गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाएंगे ये 5 फूड, जरूर खाएं
गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा प्रॉब्लम डिहाइड्रेशन की होती है, क्योंकि इस मौसम हमारी बॉडी को पानी की आवश्यकता सबसे ज्यादा होती है। शरीर में पानी की कमी के कारण लोग बीमार पड़ जाते हैं।

जितने भी सॉलिट फूड होते हैं उनमें से सबसे ज्यादा वाटर कंटेंट (96.7%) खीरे में होता है। इसे सलाद के तौर पर खा सकते हैं। इंडियन फूड में इसे दही रायते के तौर पर खाया जाता है, इसके अलावा खीरे का सूप भी पी सकते हैं। इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी!

इस रसीले खरबूजा में कैलोरी कम मात्रा में होती है जबकि पोषक पदार्थ की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। खरबूजा के एक-चौथाई हिस्से में सिर्फ 50 कैलोरी होते हैं, लेकिन विटामिन ए और सी शरीर की जरूरत के मुताबिक पूरा रहता है। इसमें 90 फीसदी से ज्यादा पानी की मात्रा होती है। जो आपको हाइड्रेट रखती है।

मूली, गाजर, चुकंदर इत्यादि ये सभी रूट वेजिटेबल्स के अंतर्गत आते हैं, जिनमें वाटर कंटेंट 95 फीसदी से भी ज्यादा होता है। इन्हें आप सलाद के तौर पर गर्मियों में खा सकते हैं, इससे आपका पेट ठीक रहेगा और शरीर में पानी की कमी महसूस नही होगी।

यह बिल्कुल स्पष्ठ है कि तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है। इसमें लगभग 92 फीसदी वाटर कांटेंट होता है। तरबूज को लाइकोपीन का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है जो कि हमें कैंसर से बचाता है। लाइकोपीन आमतौर लाल रंग के फल और सब्जियों में पाए जाते हैं।

फूलगोभी की तरह दिखने वाले हरे रंग के इस ब्रोकली को सलाद या सब्जी बनाकर खाया जा सकता है। इसमें 90 प्रतिशत से ज्यादा वाटर कंटेंट होता है। जो कि हमारे शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। इसके अलावा ब्रोकली में फाइबर, पोटैशियम और विटमिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।