ये सात सलाह बदल सकती हैं आपका जीवन
जिंदगी की राह कोई सरपट दौड़ती सड़क नहीं कि बस रफ्तार से दौड़ते चले गए। यह तो कच्ची पगडंडी है। इस उतार-चढ़ाव भरे रास्ते में कांटे भी होंगे और मुश्किलें भी। लेकिन, कुछ बातें इस सफर में आपकी सच्ची हमसफर बनकर चलती हैं।

गौधन, गजधन, बाजधन और रतन धन खान। जब आवे संतोष धन, सब धन धूल समान। कितनी सही बात है ये। हमारे पास सुख सुविधा के तमाम साधन होने के बाद भी शांति और सुकून नहीं है। सब कुछ होते हुए भी किसी न किसी चीज की कमी हमेशा लगती है। जीवन के हर कठिन मोड़ पर कुछ बातें और सीख संबल बनकर हमारा साथ देती हैं। और उन्हें मनन कर आपको लगता है कि हालात वास्तव में उतने बुरे नहीं हैं, जितने नजर आते हैं। image courtesy : getty images

हालात का सामना करें। आपको दर्द तो हो रहा है, लेकिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। जिस व्यक्ति ने आपका दिल दुखाया है, उसके लिए दुर्भावना न रखें। उसने आपको एक सबक सिखाया है। इस सबक ने आपको बेहतर इनसान बनाया है। आप यह समझ चुके हैं कि हर अंत वास्तव में एक बेहतर शुरुआत लेकर आता है। अनजान के लिए तैयार रहें। आने वाला कल जादू और चमत्कारों से भरा पड़ा है। तैयार रहें कुछ बेहतर और अच्छा होने वाला है। image courtesy : getty images

हमेशा दिल दुखाने वाली परिस्थितियों में रहने का फायदा नहीं। आप आसानी से इन हालात को पार कर सकते हैं। और जैसे ही आप ऐसा करेंगे, आपको अपने सामने संभावनाओं की एक नयी दुनिया नजर आएगी। सपने देखें और जरूर देखें। क्योंकि सपने देखने वालों के ही सपने पूरे होते हैं। अपने काम से प्यार कीजिये और देखिये कैसे आपकी जिंदगी बदलने लगती है। image courtesy : getty images

भविष्य पर बहुत ज्यादा ध्यान देने से आप आज को पूरी तरह नहीं जी पाते। ऐसा करके आप जिंदगी जी नहीं रहे, बल्कि गुजार रहे हैं। सफर का आनंद लीजिये। यही तो असली मंजिल है। जिन लोगों को अपने सफर में लुत्फ आता हे, वे मंजिल को लेकर बेपरवाह होते हैं। image courtesy : getty images

किसी को अपनी भावनाओं का नियंत्रण मत सौंपिये। किसी के शिकार मत बनिये। जिंदगी ने आपके साथ क्या किया इस बारे में ज्यादा मत सोचिये। आप कभी भी अपनी जिंदगी का रुख मोड़ने की क्षमता रखते हैं। अगर आपको कोई चीज नापसंद है, तो उठिये और उसे बदल दीजिये। आप जितना समझते हैं, उससे कहीं अधिक क्षमतावान हैं। अपनी क्षमताओं को पहचानिये। आपकी खुशी या गम किसी अन्य व्यक्ति का मोहताज नहीं होना चाहिये। image courtesy : getty images

दिन में कितना वक्त आप अपने वजन और आहार पर सोचने में लगा देते हैं। तराजू पर आया अंक आपको परिभाषित नहीं करता। भोजन आपका दुश्मन नहीं और आपका शरीर ही वास्तव में आपका सच्चा और इकलौता साथी है। अपने साथ इतनी जोर आजमाइश न करें। आप अपनी सोच से ज्यादा खूबूसरत हैं। और आपका वजन यह नहीं बताता कि आप क्या हैं और न ही यह आपकी महानता को ही तय करता है। image courtesy : getty images

दिन में कितना समय आप यह सोचने में लगाते हैं कि लोग क्या कहेंगे। आप यह सोचते रहते हैं कि आपके बारे में लोगों के क्या विचार हैं। आप उनके विचारों को सच मानकर अपने विचार बना लेते हैं। इस बात को समझ लीजिये कि लोग जो कहते हैं उसका आपसे निजी तौर पर कुछ लेना-देना नहीं है। image courtesy : getty images

बीरबल को अकबर ने एक ऐसी लाइन लिखने को कहा था जिसे सुख में पढ़ने पर दुख हो, और दुख में पढ़ने पर खुशी। जानते हैं बीरबल ने क्या लिखा था, 'यह वक्त बीत जाएगा।' जी, जीवन में बस परिवर्तन ही स्थायी है। बाकी सब अस्थायी है। आज जो आपके लिए कष्ट है, वह जीवन बदलते ही याद बनकर रह जाएगा। आप समस्या नहीं हैं, आप अपने जीवन की समस्याओं का हल हैं। कठिन वक्त में भी अपनी क्षमताओं पर यकीन रखें। और एक दिन आप खुद को बहुत बेहतर हालात में पाएंगे। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।