सिजेरियन के बाद महिलाओं के लिए हानिकारक है ये 5 काम
हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिसे सिजेरियन के बाद नहीं करना चाहिए।

हर महिला के लिए उसका मां बनना एक सुखद अनुभव होता है। लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान एक महिला के शरीर में कई तरह की परेशानियां होती है जिसका उन्हें काफी खास ध्यान रखना चाहिए। बच्चे पैदा करने के दो तरीके होते हैं, पहला नॉर्मल डिलीवरी और दूसरी सिजेरियन के द्वारा। कई वजहों से महिलाओं को अक्सर सिजेरियन द्वारा बच्चे को जन्म देना पड़ता है क्योंकि उनका शरीर नॉर्मल डिलीवरी के लिए तैयार नहीं हो पाता। अगर सिजेरियन ऑपरेशन के बाद मां बनी महिला का खास ख्यास रखना पड़ता है। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिसे सिजेरियन के बाद नहीं करना चाहिए।

जिन महिलाओं ने सिजेरियन के द्वारा बच्चे को जन्म दिया है, उन्हें यह सुझाव दिया जाता है कि वह अपने पेट पर दवाब बिल्कुल ना डाले। ऐसा करने से सुजन और धागे खुलने की नौबत आ जाती है। ऐसे में किसी भी काम को ना करें जो आपके पेट पर दवाब डाल रहा हो।

अगर आपने भी सिजेरियन के द्वारा अपने बच्चे को जन्म दिया है तो आपको वर्कआउट से बचना चाहिए। इसके अलावा आपको अपने पेट पर ज्यादा भार नहीं डालना चाहिए। ऐसा करने से धागो पर खिंचवा हो सकता है। यहां तक की ब्लीडिंग की समस्या भी सामने आ सकती है। इसलिए इस दौरान वर्कआउट और भारी समान कम उठाएं।

इस समय सीढि़यां चढ़ने से बचना चाहिए। सिजेरियन के तुरंत बाद सीढि़या चढ़ने से पेट पर जोर पड़ सकता है। जिससे धागे खुलने और खींचने का डर भी बना रहता है। इसलिए इन दिनों सीढि़या चढ़ना काफी कम कर दें।

नई मां को पोषण और पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए ताकि शरीर में हुई डिहाईड्रेशन की मात्रा कम हो जाए। इस समय कब्ज की समस्या भी सामने आती है। इसका समाधान करने के लिए पानी को पर्याप्त मात्रा में सेवन करना चाहिए। इसके अलावा फाइबर युक्त खाना खाने से भी डिहाईड्रेशन को खत्म किया जा सकता है।

खासी और जुकाम से बचें। यह ना केवल नवजात शिशू के स्वास्थ्य को हानि पहुंचाएगा बल्कि यह आपको काफी दर्द भी देता है क्योंकि जब आप इस दौरान खांसती हैं या फिर छिकती हैं तब तब आपके जख्मों पर काफी दर्द होने लग जाता है। ऐसे में जरूरी यही है कि आप इस बीमारी से बचें और अपनी सेहत का बेहतर ध्यान रखें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।