सिर्फ चाय-कॉफी ही नहीं, ये 5 चीजें भी हो सकती हैं आपके पीले-गंदे दांतों का कारण

जब भी आप अपने दांतों को करीब से देखते हैं तो आपको महसूस होता है कि वे कितने बेरंग हो गए हैं, अगर ऐसा है तो कैफिन को इसके लिए जिम्मेदार ठहराना छोड़िए। केवल चाय और कॉफी ही नहीं ये पांच चीजें भी आपके दांतों को गंदा और बेरंग कर सकती हैं। अगर आप इन चीजों को छोड़ते हैं तो आप बिना दवा लिए अपने दांतों को फिर से सफेद और चमकीले बना सकते हैं।

सम्‍पादकीय विभाग
Written by:सम्‍पादकीय विभागPublished at: May 01, 2019

1/6

जब भी आप अपने दांतों को करीब से देखते हैं तो आपको महसूस होता है कि वे कितने बेरंग हो गए हैं, अगर ऐसा है तो कैफिन को इसके लिए जिम्मेदार ठहराना छोड़िए। केवल चाय और कॉफी ही नहीं ये पांच चीजें भी आपके दांतों को गंदा और बेरंग कर सकती हैं। अगर आप इन चीजों को छोड़ते हैं तो आप बिना दवा लिए अपने दांतों को फिर से सफेद और चमकीले बना सकते हैं। 

सोडा

सोडा
2/6

सोडे में कृत्रिम मिठास होती है, जो कि दांतों के इनामेल के लिए बहुत ही नुकसानदायक होती है। इस तरह के पेय पदार्थों में मौजूद शुगर दांतों के इनामेल को तोड़ती है और बैक्टीरिया को अंदर प्रवेश करने की इजाजत देती है। गहरे रंग वाले इस प्रकार के पेय पदार्थ दातों पर और गहरा असर डालते हैं। इसलिए सामान्य रूप से इन पेय पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। 

वाइन

वाइन
3/6

यह खबर शायद वाइन प्रेमियों को पंसद नहीं आएगी। बता दें कि शराब में टैनिन होता है, जो कि चाय में भी पाया जाता है जिससे दांत गंदे होते हैं। रेड वाइन आपके दांतों के रंग के ग्रे शेड में बदल सकता है। वहीं दूसरी ओर व्हाइट वाइन दांतों पर लगे मौजूदा दागों को और अधिक गहरा करती है क्योंकि इसमें एसिड पड़ा होता है। 

धूम्रपान

धूम्रपान
4/6

अगर आप नियमित रूप से धूम्रपान करते हैं तो इसकी संभावनाओं को आप पहले से ही जानते हैं। धूम्रपान न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है बल्कि ये आपके दांतों और गम्स को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाता है । सिगरेट में निकोटिन और तार होता है, जो आपके दांतों को कम समय के भीतर ही पीला कर सकता है।   

सिट्रस फूड

 सिट्रस फूड
5/6

सिट्रस फूड किसे पसंद नहीं। हालांकि सिट्रस फूड स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है लेकिन यह हकीकत है कि इससे दांत बेरंग होते हैं। सिट्रस फूड में एक एसिड होता है, जो दांतों के इनामेल को कमजोर करता है और आपके दांतों में पीलेपन को बढ़ाता है। 

मुंह की खराब तरीके से सफाई

मुंह की खराब तरीके से सफाई
6/6

यह बात किसी से छुपी नहीं है। दिन में दो बार ब्रश करना और सही तरीके से उन्हें साफ करना स्वस्थ मुंह को बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है। अगर आप रोजाना ब्रश नहीं करते या सही तरीके से ब्रश नहीं करते हैं तो आपके दांतों में बैक्टीरिया बढ़ेगा और इसके परिणामस्वरूप प्लाक, कैविटीज होगी, जिससे आपके दांतों का इनामेल पूरे तरीके से तबाह हो जाएगा।   

Disclaimer