अच्छी सेहत के लिए इन बीस 'लालच' से रहें दूर
हम सभी को कुछ न कुछ लत या आदत जरूर होती है। आप इसे खुद से जुड़ा लालच या प्रभोलन भी कह सकते हैं। आइए हम ऐसे ही 20 प्रभोलनों के बारे में जानने की कोशिश करते हैं, जो आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है।

किसी को खुद को छूना पसंद है, तो किसी के लिए अपनी छवि को निहारते रहना। हम सभी को कुछ न कुछ लत या आदत जरूर होती है। आप इसे खुद से जुड़ा लालच या प्रभोलन भी कह सकते हैं। आइए हम ऐसे ही 20 प्रभोलनों के बारे में जानने की कोशिश करते हैं, जो आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। image courtesy : gettyimages.in

मौका कोई भी हो आप खुद को धूम्रपान से नहीं रोक पाते। तनाव हो या खुशी आप सिगरेट के छल्ले उड़ाने लगते है, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। धूम्रपान करना अथवा स्मोकी एरिया में रहना ब्लड में क्लॉट पैदा कर सकता है, जिसके कारण खून का तेज प्रवाह रूक जाता है, और धमनियों तथा रक्त वाहिकाओं में प्लाक का विकास होने लगता है। image courtesy : gettyimages.in

हम में से अधिकांश लोग दिन भर के काम के बाद इतना थक जाते हैं, कि खाना खाने के बाद दांतों को साफ किये बिना बिस्तर पर सोने के लिए चले जाते हैं। अपनी इस आदत से हमें बचना चाहिए क्योंकि दांतों को साफ किये बिना सोने से मुंह में बैक्टीरिया पनपने लगता है। जिससे मसूड़ों में संक्रमण और दांत टूटने की समस्या भी हो सकती है। image courtesy : gettyimages.in

सभी को अच्छा लगना पसंद होता है इसलिए नियमित अंतराल के बाद हम अपने चेहरे को छूने लगते हैं। लेकिन चेहरे पर मुंहासे होने पर लगातार चेहरे को छूना स्थिति को खराब कर सकता है। ऐसा करने से चेहरे पर निशान और सूजन को बढ़ावा मिलेगा। इसलिए त्वचा की समस्याओं से बचने के लिए लगातार त्वचा को छूना बंद करें। image courtesy : gettyimages.in

डॉक्टर विहंग के अनुसार, शराब को कम समय में बहुत ज्यादा पीना, दुनिया भर में कई लोगों की मृत्यु और दुघर्टना का कारण बनता है। इसके अलावा इस तरह से पीना दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याओं जैसे लीवर की समस्या और तत्काल समस्याओं जैसे वजन का बढ़ना, चक्कर आना और थकान का कारण बनता है। इसलिए सीमा का निर्धारण इस तरह के नुकसान से आपने आप को बचाने की कुंजी है। image courtesy : gettyimages.in

हफ्ते में एक आध बार जंक फूड खाना आपके लिए ठीक रहता हैं। लेकिन हर दूसरे दिन इसको खाना आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है, क्योंकि यह खाद्य पदार्थ ट्रांस फैट, शूगर, मसाले और कृत्रिम परिरक्षकों से समृद्ध होते हैं। इसके अलावा फास्ट फूड बुरे फैट से समृद्ध होने के कारण शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ते है और धमनियों को सख्त करते है। image courtesy : gettyimages.in

टीवी को घंटो देखना अपके दिल और आंखों दोनों को जोखिम में डाल सकता है। बहुत ज्यादा टीवी देखने से आपको हार्टअटैक, स्ट्रोक और मोटापे जैसी समस्याएं घेर सकती हैं। अधिक समय तक टीवी से चिपके रहने से, अधिक स्थिर जीवन ब्लड में फैट और शूगर के लेवल को प्रभावित करता है। इसके अलावा आपकी आंखों के लेंस को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इस जोखिम को कम करने के लिए ब्रेक के दौरान एक्टिव होने के लिए थोड़ा सा मूवमेंट जरूर लें। image courtesy : gettyimages.in

हम में से बहुत से लोग परीक्षा की तैयारी रात को करते हैं। लेकिन इसे दिनचर्या का हिस्सा बनाने से लंबे समय में आपके शरीर को नुकसान हो सकता है। 6-8 घंटे की अच्छी नींद के बिना आप अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली और शरीर के अन्य प्रक्रियाओं और प्रणालियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। एक रात की भरपूर नींद लेने से अगले दिन आपको तरोताजा रहने में मदद मिलती है। image courtesy : gettyimages.in

हम में से न जाने कितने लोग ऐसे हैं जिनका दिन भर का एकमात्र साथी संगीत है। यहां तक की टाइम पास करते समय, काम करते और यात्रा करते समय भी संगीत सुनना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप बिना किसी ब्रेक के घंटों संगीत सुनते हैं तो आपको अपने कानों की जांच करवानी चाहिए। डॉक्टर विहंग के अनुसार, इयरफ़ोन के माध्यम से जोर से संगीत सुनने से बहरेपन की समस्या भी हो सकती है। image courtesy : gettyimages.in

