ये 5 संकेत बताते हैं कि कोई महिला आपको नोटिस कर रही है...

महिलाओं का अंदाज थोड़ा जुदा होता है। वह पुरुषों को घूर कर नहीं देखती हैं। उनका देखने का तरीका बहुत सहज होता है जिसका सामने वाले को भी पता नहीं चल पाता है। मगर आपको भ्रमित होने की जरूरत नहीं है यहां हम आपको कुछ ऐसे संकेत बता रहे हैं जिससे आप आसानी से समझ पाएंगे कि कोई महिला आपको चेक आउट कर रही है।

Atul Modi
Written by:Atul ModiPublished at: Dec 12, 2018

क्‍या कोई महिला चेकआउट कर रही?

क्‍या कोई महिला चेकआउट कर रही?
1/5

जिस प्रकार से पुरुष किसी महिला की खूबसूरती और खूबियों को देखते और परखते हैं उसी तरह से एक महिला भी पुरुषों को नोटिस करती है। हालांकि कई बार ऐसा करते समय पुरुष ये परवाह नहीं करते कि उन्‍हें कोई देख तो नहीं रहा, लेकिन महिलाओं का अंदाज थोड़ा जुदा होता है। वह पुरुषों को घूर कर नहीं देखती हैं। उनका देखने का तरीका बहुत ही सहज होता है जिसका सामने वाले को भी पता नहीं चल पाता है। मगर आपको भ्रमित होने की जरूरत नहीं है यहां हम आपको कुछ ऐसे संकेत बता रहे हैं जिससे आप आसानी से समझ पाएंगे कि कोई महिला आपको चेक आउट कर रही है। 

मुस्कुराना

मुस्कुराना
2/5

अगर कोई महिला आपको देखकर मुस्कुराती है तो वह समझ लें कि वह आपमें दिलचस्पी ले रही है। आपको वह पसंद करती है। महिला जब देखकर मुस्कुराती है तो वह आपको कुछ संकेत देने की कोशिश करती है। अगर वह आपकी तरफ स्माइल करती है, तो आपको इसे सकारात्मक संकेत के रूप में लेना चाहिए।

जब आप पर नजरें डाले

जब आप पर नजरें डाले
3/5

जब कोई महिला किसी पुरुष को चेक-आउट करती है, तो वह तुरंत ही नजरें दौड़ा देती है। ऐसा वह बार-बार कर सकती है। वह आपसे आई-कॉन्टैक्ट बनाने की कोशिश करेगी लेकिन झट से नजरें हटा लेगी। ऐसा महिलाएं पुरुषों को एक हिंट देने के लिए करती हैं।

छुप-छुप कर देखना

छुप-छुप कर देखना
4/5

जब कोई महिला आपको चेक-आउट करती है, तो वह आपको छुप-छुप कर देखने की कोशिश करती है। वह अपने दोस्त के पीछे छिपकर आपको चुपके से देखती है। वह ऐसा इसलिए करती है ताकि वह जान सके कि उनकी अनुपस्थिति में आप क्या करते हैं।

जब आपकी बातें रखें याद

जब आपकी बातें रखें याद
5/5

अगर कोई लड़की आपके बारे में हर छोटी जानकारी याद रखती है, तो उसे आपमें रुचि हो सकती है। अगर वह आपको सचमुच पसंद करती है और आपको चेक-आउट कर रही है, तो वह आपकी बातों को याद रखेगी। अगर वह अपने दोस्तों के साथ है, तो वह निश्चित रूप से उन्हें आपके बारे में बताएगी। अगर वह आपको चेक-आउट कर रही है, तो आप नोटिस करेंगे कि उसके कुछ दोस्त भी आपको घूर रहे होंगे।

Disclaimer