बॉडीवॉश

लड़कियों का बॉडीवॉश आप आसान में इस्तेमाल कर सकते है। बॉडीवाश लड़के और लड़कियों दोनों को ध्यान में रखकर ही बनाये जाते हैं। वैसे लेकिन अगर आपकी गर्लफ्रेंड ऑर्गेनिक बॉडीवॉश का इस्तेमाल करती है तो प्रयोग किये गये प्राकृतिक तत्वों को विस्तारपूर्वक पढ़ लेना चाहिए। इनका अधिक प्रयोग भी आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।Image Source-Getty
फेशवॉश

वैसे तो लड़कों की त्वचा के हिसाव से अलग फेशवॉश आते है पर अगर आपकी त्वचा सामान्य है और आपका फेशवॉश नहीं है तो आराम से आप लड़कियों का फेशवॉश प्रयोग कर सकते है। ये आपकी त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचायेगा। अगर आपकी स्किन ऑयली है और आपकी गर्लफ्रेंड की स्किन ड्राई है तो आप उसके द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले फेसवाश को नहीं इस्तेमाल कर सकते लेकिन दोनों की ही स्किन ऑयली है तब आप बेहिचक इस्तेमाल करें। Image Source-Getty
शैंपू

अगर आपके बाल सामान्य है तो आप आराम से अपनी गर्लफ्रेंड का शैंपू यूज कर सकते है। वैसे भी लड़कियों के शैंपू ज्यादा अच्छे होते है। इनका प्रयोग करने से आपको कोई नुकसान नहीं होगा। साथ उनके शैंपू में मौजूद पोषक आपके बालों को भी अच्छा बना देते है। Image Source-Getty
लिप बाम

सारे ही लिप बाम में पेट्रोलियम जेली होती है और वो तो आपके होंठों को भी सूखने से बचाती है, तो फिर कैसी टेंशन? पर हां ध्यान रखें कि आपकी गर्लफ्रेंड या वाइफ किस कलर का लिप बाम यूज कर रहीं है। क्यूंकि सारे रंग आप पर फबेंगे नहीं। और हां कुछ लिप बाम जो महिलाओं के लिए खासतौर पर बनते है उनके बारे में भी जानकारी जरूर रखें। वरना मामला थोड़ा उल्टा हो सकता है।Image Source-Getty
सनस्क्रीन

धूप से त्वचा सभी की जलती है फिर चाहे लड़कियां हो या लड़के। सनस्क्रीन आपके लिए भी उतना ही ज़रूरी है जितना लड़कियों के लिए और आप उनके सनस्क्रीन को आराम से लगा सकते हैं। इसमें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं है। सनस्क्रीन लड़कियों के लिए अलग से नहीं आता है इसलिए आप चाहे को उनका सनस्क्रीन प्रयोग कर सकते है, ये आपको किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचायेगा। Image Source-Getty