खूबसूरत लड़का देखकर कमिटेड लड़कियां भी सोचती हैं ये 5 बातें
स्मार्ट लड़का देखा नहीं कि कमिटेड लड़कियां का मन भी भटकने लगता है और उसके मन में तरह-तरह के ख्याल आने लगते हैं। आइए जानें खूबसूरत लड़का देखकर कमिटेड लड़कियां भी क्या सोचने लगती हैं।

कमिटेड लड़कियों की सोच
सीमा अपने बॉयफ्रेंड रमेश के साथ रेस्टोरेंट में बैठी थी, तभी उसकी सामने वाली टेबल पर एक बहुत ही स्मार्ट, क्यूट और हॉट लड़का आकर बैठ गया। फिर क्या उसकी नजर अपने बॉयफ्रेंड से हटकर सामने बैठें लड़के पर जाने लगी और वह उसे देखकर स्माइल करने लगी। ऐसा सीमा के साथ हीं नहीं हुआ बल्कि इंसानी स्वभाव है कि जहां स्मार्ट लड़का देखा नहीं कि लड़की का मन भटकने लगता है और उसके मन में तरह-तरह के सवाल आने लगते हैं। आइए इस स्लाइड शो के माध्यम से ऐसे ही बातों के बारे में बताते हैं, जो खूबसूरत लड़का देखकर कमिटेड लड़कियां सोचने लगती हैं।

काश मैं सिंगल होती
भले ही आप अपने रिलेशनशिप से काफी खुश हो और वह बहुत पुराना हो। लेकिन जैसे ही खूबसूरत लड़का नजर आया नहीं कि आपकी नजरें उसपर टिक जाती, और बस दिमाग में यहीं ख्याल आने लगता, कि 'काश मैं सिंगल होती'।

स्माइल करूं या नहीं
खूबसूरत लड़के को देखकर कमिटेड लड़कियां खुद को रोक नहीं पाती और उनके मन में यहीं बात उलझन रहती कि मुझे इसकी तरफ देखकर स्माइल नहीं करनी चाहिए या नहीं करनी चाहिए। वैसे, अगर खूबसूरत लड़के को देखकर एक स्माइल कर ली जाये तो क्या जाएगा?

काश उसका नाम कहीं से पता चल जाये
खूबसूरत लड़के को देखकर लड़की उसका नाम पता करने के लिए उतावली रहती है। काश मुझे इस खूबसूरत लड़के का नाम पता चल जाता तो मैं उसे फेसबुक पर ढूंढ लेती। क्योंकि फेसबुक अनजान लोगों से जान-पहचान बढ़ाने का अच्छा माध्यम है।

उसके जैसा क्यों नहीं है मेरा बॉयफ्रेंड
कहीं न कहीं आप जानती है, कि आपको वह खूबसूरत लड़का नहीं मिल सकता। ऐसे में आप सोचने लगती है कि काश मेरे बॉयफ्रेंड भी ऐसा होता, ऐसे ही स्टाइल में कपड़े पहनता और उसके जैसे हेयरस्टाइल बनाता।

गिल्टी महसूस करना
जीं हां भले ही आपको वह लड़का स्मार्ट लग रहा हो, लेकिन अंत में बॉयफ्रेंड के साथ होने पर भी दूसरे लड़के पर नजर रखने वाले अपने इस व्यवहार पर आप गिल्टी महसूस करने लगती है।
Image Source : Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।