बॉडी कॉन्फिडेंस पाने की दिशा में मदद करेंगे ये आठ उपाय
अधिक वजन का असर हमारे आत्म-विश्वास पर भी पड़ता है। और इस आत्मविश्वास को हासिल करने के लिए शरीर के साथ-साथ मानसिक स्तर पर भी प्रयास करने की आवश्यकता होती है।

अधिक वजन कई बार हमें हीनता की ओर धकेलने लगता है। ऐसा में शरीर ही नहीं बल्कि आपके मन को भी बदलाव की जरूरत होती है। यहां दिये आठ कदमों से आप अपने शरीर से प्यार करने लगेंगे। image courtesy : getty images

न सिर्फ अपने वजन बल्कि अपनी भलाई और जीवन के बारे में भी सोचें। आपको अपनी ऊर्जा का स्तर, नींद (गुणवत्ता और मात्रा), शरीर की शक्ति, स्वास्थ्य, चोटों और स्वास्थ्य के मुद्दों, खान-पान, जीवन में संतुलन, मानसिकता और दैनिक मूड, तनाव और चिंता का स्तर, वर्तमान कुंठाओं और अपने और अपने जीवन के बारे में समग्र भावनाओं के बारे में सोचना चाहिए। याद रखें कि आपका जीवन बहुत व्यस्त है, आप इन सभी बातों को एक ही बार में नहीं बदल सकते। इसलिए जरूरी है कि सबसे जरूरी क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करें। image courtesy : getty images

अपने सोचने का तरीका बदलें। परिवर्तन को स्वीकार करना सीखें। परिवर्तन के जरिये ही सफलता की राह तैयार होती है। अतीत में आपको कई बार असफलता मिली है। लेकिन खुद को सफल बनाने के आपको कुछ उपायों का सहारा लेना होगा। अतिवाद से दूर रहें। बच्चे की तरह सब कुछ इसे चाहिये या कुछ भी नहीं जैसी भावनाओं से दूर रहें। शरीर से बहुत जल्द बदलाव की उम्मीद न रखें। बदलाव की सड़क हमेशा सपाट नहीं होती। image courtesy : getty images

आप स्वयं का सम्मान नहीं करते, तो आप दूसरों से क्या उम्मीद करेंगे? आत्म-विश्वास और आत्म प्यार से आत्मसम्मान का प्रारंभ होता है। जब आप अपने से प्यार करने लगते हैं तो आप शंका और चिंताओं से मुक्त हो जाते हैं। हम अपनी भावनाओं और निर्णयों पर विश्वास करते हैं। यह हमें ज्यादा साहसी और प्रामाणिक बनाता है। इसके लिए स्वयं से पूछें, क्या आप सोचते हैं और अपने बारे में बात करें कि आप सफलता के लिए क्या कर रहे हैं या नहीं? image courtesy : getty images

आपके और आपके शरीर के बीच उम्र भर का रिश्ता होता है। चाहे आप इसे पसंद करें या नहीं। हमेशा आपको जो अपने शरीर के बारे में पसंद नहीं है, उस पर ध्यान केंद्रित ना करें। बल्कि अपने शरीर की अद्भुत चीजों के बारे में भी सोचें। आपके जीवन जीने के लिए ऊर्जा, अपने हाथों, पैरों, पेट और आंखों के कार्यों के बारे में सोचें। आपको शरीर आपको हर दिन यह उपहार देता है। image courtesy : getty images

आपको ठीक से काम करने और अच्छा महसूस करने के लिए एक्सरसाइज की जरूरत होती है। हर दिन अपने शरीर को कुछ कम तीव्रता एक्सरसाइज की जरूरत होती है। इसके लिए आप वॉक और स्ट्रेच का सहारा ले सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर समय की लंबी अवधि तक बैठना पसंद नहीं करता। प्रत्येक सप्ताह शरीर को कुछ उच्च तीव्रता एक्सरसाइज की जरूरत होती है। शरीर को मजबूत और फिट बनने और मांसपेशियों को सुविधा क्षेत्र से बाहर आने के लिए हार्ट पंपिंग की जरूरत होती है। इसके बदले में आपका शरीर आपको ऊर्जा, शक्ति और अच्छा महसूस कराता है। image courtesy : getty images

इस बारे में सोचें : शरीर कई अद्भुत भागों से मिलकर बना है। त्वचा, बाल, नाखूनों, दिल, रक्त, हड्डियों, मस्तिष्क, और इन भागों में से प्रत्येक भाग को पोषण के लिए अच्छे आहार की जरूरत होती है। इसलिए आप क्या खाते हैं, आपके शरीर के पोषण के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए आपको खुद में सुधार करने की जरूरत नहीं है, बल्कि भोजन के साथ स्वस्थ संबंध की आवश्यकता है। खाने के लिए कोई सही तरीका नहीं है, लेकिन आपको अच्छा महसूस कराने के लिए खाने का एक रास्ता है और यह बस अपने शरीर को सुनने के साथ शुरू होता है। image courtesy : getty images

शरीर मशीन नहीं है। शरीर को दुनिया की 24/7 काम करने के लिए नहीं बनाया गया है। इसे भी सोने, आराम और हर एक दिन के रिफ्यूलिंग की जरूरत होती है। जब आप जीवन से थक जाते हैं, तो प्रेरणा और इच्छाशक्ति गायब हो जाती है। कोई खुशी नहीं रहती, केवल संघर्ष ही रहता है। इसलिए अपनी थकान को अनदेखा ना करें, और अपनी शरीर को मशीन न समझें। इसे रोजाना आराम करने दें। आपको शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से विश्राम और शांति की जरूरत होती है। फिर देखें कि - सब कुछ आसान हो जाएगा। image courtesy : getty images

आत्म सुधार की यात्रा में शरीर का खयाल रखें। अपने शरीर से लगाव करें। यह जीवन भर आपके साथ रहने वाला है। इसलिये अपनी एक्सरसाइज, सोच और अन्य जरूरी कामों का आनंद लें। स्वस्थ रहने के लिए खुश रहें। इसके लिए अपने और अपने अनमोल जीवन के लिए लंबी सांस लें, रिलेक्स करें और अपने शरीर की सराहना करें। image courtesy : getty images

शरीर आपको कामयाब बनाना चाहता है। यह आपका सबसे अच्छा दोस्त है। यह आपकी हर मामले में मदद करना चाहता है। आप बदलें क्योंकि आप बदलना चाहते हैं, क्योंकि यह आपके जीवन में और अधिक खुशी लाएगा। अपने शरीर को नापंसद न करें। और उससे प्यार करें। इस सफर के लिए आपको रोज कितने ही छोटे-छोटे कदम उठाने की जरूरत होती है। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।