जो महिलाएं नियमित रूप से हील पहनती हैं, उनके शरीर को काफी नुकसान हो सकता है। मुंबई की फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर टीना महेन्द्रकेर के अनुसार, ऊंची एड़ी के जूते पहनने से आपकी मुद्रा प्रभावित होती है, जोड़ों पर दबाव पड़ता है, जिससे गठिया की समस्या हो सकती हैं। इसके अलावा आपको पीठ दर्द और चोटों और दुर्घटनाओं का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए इन सब समस्याओं से बचने से के लिए ऊंची एड़ी का इस्तेमाल नियमित रूप से न करें। image courtesy : gettyimages.in

हम में से बहुत से लोगों को खाने को लेकर बहुत लालच होता है। वह भूख न होने पर भी कुछ न कुछ खाते हैं। लालच से खाना खाने से नियमित रूप से खाने की आदतों को पर असर पड़ता है। आपका शरीर भूख का संकेत नही भेज पाता, जिसके कारण आप पेट भरा होने के बावजूद भी खाना खाते हैं। इस तरह से अतिरिक्त खाने की आदत अतिरिक्त कैलोरी और अस्वास्थ्यकर सामग्री के साथ आगे जाकर शरीर में मधुमेह, हृदय की समस्याओं और अम्लता जैसे गंभीर क्रोनिक स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती है। image courtesy : gettyimages.in

अगर आप नियमित रूप से सिर दर्द, मासिक धर्म की ऐंठन या सामान्य पेट में होने वाले दर्द को कम करने के लिए पेनकिलर खाते हैं तो अपनी इस आदत को बदल दें। लगातार इस तरह से पेनकिलर का इस्तेमाल करना एक अत्यंत हानिकारक आदत है इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए इन गोलियों को लेने से पहले डॉक्टर से जांच करवा लें। image courtesy : gettyimages.in

मुबंई की नूट्रिशनिस्ट डॉक्टर एलीन के अनुसार, सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है। अगर आप पूरे नाश्ता में सिर्फ एक कप कॉफी और एक टोस्ट लेते हैं तो यह भविष्य में आपके लिए अस्वास्थ्यकर हो सकता है। यह पाचन तंत्र को प्रभावित करता है और ऊर्जा भंडार को नुकसान पहुंचने के साथ चयापचय को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। image courtesy : gettyimages.in

कभी-कभी एक्सरसाइज से ब्रेक लेना ठीक है, लेकिन इसे हमेशा की आदत बना लेना सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। इसलिए कोशिश करें कि जहां तक संभव हो एक्सरसाइज को छोड़े नहीं क्योंकि नियमित व्यायाम करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है और मोटापे को कम कर वजन कम करने में मददगार होता है। image courtesy : gettyimages.in

खाने के बाद मिठाई खाने की आदत अक्सर लोगों में देखी जाती है। लेकिन हर दिन मिठाई को लेकर लालसा का तेज होना ब्लड शुगर को जबर्दस्त तरीके से प्रभावित कर सकता हैं। इसके कारण शरीर में इंसुलिन का अधिक उत्पादन होने लगता है। इसलिए इस आदत को छोड़कर कभी-कभी मिठाई खाना ही पसंद करें। image courtesy : gettyimages.in

हम में से कुछ लोगों को सभी बंधन को तोड़ कर दुनिया से अलग अकेला रहना पसंद होता है। लेकिन अकेलापन आपके दिमाग के लिए बहुत बुरा होता है, यह प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करता है और आपको कई स्वास्थ्य जोखिम में डाल सकता है। अकेलेपन आप में निराशा और हताशा की भावना पैदा कर सकता हैं, और मानसिक स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा सकता है। image courtesy : gettyimages.in

एक दिन में कॉफी का हर अतिरिक्त कप आपको विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के करीब लाता है। इसके अलावा, कॉफी में क्रीम लेने से भी आपको अतिरिक्त कैलोरी देता है। इसलिए अगर आप कॉफी के दीवाने हैं तो कैलोरी को कम करने के लिए कम फैट वाली दूध की चाय पीये और एक से अधिक कम नहीं लें। image courtesy : gettyimages.in

टेबल पर विभिन्न प्रकार के व्यंजन को देखकर सभी का स्वाद लेने के लिए हम तेजी से खाने की कोशिश करते हैं। इस तरह से खाने से हम अपने पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए सूजन और अम्लता से बचने के लिए केवल उतना ही खाएं जितना आप आसानी से खा और पचा सकते हैं। image courtesy : gettyimages.in

मांस बहुत से लोगों को पसंद होता है और इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए वह बहुत अधिक मसालों और न जाने कितने नुस्खा को भी अपनाते हैं। लेकिन रेड मीट को कभी-कभी ही खाने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि रेड मीट संतृप्त वसा में उच्च होता है। जिससे हृदय रोग और कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। image courtesy : gettyimages.in

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो शायह आप हर रोज वजन को चैक करने की कोशिश करते हैं। वजन को देखकर अक्सर आप अपने आहार में कमी करने लगते हैं जो सहीं नहीं है। इसलिए वजन घटाने के कार्यक्रम में अपने आहार को सही प्रकार से लेते हुए एक निश्चित अवधि के बाद ही अपना वजन चैक करें। image courtesy : gettyimages.in
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।