बाइक टूर

जब मिल जाए चार-पांच दोस्त और साथ में हो बाइक तो निकल पडि़ए नये साल की शुरुआत में बाइक टूर पर। नया साल भी सेलीब्रेट हो जाएगा और रोमांच भी आ जाएगा। ठंडी-ठंडी हवाएं... काली-घनेरी रात... दिल को ठंडक पहुंचाती शांति और उस शांति में किसी भी सड़कि कनारे बाइक खड़ी कर लकड़ियां जलाकर सेलीब्रेट करें न्यू ईयर। न्यू ईयर की इससे अच्छी नई शुरुआत औऱ कुछ नहीं हो सकती। बाइक नहीं है तो चिंता ना करें। रेंट पर बाइक लें। अब तो रेंट पर भी बाइक मिलने लगी है।
बाइक नहीं तो कार लें

अगर बाइक टूर पर जाने के दौरान थकावट होने का डर है तो कार से टूर पर निकलें। रेंट पर कार लें। जब कोई एक इंसान कार चलाते हुए थक जाए तो दूसरा चलाने लगे। इससे बिना रुके आप काफी दूर तक कार टूर पर जा सकते हैं। इसका ज्यादा खर्चा भी नहीं आएगा। और जो पैसे बचेंगे उससे अच्छे से खाना-पीना भी कर सकते हैं।
पंचमणि

अगर बजट लो है और छुट्टियों को जमकर सेलीब्रेट करने का मन है तो मध्यप्रदेश के पंचमणि की ओर रुख करें। पंचमणि होशंगाबाद जिले में स्थित 1067 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। यहां का तापमान हमेशा बदलता रहता है। यह मध्यप्रदेश का एकलौता हिल स्टेशन है। इस जगह की विशेषता है कि आप यहां किसी भी मौसम में जा सकते हैं। ये सतपुड़ा पहाड़ों की श्रेणियों के बीच स्थित है जिस कारण इसे सतपुड़ा की रानी भी कहा जाता है।
गुवाहाटी

ना अधिक ठंड... ना अधिक गर्मी। कलकल करती नदी, संतुलित तापमान, अच्छे लोग, आकर्षक नजारे और दिल को छू जाने वाली शांति।ये है गुवाहाटी की खासियत। गुवाहाटी पूर्वोत्तर के राज्यों में सबसे पसंदीदा पर्यटक स्थल है जिस कारण यहां पर्यटकों का आना-जाना लगे रहता है। इसलिए इसे पूर्वोत्तर राज्यों की वाणिज्यिक राजधानी भी कहते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत है ब्रह्मपुत्र नदी का इस शहर के बीचों-बीच से होकर निकलना।
सिंगापुर

सपनों का देश कहा जाने वाला सिंगापुर, अपने मुंबई से भी छोटा है। सिंगापुर दुनिया का ऐसा अनोखा देश है, जिसके पास ज्यादा संसाधन नहीं है। फिर भी इसकी गिनती दुनिया के सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में होती है। इसके कारण दो हैं- एक यहां कारोबार करने की सुगम स्थिति और दूसरी है पर्यटकों के लिए विशेष सुविधा। इसलिए यहां पूरे साल पर्यटकों का आना-जाना लगे रहता है। आपका बजट ज्यादा नहीं है और किसी फॉरेन ट्रिप पर जाकर न्यू ईयर की शुरुआत करने चाहते हैं तो सिंगापु बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।