चेहरे की त्वचा मॉइश्चराइज न करने पर होती हैं ये 5 समस्या
त्वचा को अगर मॉइश्चराइज न किया जाये तो क्या होता है, जानने के लिए इस स्लाइडशो को पढ़ें।

शरीर के अन्य हिस्सों की त्वचा की तुलना में चेहरे की त्वचा बहुत नाजुक होती है, इसलिए इसकी देखभाल अच्छे से करने की आवश्यकता होती है। त्वचा में मुख्यत: दो परतें होती है – बाहरी और आंतरिक। इसमें पसीने की ग्रंथियां भी होती हैं जो आपकी त्वचा को मॉइश्चराज रखती हैं। लेकिन कई बार बाहरी वातावरण या फिर शरीर की किसी बीमारी के कारण त्वचा नमी खोने लगती है, खासकर ठंड के मौसम में त्वचा में अधिक रूखापन आ जाता है। इसलिए त्वचा को मॉइश्चराइज रखना बहुत जरूरी है। लेकिन अगर त्वचा को मॉइश्चराइज न किया जाये तो क्या होता है, इस स्लाइडशो में हम आपको बता रहे हैं।

अगर त्वचा को मॉइश्चराइज न किया जाये तो चेहरे की त्वचा में सूखापन होने लगता है। ठंड के मौसम में या फिर ह्यूमिडिटी में अधिक गिरावट आने पर यह समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में मॉइश्चराइज न किया जाये तो त्वचा की बाहरी परत ड्राई होने लगती है।

जैसे शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी पीना जरूरी होता है वैसे ही चेहरे की त्वचा को नम बनाये रखने के लिए मॉइश्चराइज करना जरूरी है। चेहरे की त्वचा की नमी खोने के साथ ही रूखेपन के साथ झाइयों की समस्या भी होने लगती है। और यदि चेहरे पर झाइंया दिखने लगे तो कितना बुरा लगता है आप समझ सकती हैं।

आजकल की दिनचर्या का सबसे बुरा असर शरीर पर दिखता है और पोषण की कमी के कारण उम्र से पहले ही कई समस्या यें शुरू होने लगती हैं। चेहरे को मॉइश्चराइज न करने के कारण चेहरे में हल्की सूजन होने लगती है जिसके कारण चेहरे की रेखायें उभरने लगती हैं और आप समय से पहले उम्रदराज दिखने लगती हैं। इसलिए हाइलूरोनिक एसिड युक्त मॉइश्चराइज क्रीम का प्रयोग करें।

अगर आपको लगता है कि मुहांसों के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार प्रदूषण और ऑयली स्किन है तो आप गलत हैं। त्वचा को अगर मॉइश्चराइज न किया जाये तब भी मुहांसे होने लगते हैं। और अगर आपको पहले से मुहांसे हैं तो स्थिति और भी बदतर हो सकती है।

आपने यह एहसास किया होगा कि जैसे मौसम में बदलाव होता है खासकर जब सर्दियां शुरू होने लगती हैं तब खुजली की समस्या अधिक होती है। ऐसा त्वचा की नमी खोने के कारण होता है। ऐसे में चेहरे की त्वचा को अगर मॉइश्चराइज न किया जाये तो वह भी खुजलाने लगती है। कई बार तो स्थिति और भी बदतर होने लगती है और आप खुजलाते हुए अपनी त्वचा को ही नुकसान पहुंचाने लगते हैं। इसलिए समय-समय पर चेहरे को मॉइश्चराइज जरूर करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।