5 कारणों से आपके मल से आती है बदबू

मल से बदबू आना सामान्य नहीं है, इसके लिए खानपान के अलावा दूसरी चीजें भी जिम्मेदार हो सकती हैं, इस स्लाइडशो में जानें क्यों मल से आती बदबू।

Devendra Tiwari
Written by:Devendra Tiwari Published at: May 15, 2017

मल से बदबू आना

मल से बदबू आना
1/5

स्वस्थ और निरोग इंसान की कहानी उसका पेट बयां करता है। पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम कर रहा है तो आप निरोग हैं। लेकिन अगर इसमें कुछ समस्या हो गई तो अगली सुबह ही आपको पता चल जायेगा। जी हां, इसके लिए आपको कहीं जाने या फिर डॉक्टर से मिलने की जरूरत नहीं है। बल्कि आपके मल की बदबू ही आपको बता देती है कि कहां समस्या है। ऐसा माना जाता है कि हम जो भी खाते हैं उसके कारण मल से बदबू आती है तो आप सही हैं, लेकिन कई बार हेल्दी खाने के बाद भी मल से अजीब तरह की बदबू आती है। इस बदबू के पीछे कुछ कारक जिम्मेदार हो सकते हैं, उनके बारे में जानते हैं।

पाचन तंत्र में गड़बड़ी

पाचन तंत्र में गड़बड़ी
2/5

कई बार आपके मल से इतनी अधिक बदबू आती है कि उसे बर्दाश्त करना बहुत मुश्किल होता है। यह दिखाता है कि आपके पाचन तंत्र में कुछ न कुछ गड़बड़ी है और वह ठीक ढंग से काम नहीं कर रहा है। पाचन तत्र में गड़बड़ी के कारण खाना ठीक से नहीं पचता और पेट में गैस की समस्या भी होने लगती है। कई बार गलत खानपान के कारण पाचन तंत्र की समस्या होती है। ऐेसे में अपने खानपान की आदत को सुधारें।

बैक्टीरिया के कारण

बैक्टीरिया के कारण
3/5

हम जो भी खाते हैं वह आंतों के जरिये पचता है। लेकिन जब पेट में बैक्टीरिया मौजूद हों तो खाना ठीक से पच नहीं पाता और मल भी बदबूदार होता है। जब डायरिया की समस्‍या हो तो मल से बदबू आना आम बात है। यह क प्रकार का आंतों से जुड़ा संक्रमण है जो परजीवी वायरस और बैक्टीरिया के कारण होता है। गंदा और संक्रमित खाने से यह समस्या होती है।

लैक्टोज असहिष्णुता के कारण

लैक्टोज असहिष्णुता के कारण
4/5

लैक्टोज इंटॉलरेंस ऐसी स्थिति होती है जिसमें इंसान दूध या दूध से बनी चीजों को आसानी से पचा नहीं पाता है। यूं तो इस समस्या से ग्रस्त लोग दूध या दही का सेवन करने से परहेज करते हैं लेकिन आईसक्रीम उनका फेवरेट होता है। इसके सेवन के बाद स्थिति बदतर होने लगती है। इसलिए अगर आइसक्रीम खाने के बाद मल से बदबू आये तो समझ जायें, मामला कहां गड़बड़ है।

जंक फूड के कारण

जंक फूड के कारण
5/5

आजकल लोग हेल्दी फूड की बजाय जंक फूड अधिक खाना पसंद करते हैं। जब भी आप जंक फूड या फिर शुगरयुक्त आहारों का अधिक सेवन करते हैं तब मल से बदबू आने लगती है। दरअसल इन आहारों के अधिक सेवन से पाचन के लिए जरूरी एंजाइम का स्राव नहीं हो पाता, जिसके कारण अपच और गैस की शिकायत होती है। इसलिए जितना हो सके जंक फूड का सेवन न करें, हेल्दी खायें और स्वस्थ  रहें।

Disclaimer