शादी से पहले जरूर करें ये सात संवाद
शादी दो लोगों के बीच विश्वास और परस्पर तालमेल का रिश्ता होता है। इसलिए यह जरूरी है कि शादी से पहले कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर दोनों को ही खुल कर बात कर लेनी चाहिए।

शादी से पहले के सावाल
शादी दरअसल दो लोगों के बीच विश्वास और परस्पर तालमेल का रिश्ता होता है। इसलिए यह बहुत जरूरी होता है कि शादी से पहले कुछ महत्वपूर्ण बतों को लेकर एक सफल संवाद कर लिया जाए। तो यदि आपकी शादी होने वाली है या आप अपने लिए बेस्ट पार्टनर की तलाश कर रहे/रही हैं, तो कुछ ये बातें पहले ही उनके साथ कर लें।
Image courtesy: © Getty Images

शादी का महत्व
आजकल शादी से पहले लड़कों और लड़कियों को एक-दूसरे से बात करने का मौका मिलता है, जो पहले लोगों को नहीं मिला करता था। इसलिए खुल कर कुछ बातें कर लेनी चाहिए। सवालों के जवाब इससे आपकी शादी की बुनियाद मजबूत हो जाती है। आप साथी से जाने की कोशिश करें कि वह शादी क्यों करना चाहता/चाहती है और उसके जीवन में शादी का क्या महत्व है?
Image courtesy: © Getty Images

जीवन की प्राथमिकताएं
आप उनसे पूछ लें कि शादी के बाद उन्हें सिंगल फैमिली में रहना पसंद है या फिर परिवार के साथ। और यदि जॉब ट्रांसफर होता है तो उस स्थिति में किस प्रकार से फैसला लेना चाहिए आदि।
Image courtesy: © Getty Images

निवेश और आर्थिक स्थिति के बारे में
दोनों को एक-दूसरे के निवेश के बारे में जरूर बात कर लेनी चहिए। कि किसकी कितनी सेविंग है और भविष्य में जिम्मेजारियों को पूरा करने के लिए किस प्रकार से निवेष किया जाएगा।
Image courtesy: © Getty Images

फैमली प्लानिंग पर बात
अपने होने वाले पार्टनर से परिवार की शुरुआत करने से पहले ही इस बात पर चर्चा कर लें कि वह कब और कितने बच्चे चाहते/चाहती हैं? और बच्चों को लेकर उनके बारे में क्या विचार हैं।
Image courtesy: © Getty Images
.jpg)
जीवन के लक्ष्य
शादी से पहले एक-दूसरे के लक्ष्य के बारे में बातचीत करना बेहद जरूरी होता है। इस पर बात कर लेनी चाहिए की परिवार और करियर को किस प्रकार से मेनेज किया जाएगा और फिर दोनों को एक-दूसरे के लक्ष्य का सम्मान भी करना चाहिए।
Image courtesy: © Getty Images

धर्म और वैल्यू
शादी के पहले धर्म, नैतिकता, ईमानदारी और निजी विचारधारा पर भी खुलकर बात होनी चाहिए। इन सारी बातों का असर बच्चों पर और भिविष्य के जीवन पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ता है। अगर इन विषयों पर बहुत ज्यादा मतभेद हों तो समस्याएं हो सकती हैं।
Image courtesy: © Getty Images

हैल्थ चैक-अप
मद्रास हाईकोर्ट ने भी कहा था कि नपुंसकता के आधार पर तलाक के बढ़ते जा रहें हैं, और इन पर रोक लगाने के लिए जरूरी है कि शादी से पहले वर वधू की मेडिकल जांच को अनिवार्य किया जाए। किसी प्रकार की बीमारी से बचने के लिए भी यह बेहद जरूरी होता है। Image courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।