पार्क में वॉक करने से शरीर में होते हैं ये 5 बदलाव

वॉक करना सबसे आसान व्यायाम है, लेकिन क्या आप जानते हैं रोज वॉक के दौरान शरीर में क्या-क्या बदलाव होते हैं, जानने के लिए ये स्लाइडशो पढ़ें।

Devendra Tiwari
Written by:Devendra Tiwari Published at: Feb 18, 2017

रोज करें वॉक

रोज करें वॉक
1/6

व्यायाम कई तरह का होता है, वॉक करना भी एक तरह का व्यायाम है। यह सबसे आसान और फायदेमंद व्यायाम है। मायो क्लीनिक में छपे शोध की मानें, तो नियमित ब्रिस्क वॉक करने से आप सेहतमंद रहते हैं और बीमारियों से भी बचाव होता है। इससे ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है, हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं, शरीर का संतुलन बेहतर होता है और सबसे खास बात आपका मूड पॉजिटिव रहता है। इसलिए रोज सुबह लगभग एक घंटे तक वॉक करना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं जैसे-जैसे आप एक-एक कदम बढ़ाते हैं आपके शरीर में हर पल अलग तरह का बदलाव होता है। इस स्लाइडशो में हम आपको पहले मिनट से लेकर 60वें मिनट में होने वाले बदलाव के बारे में बता रहे हैं।

पहले मिनट से 5वें मिनट में

पहले मिनट से 5वें मिनट में
2/6

मॉर्निंग वॉक के दौरान जब आप पहला कदम बढ़ाते हैं तभी से आपके शरीर में बदलाव होने शुरू हो जाते हैं। धीरे-धीरे आपके दिल की धड़कन बढ़कर प्रत्येक मिनट में 70 से 100 के बीच में हो जाती है। इस दौरान रक्त संचार बढ़ता है और मांसपेशियां को भी गर्मी मिलती है। जोड़ों में तरल पदार्थ का रिसाव होता है और जकड़न दूर हो जाती है। जैसे-जैसे आप वॉक करते हैं, हर मिनट 5 कैलोरी बर्न होती है।

6ठें मिनट से 10वें मिनट में

6ठें मिनट से 10वें मिनट में
3/6

5वें मिनट के बाद आपके हृदय की गति और अधिक बढ़ने लगती है और यह बढ़कर 100 से 140 बीपीएम (बीट पर मिनट) हो जाती है। इस दौरान अधिक कैलोरी बर्न होती है, जो कि 6 कैलोरी प्रति मिनट है। इस दौरान रक्त वाहिकाओं में अधिक ऑक्सीजन का संचार होता है।

11वें से 20वें मिनट में

11वें से 20वें मिनट में
4/6

आप जितना वॉक करते हैं, आपके शरीर का तापमान उतना अधिक बढ़ता जाता है। इससे त्वचा के रोमछिद्र खुलने लगते हैं और शरीर से अधिक विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। इस दौरान इंसान सामान्य वॉक से ब्रिस्क वॉक करने लगता है, जिसके कारण वह हर मिनट 7 कैलोरी बर्न करता है। इस दौरान मांसपेशियों में एपीनेफ्रिन (epinephrine) और ग्लूकागॉन (glucagon) का स्राव होने लगता है।

21वें मिनट से 45वें मिनट में

21वें मिनट से 45वें मिनट में
5/6

इस दौरान शरीर का तनाव भी दूर होने लगता है और आपका तनाव भी दूर होने लगता है, क्योंकि इस समय दिमाग में एंडोफ्रींस हार्मोन का स्राव होने लगता है, जिससे आप अच्छा अहसास करते हैं। इस दौरान अधिक फैट बर्न होता है, जिससे मोटापा कम होता है और मधुमेह जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव होता है।

46वें मिनट से 60वें मिनट में

46वें मिनट से 60वें मिनट में
6/6

जैसे-जैसे आपके दिल की धड़कन बढ़ने लगती है वैसे-वैसे आपका शरीर थकने लगता है। इस दौरान भले ही आप थक गए हों, लेकिन आपका शरीर पूरे दिन के लिए एक्टिव हो जाता है। वॉक बंद करने के बाद भी कुछ समय तक आपका शरीर कैलोरी बर्न करता रहता है। तो सेहतमंद रहने के लिए रोज वॉक करें और निरोग रहें।

Disclaimer