आपकी अगली पार्टी के लिए 7 फिंगर फूड आइडियाज़
फिंगर फूड मुख्य पार्टी ऐपेटाइज़र होते हैं, जो न सिर्फ स्वाद में नया पन लाते हैं, बल्कि पार्टी की रोनक भी बढ़ा देते हैं, राइस रोल-अप, चिंकन फिंगर, क्रिस्पीहनी चिली पोटेटो तथा रिकोटा कोन इसके अच्छे विकल्प हैं।

फिंगर फूड मुख्य पार्टी ऐपेटाइज़र (स्नैक्स) होते हैं, जो न सिर्फ सर्व करने में आसान होते हैं बल्कि खाने में भी स्वादिष्ट होते हैं। ये स्नैक्स कटी हुई सब्जियों से लेकर कई इजी टू मेड चीजों से तैयार किये जा सकते हैं। कभी-कभी सामान्य ऐपेटाइज़र से हट कर कुछ नया खाना मजेदार भी होता है। तो चलिये आज हम आपको अगली पार्टी के लिए ऐसे ही सात यूनीक फिंगर फूड आइजियाज़ देते हैं जो आपकी पार्टी और स्वाद में कुछ नया पन ले आएंगे।
Image courtesy: © Getty Images

आप राइस रोल-अप तैयार कर सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए कुछ गाजर, खट्टा और मीठा सॉस, नमक और ब्राउन राइस की जरूरत होगी। इन सबको पकाकर इसका रोल बनाएं और चाहें तो बाद में थोड़ा फ्राई भी कर सकते हैं। लोग इसे बहुत ज्यादा पसंद करते हैं।
Image courtesy: © Getty Images

चिंकन फिंगर लोगों को बेहद पसंद आता है। तो क्यूं न अगली पार्टी के लिए मजेदार चिकन फिंगर बनाया जाए। चिंकन फिंगर बनाने के लिए चिंकिन के पीस कर लें और उस पर क्रंची पेस्ट लगाकर रोस्ट करें। धनिये की पत्ती से गार्निश करके इसे सर्व करें।
Image courtesy: © Getty Images

एक सर्विंग क्रिस्पीहनी चिली पोटेटो बनाने के लिए 100 ग्राम आलू, 50 ग्राम कॉर्न फ्लॉवर, अजिनामोटो एक टी-स्पून, हाफ टी-स्पून ब्लैक पेपर, स्प्रिंग ओनियन वन टी-स्पून, टोमेटो केचअप, सोया सॉस एक एमएल, रेड चिली पेस्ट वन टी-स्पून, सफेद तिल ले लें। अब आलूस्लाइस फिंगर शेप में काटकर इसे कॉर्न फ्लॉवर में लपेटकर डीप फ्राई कर लें। इसके बाद तेल में गरम मसाला, सफेद तिली और बाकी मसाले डालकर सोया सॉस में अच्छी तरह से भून लें। इसके बाद पोटेटो डालें। ऊपर से स्प्रिंग ओनियन डालें। क्रिस्पीहनी चिली पोटेटो तैयार।
Image courtesy: © Getty Images

छह लोगों का मोजरेला चीज रोल बनाने के लिए 1/2 किलो मोजरेला चीज, तीन पके टमाटर, 100 ग्राम रॉकेट (rocket) लीव्स, 50 मिली ऑलिव ऑयल, नमक और काली मिर्च स्वादानुसार की आवश्यकता होती है। इसे बनाने के लिए बर्तन में लगभग चार गिलास पानी उबालें। चीज को स्लाइस में गोल काट लें और पानी में डालें। इनके हल्के पिघलने तक वहीं रखें। अब इन्हें निकाल और सुखआ कर रोलिंग पिन से लपेट दें। तब तक रहने दें, जब तक कि ये फ्लैट न हो जाए। अब इन्हें खोलें और टमाटर की स्लाइस व रॉकेट लीव्स से गार्निश करें। ऊपर से ऑलिव ऑयल, नमक और काली मिर्च छिड़क दें और सर्व करें।
Image courtesy: © Getty Images

टोमैटो क्रोसटिनी बनान के लिए दो पके टमाटर, 30 मिली ऑलिव ऑयल, 4-5 ताजी तुलसी की पत्तियां, एक चम्मच लहसुन पेस्ट, नमक और काली मिर्च स्वादानुसार और 8 स्लाइस ब्रेड की जरूरत होती है। इसे तैयार करने के लिए टमाटर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें और पांच मिनट के लिए तेल में डूबो दें और फिर तुलसी की पत्तियां और लहसुन पेस्ट इसमें मिला दें। इसके बाद स्वादानुसार नमक और काली मिर्च डालें। अब ब्रेड स्लाइस को गर्म करें और फिर ऊपर से टोमैटो मिक्सचर रखें और जल्द से जल्द सर्व कर दें। ज्यादा देर तक इसे न रखें वरना ये पानी छोड़ देते हैं।
Image courtesy: © Getty Images

छह लोगों के लिए रिकोटा कोन बनाने के लिए 200 ग्राम रिकोटा चीज (ग्रेटेड), एक चुटकी नटमेग पाउडर, नमक और मिर्च स्वादानुसार, 200 ग्राम पफ पेस्ट्री, एक अंडा (फेंटा हुआ) तथा 12 मेटल कोन की जरूरत होती है। इसे तैयार करने के लिए चीज में नमक, काली मिर्च और नटमेग पाउडर मिलाएं और इसके बाद पफ पेस्ट्री को पिज्जा कटर से लेंथ बना कर एक इंच चौड़ा काटें। इन स्ट्रिप को मेटल कोन के चारों तरफ लपेटें और बाहर से अंडा पेस्त का लेप लगा दें। 180 डिग्री पर 20 से 25 मिनट तक बेक करें। ठंडा होने बाहर से लगी पेस्ट्री और अंडे की परत से मेटल कोन के बाहर भी एक कोन बन जाएगा। इसे निकालें औक चीज मिक्सचर से भर दें। रिकोटा कोन तैयार है।
Image courtesy: © Getty Images

वेज फिंगर बनाने के लिए पत्ता गोभी, गाजर, प्याज लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, 2 आलू उबले और मसले हुए, 2 चम्मच ऑरेंज कलर, नमक, काली मिर्च तथा अजिनोमोटो की जरूरत होती है। इसे बनाने के लिए सभी सामग्री मिलाएं और थोड़ा कड़क आटा गूंथ कर फिंगर्स तैयार कर उसे डीप फ्राई करें। वेज फिंगर तैयार हैं। इच्छानुसार गार्निश करें और सर्व करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।