शादी की बात पर लड़कियां बनाती हैं ये 5 बहाने
लड़किया शादी करना तो चाहती है पर सिर्फ इसलिए नहीं कि उनकी उम्र हो गई है या शादी करना ही चाहिए। बल्कि जब उन्हें ठीक लगे तब। लेकिन तब तक के लिए उन्हें कुछ बहाने देना पड़ता है तो लीजिए हाजिर है वो बहाने।

अभी मेरी उम्र ही क्या है, अभी मुझे पढ़ाई करनी है। पढ़ाई, शादी से बचने के लिए ये बहाना बेस्ट होता है। पर इस बहाने की उम्र थोड़ी छोटी हो सकती है। तो ये बहाना देने से पहले एक बार सोच ले कि आपको कितने दिन की मोहलत चाहिए। क्योंकि एक टाइम के बाद आपका ये बहाना चलेगा नहीं। ये सच है कि सारी जिंदगी पढ़ाई की जा सकती है। पर आप कब तक पढ़ना चाहती है ये आप ही जानें। मां-बाप भी इस बहाने को एक टाइम तक ही मानते है।
Image Source-Getty

पढ़ाई के बाद करियर आपका शादी ना करने के लिए बेस्ट हथियार है। मेहनत से पढाई करके अब नौकरी करने का वक्त आया है। नौकरी आपको नए आयाम देने के साथ साथ आत्मविश्वासी बनाती है। हर किसी की अपनी महत्वकांक्षा होती है। आप शादी को टालने के लिए अपने टारगेट्स घरवालों को गिना सकती है। औऱ इनकी कमी भी आपको कभी महसूस नहीं होगी।
Image Source-Getty

शादी करने से पहले विदेश जाकर पढ़ाई करने या नौकरी करने की आपकी इच्छा भी आपकी शादी को टाल सकता है। पर ध्यान रहे ये बहाना आप तब ही बनाए जब इसकी कोई संभावना हो। वरना आपके इस बहाने को कोई नहीं मानने वाला।आज मां-बाप अपने बच्चों के सपनों का आदर करते है, इसलिए ये बहाने देने से पहले इनके रिजेक्शन के बारे में भी जरूर सोच ले। कहीं ऐसा ना हो कि आपके बहाने पर लोग आपका मजाक उड़ा दे।
Image Source-Getty

सुनने में थोड़ा अजीब सा लगेगा। पर आपको घरवालों को समझाना पड़ेगा कि आप एक इंडिपेंडेट लड़की बन कर रहना चाहती है। ना कि किसी लड़के की जिम्मेदारी के तौर पर। आप पढ़ी लिखी है, अपनी जिम्मेदारी और जरूरतों को खुद पूरा कर सकती है। शादी करने की आपको कोई जरूरत महसूस नहीं होती है।
Image Source-Getty

जी ये बहाना तो लड़किया बचपन से ही देती आ रही हैं। मुझे शादी नहीं करनी। मां-पापा के साथ ही रहना है। पर असल में वो शादी से कुछ समय मांग रहीं होती है या फिर सिर्फ शरम के कारण बोल देती है। इसलिए अगर आप सीरीयली शादी करने में दिलचस्पी नहीं रखती है तो घर वालों को साफ साफ बता दें।
Image Source-Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।