इन पौष्टिक खाद्य पदार्थों का गलत सेवन करते हैं आप
स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ सही खाद्य पदार्थ को खाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें सही तरीके से खाना भी आवश्यक होता है। हम अपनी पसंद के खाद्य पदार्थों को बिना अहसास किए पूरी तरह से गलत तरीके से खाते हैं। अगर आप सही तरीके के बारे में जानने में र

धीरे-धीरे ही सही स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ रही है। और इसी वजह से वे अपने आहार के प्रति भी सजग हो रहे हैं। और यह बात भी सत्य है कि संतुलित आहार स्वास्थ्य ही स्वस्थ जीवन का आधार होता है। संतुलित आहार शरीर को मजबूत बनाकर रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है। लेकिन स्वस्थ भोजन ही पर्याप्त नहीं है। आपको उसके सेवन के सही तरीकों के बारे में भी सही जानकारी होनी चाहिये। आहार तैयार करने के अनेक तरीके पोषक तत्वों की मात्रा को प्रभावित करते हैं। हालांकि हमेशा कच्चा खाना भी सही तरीका नहीं है। तो फिर क्या है सही तरीके से भोजन करने का तरीका।
Image Courtesy : Getty Images

फ्रेंच फ्राइज़, मसले या पके आलू को खाने से आपको इसके सभी जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलते। तलने से आलू के सारे पौष्टिक तत्व नष्ट हो जाते है। एक अध्ययन के अनुसार, बैंगनी आलू रक्तचाप और कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करता है। अमेरिका की कोलाराडो यूनिवर्सिटी में आलू की एक पारंपरिक किस्म से विकसित बैंगनी आलू में, सामान्य सफेद आलूओं के मुकाबले 10 गुना ज्यादा स्वास्थ्यवर्द्धक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। आलू का बैंगनी रंग उसमें मौजूद एंथोसायनिन्स नामक नैसर्गिक पिग्मेंट के कारण इसके सेवन से रक्तचाप कम करने में मदद मिलती है।
Image Courtesy : Getty Images

सर्दियों में सूप के प्रति हमारा प्यार बढ़ने लगता है। चिकन नूडल सूप या शाकाहारी मन्चो सूप को खासा पसंद किया जाता है। लेकिन अगली बार अपना पसंदीदा सूप बनाते समय इसमें कटी गाजर का इस्तेमाल अवश्य करें। अक्सर लोग गाजर को कच्चा, काट कर खाते हैं। लेकिन एक शोध में पाया गया कि अगर गाजर को बिना काटे उबाला जाए और फिर उसके टुकड़े किए जाएं तो इसके कैंसररोधी गुणों में इजाफा होता है। साथ ही गाजर के स्वाद में भी इजाफा होता है। न्यू कैसल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया कि बिना उबली, कटी हुई गाजर की तुलना में उबली हुई समूची गाजर में कैंसर विरोधी तत्व फैलकैरिनाल 25 फीसदी ज्यादा होता है। साथ ही उबली हुई गाजर में मिठास भी अधिक होती है।
Image Courtesy : Getty Images

गर्मा-गर्म चाय की प्याली का मोह छोड़ पाना कई लोगों के लिए असंभव सा है। सर्द सुबह चाय पिये बिना आंख ही नहीं खुलती। वैसे हमारे देश में दूध वाली चाय ज्यादा पसंद की जाती है। लेकिन, असल में ऐसा करने से बचा जाना चाहिये। चाय में दूध मिलाने से इसके सारे फायदे खत्म हो जाते हैं। जर्मनी के एक शोध समूह ने अपने अध्ययन में पाया कि सामान्य काली चाय के कुछ कप के फायदे इसमें दूध मिलाने के साथ ही खत्म हो जाते हैं। दरअसल, दूध में मौजूद कैसीन प्रोटीन, चाय के असर को कम कर देता है। इसलिए इसकी बजाय जड़ी-बूटी व हरी चाय को लें।
Image Courtesy : Getty Images

ब्रोकोली निसंदेह आपके शरीर के लिए सबसे अच्छे खाद्य पदार्थों में से एक है! यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यह कई बीमारियों से बचाने के साथ ब्रेस्ट कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर के भी खतरे को कम करती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत और वजन कम करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए ब्रोकोली अच्छा विकल्प है। लेकिन ब्रोकोली को सही तरीके से बनाने के तरीके के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। 2008 में हुए एक अध्ययन के अनुसार, ब्रोकोली को स्टीम करना पूरी तरह से संरक्षित होता है और यह कैंसर से लड़ने के घटकों में वृद्धि करता है। लेकिन उबालना और तलना सबसे खराब तरीकों में से एक है। अगर आप अभी भी उबली ब्रोकोली नहीं खाना चाहते तो इसे मसालेदार भोजन के साथ मिलायें।
Image Courtesy : Getty Images

सलाद ड्रेसिंग से सलाद में जान आ जाती है और फैट फ्री ड्रेसिंग को तो सलाद के लिए एक अच्छा उपाय माना जाता है। लेकिन अगर आपको अपने ब्लडप्रेशर को नियंत्रित रखना हैं तो फैट फ्री सलाद ड्रेसिंग से दूर रहना होगा। क्योंकि एक अध्ययन के अनुसार, सिर्फ दो बड़े चम्मच फैट फ्री सलाद ड्रेसिंग में मौजूद सोडियम आपके ब्लडप्रेशर के स्तर को काफी उच्च स्तर तक ले जा सकता है। इसलिए घर में खुद ही अपने लिये लो साल्ट ड्रेसिंग सिरके, नींबू के रस, काली मिर्च, हल्दी और सरसों के बीज जैसे स्वाद से भरपूर मसाले को मिलाकर बनाये। सलाद में ऑलिव ऑयल की ड्रेसिंग आपके लिए सुरक्षित और कारगर विकल्प हो सकती है।
Image Courtesy : Getty Images

सरसों सभी रूपों में आपके लिए एक शानदार मसाला है। फिर चाहे वह मस्टर्ड सॉस हो, सलाद या सैंडविच में इसका सेवन। इसमें मौजूद करक्यूमिन (हल्दी में भी पाया सक्रिय संघटक है) नामक तत्व सरसों को पीला रंग देने के साथ सभी संभावित स्वास्थ्य लाभ भी अच्छी तरह से प्रदान करता है। लेकिन अगर आप समग्र सूजन को कम करना चाहते है और कुछ तरह के कैंसर के जोखिम को कम करने में रुचि रखते हैं तो अपने इस विकल्प को थोड़ा कम इस्तेमाल करें। हालांकि यह सस्ता पीला सरसों आपके लिए बहुत लाभकारी हो सकता है।
Image Courtesy : Getty Images

सेब में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है। इसमें पाए जाने वाले पॉलीफिनोल और फ्लेवोनोइड्स दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा, यह आपके शरीर के लिए आवश्यक मिनरल, और पोटेशियम तत्वों का बेहतरीन स्त्रोत है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेब के बीच के जिस हिस्से को आप बेकार समझकर फेंक देते हैं, यह आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है। फल के बीच में मौजूद यह पतला, रेशेदार सिलिंडर भाग का स्वाद इतना भी बुरा नहीं है। अध्ययन के अनुसार, पकने के बाद यह फल में अत्यधिक सक्रिय एंटीऑक्सीडेंट का उत्पादन करता है।
Image Courtesy : Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।