11 आदतें जो आपको बनायें स्मार्ट
स्मार्ट हर कोई बनना चाहता है। लेकिन, एक दिन में स्मार्ट नहीं बना जाता। यह एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। इसके लिए आपको रोज मेहनत करनी होती है। अगर आप स्मार्ट बनना चाहते हैं, तो आपको कुछ अच्छी आदतें अपनानी होंगी।

आप एक दिन में स्मार्ट नहीं बनते। इसके लिए आपको रोज मेहनत करनी पड़ती है। अपनी समझदारी को रोजाना बढ़ाना होता है। कुछ जरूरी और अहम चीजों को अपनी आदत में शुमार करना पड़ता है। आइये जानिये वे कौन सी आदतें हैं, जिन्हें अपनाकर आप खुद को स्मार्ट बना सकते हैं।

अखबार पढ़कर आपको अपने आसपास की घटनाओं के बारे में ज्यादा जानकारी रहेगी। आपको मालूम होगा कि दुनिया में क्या हो रहा है। आपको अपना नजरिया बनाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही आप घटनाओं को बेहतर ढंग से आपस मे जोड़ पाएंगे। दोस्तों और पार्टी में आपके पास बात करने के लिए काफी कुछ होगा। किताबें भी ज्ञान का भण्डार होती हैं। इससे न केवल आपकी नयी सोच विकसित होती है, बल्कि आप नये शब्द भी सीखते हैं।

टीवी की जगह अपना वक्त एजुकेशनल वीडियो देखने में लगायें। कई बार अपने पसंदीदा विषय से जुड़ी चीजें देखना ज्यादा अच्छा होता है। आप दूसरों के अनुभव से काफी कुछ सीखते हैं। इससे आपका एक नया नजरिया विकसित होता है।

अगर आप किसी के साथ चर्चा या विश्लेषण कर सकते हैं, तो आप एक दूसरे की जानकारी से काफी कुछ सीख सकते हैं। इसी तरह यदि आप कहीं ओर जाकर अपने विचारों को अच्छी तरह समझा पाते हैं, तो इसका अर्थ यह है कि आपने उस विषय पर महारत हासिल कर ली है। आप दूसरों को सीधा शामिल किये बिना भी अपनी बात कह सकते हैं। कई लोग इसके लिए ब्लॉग या अन्य ऑनलाइन माध्यमों का सहारा लेते हैं।

पहली सूची में उन चीजों को सूची दर्ज करें जिन्हें आप आप सीखना चाहते हैं। ये काम से संबंधित हो सकती हैं। और दूसरी सूची में उन चीजों को दर्ज करें, जो आप भविष्य में हासिल करना चाहते हैं। आप गूगल डॉक्स पर इनका रिकॉर्ड रख सकते हैं। दोनों के लिए इसकी सूची बनायें कि क्या आप सीखना चाहते हो और उसके लिए आपको कहां से मदद लेनी होगी।

आप एक ब्लॉग या इंकपैड जैसी एप्लीकेशन का सहारा लेकर उन अपने हुनर पर नजर रख सकते हैं। इससे न केवल आपको अपने हुनर पर नजर रख सकते हैं, बल्कि इससे आपको बेहतर करने की प्रेरणा भी मिलती है। और साथ ही आपकी जवाबदेही भी तय होती है। अगर आपको मालूम हो कि आपने जो सीखा है उसके बारे में आपको लिखना पड़ेगा, तो आप और नया सीखना चाहेंगे।

व्यायाम करने से केवल शरीर की नहीं, मस्तिष्क की कार्यक्षमता भी बढ़ती है। इससे मस्तिष्क को बेहतर मात्रा में रक्त मिलता है। इसके साथ ही इससे मस्तिष्क को कठिन नतीजे लेने में भी मदद मिलती है।

प्रोफेशनल्स के लिए मौजूद बेहतरीन ऑनलाइन कोर्स तलाशें। खुद पर अधिक दबाव न डालें, उनमें से वे कोर्स चुनें जिन्हें करने से आपको जाहिर तौर पर फायदा होने वाला है। स्लेबर्स आपको अपने कोर्स पर नजर रखने में मदद मिलेगी। आपको मालूम रहेगा कि आपको रोज क्या करना है। फिर चाहे वो लेक्चर सुनना हो या फिर किसी एसानमेंट पर काम करना हो।

अगर आप कहीं बाहर नहीं जा सकते, तो अपने शहर में ही नयी जगह तलाशें। आप नये लोगों से मिलेंगे, नये तथ्य सीखेंगे और नयी चीजें समझेंगे। एक बिलकुल ही नयी दुनिया से आपकी मुलाकात होगी। यह घर पर रहकर टीवी देखने से तो कहीं ज्यादा मजेदार और फायदेमंद है।

अपने दिमाग की कसरत के लिए स्क्रबल्स और शतरंज जैसे खेल खेलें। इनसे आपकी तार्किक क्षमता बढ़ती है और दिमाग बेहतर काम करता है। इसके साथ ही आप सुडोको, क्रॉसवर्ड जैसे खेल भी खेल सकते हैं।

कभी-कभार कुछ न करना भी बहुत कुछ करना होता है। अकेले में बैठकर आप आत्मचिंतन व आत्ममंथन करें। अपने जीवन के बारे में विचार करें। शांत स्थान पर बैठकर आत्मअवलोकन करने से आपको अपने भीतर ही प्रेरणास्रोत मिल जाता है।

अपने शौक को गहरा करें। अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है तो इसका कोर्स करें। आप रोज म्यूजिकल इंस्ट्रमेंट और कंप्यूटर के नये गुर सीख सकते हैं। कहने का अर्थ है कि आप जिस काम को करने में आपको मजा आता है, उसमें और महारत हासिल करने की कोशिश करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।