फिटनेस के साथ चाहिए फन तो करें ये 5 एरोबिक्स एक्सरसाइज़
आज की व्यस्त और भागदौड़ भरी जीवनशैली में जहां एक्सरसाइज के लिए वक्त निकालना मुश्किल काम है, वहां कुछ ऐसी एक्सरसाइज भी हैं, जिन्हें करते हुए कई अन्य काम भी निपटाए जा सकते हैं। एरोबिक्स को घर पर भी बड़ी आसानी के साथ किया जा सकता है। क्योंकि इससे व्याया

इसमें कभी एक तरह की नृत्य शैलियों तो कभी हिप-हॉप, सालसा और जैज़ जैसी कई शैलियों के स्टेप्स यूज किए जाते हैं। इसकी खास बात यह है कि एक साथ पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है!

भांगड़ा ऊर्जा से भरपूर है, इसकी बीट्स पर पैर खुद ब खुद थिरकने लगते हैं। इसलिए इस एक्सरसाइज में भांगड़ा के मूवमेंट्स कराए जाते हैं। इसे ड्रम की धुनों पर किया जाता है। फिटनेस एक्सपर्ट अपने डांस के स्टेप्स को भांगड़ा के संगीत कीधुनों पर एक खास तरीके से ढालता है।

इसमें एक खास संगीत की धुन पर आगे और पीछे की ओर कुछ निश्चित मूवमेंट्स होते हैं। यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि लो इंपैक्ट मूव्स कम असरदार होते हैं क्योंकि इनमें एक पैर ज़मीन के संपर्क में रहता है। हाई इंपैक्ट मूव्स में दोनों पैर ज़मीन पर होते हैं या एक साथ ज़मीन से अपना संपर्क छोड़ देते हैं।

इसमें बॉक्सिंग, मार्शल आर्ट फॉम्र्स को हाई इंटेंसिटी वाले कार्डियो-रेस्पिरेटरी एक्सरसाइज़ के साथ मिक्स किया जाता है। यह संपूर्ण शरीर के वर्कआउट के तौर पर काम करता है क्योंकि इसमें शरीर के ऊपरी भाग में कई मांसपेशियों का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि अन्य एरोबिक्स में शरीर के केवल निचले भाग की मांसपेशियों का ही इस्तेमाल होता है।

ज्य़ादातर स्त्रियों को स्टेप एरोबिक्स काफी पसंद आती हैं। इसमें लेग्स, हिप्स और ग्लट्स को अपना निशाना बनाया जाता है और हाई इंटेंसिटी के दौरान 30 मिनट के एक सेशन में करीब 400 कैलरीज़ बर्न हो जाती हैं। यह बेस्ट कार्डियो एक्सरसाइज़ में से एक है। यह खासतौर पर दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।