अपनायें ये आठ उपाय और उम्र की सेंचुरी लगायें
अनियमित दिनचर्या और अस्वस्थ खानपान की कमी के कारण लोगों की उम्र घटने लगी है, लेकिन अगर आप उम्र की सेंचुरी लगाना चाहते हैं तो यह कोई मुश्किल काम नहीं, कुछ तरीके आजमाकर लंबा जीवन जी सकते हैं।

लंबी उम्र पाने का सपना सभी का होता है, लेकिन अनियमित दिनचर्या और खानपान में पौष्टिकता की कमी के कारण लोगों की उम्र घटने लगी है। देर रात तक पार्टी करना, धूम्रपान और शराब का सेवन, व्यायाम न करना, भरपूर नींद न लेना, फास्ट फूड का सेवन करना लोगों की दिनचर्या बन गये हैं और यही उम्र कम होने का प्रमुख कारण है। लेकिन कुछ तरीके ऐसे भी हैं जिन्हें आजमाने से आप उम्र की सेंचुरी लगा सकते हैं।
image source - getty images

ग्लूटेथियोन शरीर में पाया जाने वाला बहुत शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है जो कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाता है। अगर शरीर में इसकी कमी हो जाये तो कई प्रकार की सामान्य और खतरनाक बीमारी होने लगेगी। हल्दी का सेवन करने से शरीर में ग्लूटेथियोन की मात्रा बढ़ती है और बीमारियों से बचाव होता है।
image source - getty images

हमारे जीवन का सबसे बड़ा दुश्मन तनाव भी है, तनाव के कारण ही उम्र बढ़ती है और कई प्रकार की सामान्य और खतरनाक समस्या होती है। नियमित व्यायाम और योग करके तनाव से बचाव संभव है। सुबह के वक्त ब्रेकफास्ट करने से भी तनाव नहीं होता।
image source - getty images

नियमित रूप से व्यायाम करने से शरीर स्वस्थ रहता है और उम्र बढ़ती है। उच्च तीव्रता वाले व्यायाम करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और जीवन लंबा होता है। इसलिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जरूर करें, सप्ताह के कुछ दिन व्यायाम में जरूर बितायें।
image source - getty images

पाचन तंत्र के आराम के लिए और उम्र बढ़ाने के लिए बीच-बीच में उपवास जरूर करें। अगर आप उपवास करते हैं तो इससे आपके शरीर में कम कैलोरी जायेगी और यह उम्र बढ़ाने में कारगर भी रहेगा। उपवास रखने से कैंसर होने का खतरा भी कम होता है। तो बीच में क्यों न उपवास रखा जाये।
image source - getty images

बॉयोकेमिस्ट्री के कारण ही हम जीवित हैं। हमारा शरीर पौष्टिक तत्वों से ऊर्जा पाकर क्रियाशील होता है, विभिन्न प्रकार की सब्जियां प्राकृतिक दवाओं का काम करती हैं। विभिन्न रंगों की सब्जियों में भरपूर पौष्टिकता होती है। इसलिए लंबी उम्र पाने के लिए खाने को रंगीन बनाइये। अपने आहार में ताजी और हरी सब्जियों को शामिल कीजिए।
image source - getty images

चाय के लाभ के बारे में हमने कई बार पढ़ा और सुना होगा, लेकिन चाय की उम्र बढ़ाने के गुण से शायद हम अनजान ही थे। अगर आप दिन में 3 कप चाय पीते हैं तो इससे उम्र बढ़ती है, इससे अधिक चाय पीने से नुकसान हो सकता है। ब्लैक टी और ग्रीन टी में पॉलीफेनल नामक तत्व पाया जाता है जो कई प्रकार की बीमारियों से बचाता है।
image source - getty images

फैट यानी वसा हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है, लेकिन अगर हेल्दी फैट का सेवन किया जाये तो यह बीमारियों का नहीं बल्कि बेहतर स्वास्थ्य का कारण बनता है। लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ वसा बहुत जरूरी होता है। केवल हमारे दिमाग की बात की जाये तो यह 60 प्रतिशत वसा और 30 प्रतिशत कोलेस्ट्रॉल से बना है। नारियल तेल, बटर ऑयल, एवोकैडो से मिले वसा दिमाग को सही तरीके से काम करने में मदद करते हैं। ये वसा हमारे शरीर के लिए जरूरी घुलनशील विटामिन ए, विटामिन डी और विटामिन के12 के लिए भी जरूरी हैं।
image source - getty images

शरीर की मांसपेशियों की मरम्मत के लिए भरपूर नींद बहुत जरूरी है। अनिद्रा और भरपूर नींद न लेने वालों की उम्र तो बढ़ती है साथ ही उन्हें स्ट्रोक, दिल का दौरा, डायबिटीज, तनाव आदि समस्यायें होने का खतरा अधिक होता है। इसलिए अगर आप लंबी उम्र चाहते हैं तो 7-9 घंटे की नींद जरूर लें।
image source - getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।