इन 9 आहारों से हड्डियां अंदर से हो जाती हैं खोखली
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी की जरूरत होती है, इसकी कमी से हड्डियां कमजोर और खोखली हो जाती हैं, इसके अलावा कुछ आहार ऐसे भी हैं जिनके सेवन से हड्डियां अंदर से खोखली हो जाती हैं।

हड्डी घनत्व को कम करने वाले आहार
हड्डियों से ही मानव शरीर का ढांचा बनता है और ये ही आंतरिक अवयवों की सुरक्षा करती हैं। ये मांसपेशियों को सहारा देती हैं और कैल्शियम का भंडारण भी करती हैं। हालांकि ये बात तो हम सभी जानते हैं कि मजबूत हड्डियों के लिए कैल्शियम और विटामिन डी की जरूरत होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे आहार भी है जिनका प्रभाव हड्डियों के घनत्व पर पड़ता है और इनके सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस का जोखिम बढ़ जाता है। आइए ऐसे ही कुछ आहार के बारे में जानें जो आपकी हड्डियों को अंदर से खोखला बनाते हैं।
Image Courtesy : Getty Images

प्रोटीन का अधिक सेवन
प्रोटीन का सेवन, हड्डियों के घनत्व को संतुलित रखता है। प्रोटीन के संतुलित सेवन से लम्बे समय तक हड्डियों की समस्याओं से बचा जा सकता है। लेकिन हड्डियों की समस्या जैसे रूमेटाइड आर्थराइटिस की स्थिति से जूझ रहे लोगों को उच्च प्रोटीन डाइट से बचने की सलाह दी जाती है। चूंकि प्रोटीन के अवशोषण के लिए अधिक कैल्शियम की आवश्यकता होती है, ऐसे में मांसपेशियों व हड्डियां का कैल्शियम घटने लगता है।
Image Courtesy : Getty Images

सोडियम की अधिकता
शरीर में सोडियम की कमी को नमक पूरा करता है। बहुत ज्यादा सोडियम भी शरीर के लिए हानिकारक होता है। ज्यादा सोडियम के सेवन से यूरीन के रास्ते कैल्शियम की हानि बढ़ जाती है। इसलिए हड्डी को स्वस्थ रखने के लिए आपको सोडियम के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए।
Image Courtesy : Getty Images

अल्कोहल है नुकसानदेह
अल्कोहल के ज्यादा सेवन से भी आपकी हड्डियों को नुकसान हो सकता है। अल्कोहल की मात्रा शरीर में ज्यादा होना बहुत नुकसानदेह होता है। इससे असर आपकी हड्डियों में पड़ने लगता हैं। और कई बार तो इससे आपकी हड्डियां इतनी कमजोर हो जाती हैं कि हलके से झटके से भी हड्डी टूट जाती है।
Image Courtesy : Getty Images

प्रोसेस्ड फूड से बचें
प्रोसेस्ड फूड भी हड्डियों के लिए नुकसानदायक होते हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि इन खाद्य पदार्थों में भी सोडियम की उच्च मात्रा होती है और सोडियम हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता। इसलिए बाजार में मिलने वाले पैक फूड के सेवन से बचें।
Image Courtesy : Getty Images

ऑक्सोलेट्स हड्डियों को मजबूत बनाने में है सहायक
हालांकि कुछ खाद्य पदार्थों में पाया जाने वाला ऑक्सोलेट्स हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है। लेकिन किसी भी फूड में ऑक्सोलेट के साथ कैल्शियम की भरपूर मात्रा हड्डियों को नुकसान पहुंचाने लगती है। इसलिए ऐसे फूड को खाने से बचें।
Image Courtesy : lowoxalateinfo.com

बेकरी फूड है नुकसानदेह
बेकरी फूड स्वाद में लाजबाव होते हैं लेकिन इनमें शुगर की मात्रा और कई प्रकार के हानिकारक तत्व होते हैं जो शरीर की हड्डियों को पोषक तत्वों से भरपूर करने की बजाय उन्हे खोखला बना देते हैं। इसलिए हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बेकरी फूड के स्वाद पर न जायें।
Image Courtesy : Getty Images

कैफीन के सेवन से बचें
कैफीन, शरीर में पहुंचकर फायदे से ज्यादा नुकसान करती है। अधिक मात्रा में कैफीन के सेवन से शरीर की हड्डियों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ज्यादा कैफीन से शरीर में कैल्शियम नष्ट होने लगता है। कैल्शियम का लेवल कम होने से हड्डियों और मसल्स कमजोर होने लगते हैं। एक शोध के अनुसार, एक साल तक एक दिन में तीन कप कॉफी से अधिक पीना बोन मास डेंसिटी को कम करता है। और इससे आप ऑस्टियोपोरोसिस के विकास के उच्च जोखिम पर होते हैं। ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी से महिलाएं कमजोर हड्डियों के कारण पीड़ित होती है।
Image Courtesy : Getty Images

कार्बोनेटेड ड्रिंक
कार्बोनेटेड ड्रिंक, स्वाद में बहुत अच्छी लगती है लेकिन इसके परिणाम, शरीर पर बहुत घातक होते हैं। यह हड्डियों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है क्योंकि यह कैल्शियम को हड्डियों से खून में पहुंचाता है। इस तरह के ड्रिंक में फास्फोरस की अधिक मात्रा होने से भी कैल्शियम हड्डियों से बाहर निकलता है और जो हड्डियों को खोखला कर देता है।
Image Courtesy : Getty Images

विटामिन 'ए'
वो कहते हैं ना अति हर चीज की बुरी होती है। यह बात सब पर लागू होती है। यह तो हम जानते हैं कि विटामिन हमारे शरीर के लिए कितने फायदेमंद होते हैं। खासतौर पर विटामिन ए दांतों, हड्डियों, त्वचा और कोमल टिश्यूज को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी होता है। हालांकि विटामिन ए हड्डी के विकास के लिए जरूरी है कि लेकिन बहुत ज्यादा विटामिन 'ए' विटामिन डी अवशोषण में हस्ताक्षेप करके हड्डी को नुकसान पहुंचा सकता हैं।
Image Courtesy : Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।