पुरुषों के लिए हर बार टॉप पर बने रहने के तरीके
सही कदम उठाकर और अपनी स्वयं की छवि में सुधार करके, पुरुष अपने प्रोफेशनल और निजी दोनों जीवन को शीर्ष पर रख सकते हैं।

हर व्यक्ति का एक सपना होता है, और वह जीवन में कुछ समय बिंदु पर आकर पूरा करना चाहता है। अगर आप भाग्यशाली हैं, कि आपके पास एक नौकरी है तो आप लगातार स्वयं को शीर्ष पर रखने के लिए तरीकों की तलाश कर रहे होगें। सतत व्यावसायिक विकास, प्रमोशन की दिशा में या अपना हर दिन सर्वश्रेष्ठ करने के लिए आपको उत्साह और दृढ़ संकल्प को बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण होता है। image courtesy : getty images

सही मीटिंग को शुरु करने के लिए - मुस्कान आपके लिए बहुत कुछ कर सकती है। यह पहली बार में तीन सेकंड के भीतर लोगों को अपनेपन की भावना दे सकती हैं। एक मुस्कान आप को मिल रहे लोगों पर अच्छा प्रभाव, आपके मूड में सुधार, तनाव से राहत, प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा और रक्तचाप को कम करने में आपकी मदद करती है। मुस्कान के लिए यह कारण पर्याप्त है? image courtesy : getty images

जो लोग एक मजबूत जुनून के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ते हैं। वह सच में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल हो जाते हैं। लेकिन अगर आपको अपने जुनून के बारे में जानकारी नहीं हैं तो याद करें कि एक बच्चे के रूप में आपको क्या करना अच्छा लगता था, पहले और अब भी आपको क्या उत्साहित करता है। यह निश्चित रूप से आपको उन चीजों के बारे में सुराग देगा जो आप उत्साह के साथ करना चाहते हैं। image courtesy : getty images

बेहतर मानसिक स्वास्थ्य, गहरी नींद और मानसिक कुशाग्रता को बढ़ने के लिए एक सप्ताह में कम से कम पांच दिन और एक दिन में कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें। यह वजन को नियंत्रित करने के साथ-साथ आपको मजबूत बनाने में भी मदद करेगा। image courtesy : getty images

अच्छी मुद्रा, मुंह बंद कर चबाना, नैपकिन का उपयोग और टेबल से उठते समय स्वयं को एक्सक्यूस करना, यह सभी टेबल मैनर्ज है, जो आपके माता-पिता ने बचपन में आपको सीखते हैं। लेकिन वास्तव में वयस्कता तक आप उनका पालन नहीं कर पाते। लेकिन खुद को शीर्ष पर पाने के लिए आपको यह सब करना चाहिए। image courtesy : getty images

खाना पकाने से पहले और टॉयलेट का उपयोग करने के बाद अपने हाथों को धोना आपको लंबे समय तक सर्दी और फ्लू से बचाने में मदद कर सकता हैं। अगर आपको हाथ धोने के लिए साबुन और पानी नहीं मिल रहा है तो आप एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। image courtesy : getty images

एक अच्छी गंध आपकी ओर अन्य लोगों को आकर्षित करने के अलावा आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। आप अपने पसंदीदा खुशबू के साबुन और शैंपू का उपयोग नियमित रूप से नहाने के लिए करें, साफ कपड़े पहने और कोलोन या आफ्टरशेव लगाये। image courtesy : getty images

काले, भूरे या नेवी जैसे क्लासिक कलर की पोशाक पहनें। अपनी पतलून के रंग जैसे रंग के मोजे पहनें, टाई को मैच करें, और जूतों को अच्छे से पॉलिश। अपनी लुक को कम से कम एक्सेसरीज के साथ शिष्ट रखें। image courtesy : getty images

दयालु और विनम्र स्वभाव वाला पुरुष किसी को भी प्रभावित कर सकता हैं। अपने आसपास के लोगों का मूल्य करें और सोचें कि आप उनके लिए क्या कर सकते हैं। ऐसा करने से आप नोटिस रहेगें और आपकी सराहना की जाएगी; दूसरों की मदद करने से, आपको बेहतर महसूस होगा। image courtesy : getty images

अपने साथ-साथ अन्य लोगों के समय का भी सम्मान करें और नियंत्रण में रहें। मीटिंग और कार्यों के लिए अनुस्मारक सेट के लिए तदनुसार योजना बनाये। साथ ही मीटिंग पर समय पर पहुंचने के लिए ट्रैफिक को दिमाग में रखें। image courtesy : getty images

समय-समय पर ब्रेक लें लेकिन इसकी गिनती व्यर्थ समय के रूप में न करें। यह आपकी एनर्जी को नवीनीकृत करने, तनाव और चिंताओं पर अंकुश लगाने और आनंद का पता लगाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। ब्रेक आपको बेहतर बनाने के लिए जरूरी है। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।