आत्मविश्वासी होने के संकेत

आत्मविश्‍वास यानी कांफिडेंस किसी की उम्र या फिर स्‍त्री पुरुष देखकर नहीं आता, यह अपने अंदर खुद से पैदा किया जाता है। वर्तमान में लड़कियां लड़कों से आगे बढ़ रहीं हैं और नित नये कीर्तिमान भी स्‍थापित कर रही हैं। सामान्‍य लड़कियों की तुलना में आत्‍मविश्‍वास से भरपूर लड़की की छवि थोड़ा अलग होती है। उसकी बातें और उसकी आदतें भी ये दर्शाती हैं कि उसके अंदर आत्‍मविश्‍वास कूट-कूटकर भरा है। इस स्‍लाइडशो में हम आपको बता रहे हैं कि आत्‍मविश्‍वासी लड़कियों में क्‍या-क्‍या बातें होती हैं। Images source : © Getty Images
असफलता से न घबराना

असफलता मिलने के बाद लोग प्रयास करना बंद कर देते हैं। वहीं दूसरी तरफ जिनके अंदर एक अलग जज्‍बा होता है वे असफलता से घबराते नहीं बल्कि एक सीख लेकर दोबारा प्रयास करते हैं। कांफिडेंट और दृढ़निश्‍चयी लड़कियों का भी यही फलसफा है। वे असफलता से सीखतीं हैं और दोबारा प्रयास कर सफलता अर्जित करने पर विश्‍वास करती हैं। Images source : © Getty Images
दूसरी लड़कियों से थोड़ा हटकर

ऐसी लड़कियों के हर काम में उनका आत्‍मविश्‍वास दिखता है, यानी वे सामान्‍य लड़कियों की तुलना में बेहतर तरीके से काम करती हैं। उनकी पंसद की किताबें और उनके बात करने का अंदाज भी अलग होता है। ऐसी लड़कियों में कई बार उनसे अधिक उनका आत्‍मविश्‍वास बोलता है। Images source : © Getty Images
सभी के लिए दरवाजे खुले नहीं हैं

ऐसी लड़कियों की जिंदगी में हर कोई आसानी से शामिल नहीं हो सकता है। यानी ऐसी लड़कियां हर मामले में थोड़ा चूजी होती हैं। वे दोस्तों की लिस्ट भी बस यूं ही नहीं बढ़ा लेतीं। दोस्त काफी सोच-समझकर बनाती हैं। इसके अलावा उनकी जिंदगी के कुछ उसूल होते हैं जो दूसरों से हटकर होते हैं। Images source : © Getty Images
अपनी वैल्यू समझती हैं

इस दुनिया में सबसे अधिक कीमती चीज है इंसान की वैल्‍यू, जो अपनी वैल्‍यू समझ गया समझो उससे धनी दूसरा कोई नहीं। आत्‍मविश्‍वासी लड़कियों को भी उनकी वैल्‍यू पता होती है। वे अच्‍छे से जानती हैं कि उनके लिए कौन सा काम आसान है और कौन सा काम कठिन है। उनको अपना मजबूत पक्ष और अपना कमजोर पक्ष दोनों पता है। Images source : © Getty Images
खुद पर निर्भर रहती हैं

हमारा समाज पुरुष प्रधान रहा है और लड़कियां हमेशा पुरुषों पर निर्भर रहती आ रही हैं। लेकिन जमाना बदल रहा है और लड़कियां अब खुद पर निर्भर रहना सीख गई हैं। आत्‍मविश्‍वासी लड़कियां इस मामले में अव्‍वल हैं, वे दूसरों पर नहीं बल्कि खुद पर निर्भर रहती हैं। वे किसी काम को करने के लिए भी किसी का इंतजार नहीं करती। वे अपना खयाल खुद रखती हैं और अपने बारे में अच्‍छे और बुरे का फर्क भी करना जानती हैं।Images source : © Getty Images