महिलाएं खुद के बारे में नहीं जानती हैं ये 5 हेल्दी फैक्ट्स
अगर आप सोचते हैं कि बनाने वाले ने, महिला और पुरुष दोनों को एक समान बनाया है केवल कुछ अंग अलग हैं, तो आप गलत सोच रहे हैं। आपको इस बात की जानकारी ये तथ्यों को जानने के बाद हो जाएगी।

आपको इस बात पर विश्वास नहीं होगा लेकिन ये सच है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं का वजन जल्दी घटता है। लेकिन शादी-शुदा जोड़ों में महिलाएं ज्यादा मोटी होती हैं इसलिए ये लोगों को अविश्वसनीय लगता है। ऐसा केवल इसलिए होता है क्योंकि शादी के बाद महिलाएं शारीरिक काम उतना करती नहीं और ऐसा प्रेगनेंसी के असर के कारण भी होता है।

महिलाओं को पुरुषों की तुलना में ज्यादा दर्द देता है। क्योंकि महिलाओं में ज्यादा नर्व रिसेप्टर होते हैं इसलिए उन्हें दर्द भी ज्यादा होता है। लेकिन महिलाएं चुप रहती हैं और दर्द को सहती रहती हैं इसलिए लोगों में धारणा बनी है कि महिलाओं को जल्दी चोट नहीं लगती। जबकि ऐसा नहीं है। महिलाओं को अगर दर्द ज्यादा होता है तो उनमें सहनशीलता भी पुरुषों की तुलना में ज्यादा होती है।

इसी तरह महिलाओं की प्रतिरोधक क्षमता भी पुरुषों की तुलना में अच्छी होती हैं। इस बात पर तो हर कोई विश्वास कर सकता है क्योंकि मौसम बदलने के दौरान पुरुषों के बीमार पड़ने की संख्या महिलाओं की तुलना में ज्यादा होती है।

अक्सर आपने नोटिस किया होगा कि महिलाओं के बाल पुरुषों की तुलना में कम घने होते हैं। ये सच है। महिलाओं के बालों का डायमीटर पुरुषों की तुलना में दोगुना कम होता है। इसलिए अब पुरुषों के बालों को देखकर महिलाओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। साथ ही अब बालों को घने करने के लिए अच्छे से अच्छा और महंगे से महंगा शेम्पू का इस्तेमाल करने की भी जरूरत नहीं है।

महिलाओं की त्वचा पुरुषों से दस गुना ज्यादा संवेदनशील होती हैं। इसलिए उन्हें अनजाने खतरे का अहसास भी जल्दी हो जाता है। इसी तरह महिलाओं का पूरा शरीर पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा लचीला होता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।