रोजमर्रा के कामों से पायें सिक्स पैक एब्स
आप कड़े व्यायाम के बिना भी सिक्स पैक एब्स बना सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी दिनचर्या में किए जाने वाले कार्यों पर ध्यान देना होगा। कारगर उपायों को अपनाकर आप अपने एब्स में काफी बदलाव ला सकते हैं।

अगर जिम में पसीना बहाये बिना ही मजबूत एब्स बन जाएं तो। आपको यह बात हैरान कर सकती है, लेकिन आप कड़े व्यायाम के बिना भी सिक्स पैक एब्स बना सकते हैं। कुछ कारगर उपाय अपनाकर आप अपने एब्स में काफी बदलाव ला सकते हैं। इसके लिए आपको अपने दिन भर में किए जाने वाले कार्यों पर ध्यान देना होगा। इस स्लाइड में ताकत बढ़ाने वाली ऐसी ही कुछ सरल एक्सरसाइज की सूची दी गई है। image courtesy : getty images

शरीर के वजन को सहन करना फ्लैट एब्स पाने के लिए महत्वपूर्ण होता है। असंतुलित पोश्चर आपके एब्स को ढीला और बेडौल कर सकता है। इसलिए सिक्स एब्स पाने के लिए शरीर को संतुलित करना बहुत जरूरी होता है। असंतुलन आपको काफी परेशानियां दे सकता है। image courtesy : getty images

भोजन करने के बाद अकसर नींद आ जाती है। और आपको इस नींद से लड़ना है। भोजन के फौरन बाद सोने से आपके 'मिशन सिक्स-पैक' कोन को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए भोजन के बाद नींद से लड़े और स्वयं को जगाए रखें। यह नींद आपके लिए अच्छी नहीं। आपको इसके साथ ही आपको कुछ व्यायाम भी करने होंगे। आपको अपनी ठोड़ी को नाभि के पास लाकर अपनी रीढ़ को पीछे की दिशा में ले जाना होगा। image courtesy : getty images

ऑफिस में, खाना खाते समय या फिर फिल्म देखते समय लगभग जब भी आप बैठें तो पैर पर पैर रखकर बैठने की कोशिश करें। ऐसा करने से आप ढीले एब्स सिंड्रोम की बजाय सीधा और स्ट्रेच होकर बैठते हैं। image courtesy : getty images

अपने बच्चों, पालतू जानवर, बक्से या काम से संबंधित किसी भी भारी वस्तु को उठाने के लिए अपने पैरों और पीठ पर भार देने की बजाय अपनी कोर (मूल) शक्ति का उपयोग करें। image courtesy : getty images

रोजमर्रा के कामों से सिक्स एब्स बनाने के लिए सबसे जरूरी है अपनी चाल पर ध्यान देना। हालांकि नीचे की सतह अस्थिर है फिर भी आत्मविश्वास के साथ चलें। आत्मविश्वास आपको लंबा और पतला दिखाता है। आपकी चाल भी हल्की नजर आती है। image courtesy : getty images

खाना बनाते समय कोशिश करें कि अपने एब्स को खींच कर काउंटर से दूर करें। इससे आप सीधा खड़े होगें और खाना पकाने के साथ-साथ आपकी बॉडी स्ट्रेच होगी। जिससे एब्स बनाने में मदद मिलती है। image courtesy : getty images

चेहरे की तरफ मुंह करके लेट जाये और अपनी हथेलियों को छाती के बगल में रख लें। अब अपने एब्स और हथेलियों का उपयोग करके शरीर के ऊपरी हिस्से को धीरे-धीरे जमीन से उठाने की कोशिश करें। कुछ सेकंड के लिए रुकें और फिर नीचे आ जाये। यह बहुत ही आसान एक्सरसाइज है इसे आप टीवी देखते समय भी कर सकते हैं। image courtesy : getty images

अपने पसंदीदा बेडरूम गतिविधि से भी आप अपने एब्स बना सकते है। अंतरंग क्षण एब्स के लिए बहुत अच्छी एक्सरसाइज है। बिना जटिल एक्सरसाइज के दोहरा लाभ पाने के लिए आप अंतरंग क्षणों में एब्स एक्सरसाइज को शामिल करें। image courtesy : getty images

योग और फिटनेस के दौरान एब्स का उपयोग सुनिश्चित करें। ऐसा करना न केवल आपके एब्स को मजबूत बनायेगा बल्कि आपकी बॉडी की चोट से भी रक्षा करेगा। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।