी मुट्ठी बराबर का यह दिल प्रति मिनट पांच से तीस लीटर तक रक्‍त पम्‍प कर सकता है। रोजाना दिल इतनी ऊर्जा पैदा करता है कि जिससे एक ट्रक को 20 मील यानी करीब 36 किलोमीटर तक चलाया जा सके। अगर पूरे जीवन की बात करें तो यह चांद तक जाने और वापस धरती पर आने के लिए पर्याप्‍त ऊर्जा का निर्माण करता है।
तेज होती है महिलाओं की धड़कन

महिलाओं का दिल पुरुषों के मुकाबले अधिक तेजी से धड़कता है। एक सामान्‍य पुरुष का दिल हर मिनट 70 बार धड़कता है, वहीं महिलाओं का दिल आमतौर पर हर मिनट में 78 बार धड़कता है।
क्या स्पीड है

जब बॉडी आराम की स्थिति में होती है तो ब्‍लड को दिल से फेफडों तक जाने और वापस आने में सिर्फ छह सेकंड का समय लगता है। और आठ सेकंड का समय लगता है मस्तिष्‍क तक जाने और वापस आने में और सिर्फ 16 सेकंड का पैरों की उंगालियों तक पहुंचने और सभी तरह से यात्रा कर दिल तक वापस आता है।
भ्रूण के दिल की तेज रफ्तार

एक भ्रूण की हार्ट रेट लगभग 150 प्रति मिनट की गति से धड़कता है जो लगभग एक वयस्‍क से लगभग दो गुना रूप में तेज होता है। और जिस समय भ्रूण 12 सप्‍ताह का होता है उस समय उसका दिल पूरे दिन में 60 पिंट्स यानी करीब साढ़े 28 लीटर रक्‍त पम्‍प करता है।