अजवायन

अजवायन पाचन तंत्र को सुचारू रखने में बेहद फायदेमंद है। आर्युवेद में अजवायन का औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह पाचन के साथ कब्ज, अपच, सीने में जलन और एसिडिटी की समस्या को दूर करने में फायदेमंद है। पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए अजवायन के साथ नमक या नींबू डालकर खाने से फायदा मिलता है। इसके अलावा अजवायन लिवर को स्वस्थ रखने में भी मददगार है। पाचन में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर अजवायन का पानी या फिर अजवायन को छाछ के साथ पीने से फायदा मिलता है।
जीरा

जीरा आपके पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके साथ ही जीरा आयरन का बहुत अच्‍छा स्रोत है। इसका सेवन नियमित रूप से करने से खून की कमी को दूर किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट ट्यूमर को बढ़ने से रोकने में मदद करते है। इसके अलावा जीरे का सेवन बावसीर में भी लाभकारी माना जाता है।
अदरक

पेट का दर्द हो या सीने की जलन, पेट में कब्‍ज हो या गैस की समस्‍या इन सबके लिए अदरक का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा अदरक से मतली और उल्‍टी जैसी पेट से संबंधित बीमारियों का उपचार किया जाता है। पाचन संबंधी किसी भी प्रकार के उपचार के लिए अदरक का सेवन कीजिए। अदरक का सेवन चाय के साथ या इसका चूर्ण बनाकर किया जा सकता है। नियमित रूप से 1 से 3 ग्राम अदरक का सेवन आप कर सकते हैं।
लहसुन का सेवन

क्या आप जानते हैं कि लहसुन गैस, कब्ज और पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है? जी हां, सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लहसुन की एक कली का पेस्ट खाने से या कली को चबाने से पेट हमेशा हेल्दी रहता है।
खट्टे फल और आहार

विटामिन सी युक्‍त खाद्य-पदार्थों के सेवन से भी पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसलिए पाचन तंत्र को दुरुस्‍त बनाने के लिए अपने आहार में विटामिन सी युक्त आहार जैसे - ब्रोकोली, टमाटर, किवी, स्‍ट्रॉबेरी आदि का सेवन करें।
दही का सेवन फायदेमंद

दही का सेवन पाचन के लिए बहुत अच्‍छा होता है। इससे पेट में होने वाली बीमारियां अपने आप खत्म हो जाती हैं। दही खाने से पाचनक्रिया सही रहती है, जिससे खुलकर भूख लगती है और खाना सही तरह से पच भी जाता है। दही खाने से शरीर को अच्छी डाइट मिलती है और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता है।
पर्याप्त पानी है सबसे जरूरी

अगर आप फाइबर की अधिक मात्रा में लेते हैं, और इसके साथ पर्याप्‍त पानी नहीं पीते हैं तो आपकी आंतों को नुकसान हो सकता है। इसलिए इन स्‍वस्‍थ अनाज और सब्जियों के साथ पानी की उचित मात्रा लेना कभी नहीं भूलना चाहिए। औसतन हमें एक दिन में 8-12 ग्लास या 3 से 4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। अगर आप ज्यादा मेहनत वाला काम करते हैं, तो पानी की जरूरत और भी ज्यादा होती है।